Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, गांव में मुलाकात और फिर खूनी संघर्ष ! देवरिया। जनपद के थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक के युवती से मिलने पहुंचने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने युवती के भाई पर फावड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Birendra Kumar Reporter
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, गांव में मुलाकात और फिर खूनी संघर्ष ! देवरिया। जनपद के थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक के युवती से मिलने पहुंचने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने युवती के भाई पर फावड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रुद्रपुर तहसील में डीएम का निरीक्षण, पुराने राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तहसीलदार न्यायालय की पत्रावलियों का किया अवलोकन, साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और पारदर्शी न्याय व्यवस्था पर दिया जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने से पहले तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित राजस्व वादों की पत्रावलियों का अवलोकन किया और तहसीलदार को सभी पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव, न्यायालयीय कार्यवाही के नियमित एवं अद्यतन अंकन तथा तहसील परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय की कार्यप्रणाली व्यवस्थित और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना राजस्व अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण का शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- सीडीओ के औचक निरीक्षण में संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल, कुर्सी पर सोता मिला कर्मचारी, जांच के आदेश सीडीओ के औचक निरीक्षण में संस्कृत महाविद्यालय की खुली पोल, कुर्सी पर सोता मिला कर्मचारी, जांच के आदेश1
- बरवा–पिड़रा लिंक रोड की बदहाली से राहगीर परेशान, पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का कारण सुकरौली, कुशीनगर। विकासखंड सुकरौली क्षेत्र के बरवा चौराहा से करौली लिंक रोड को जोड़ने वाली पिड़रा मार्ग की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पिड़रा गांव से होकर बरवा नहर रोड को जोड़ने वाला यह मार्ग आगे राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ता है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और ग्रामीणों का आवागमन होता है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण मार्ग जगह-जगह उखड़ गया है। गहरे गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, किसानों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय ग्रामीण अर्जुन, शैलेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य शुरू नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, इसके बावजूद विभाग द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने मार्ग पर बने पुल की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। पुल की दोनों ओर लगी सुरक्षा रेलिंग टूट चुकी है, जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा पुल की टूटी हुई रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।1
- बिजली नहीं तो वोट नहीं -ग्रामीण जनता दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत जनता की बिजली न होने की दुर्दशा सुन रोंगटे खड़े हो जा रहे-विजय रावत भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया-विजय रावत चौबीस घंटे के अंदर निदान नहीं तो ग्रामीण जनता के साथ देंगे धरना धरना -विजय रावत पिछले तीन सालों से ग्रामीण जनता बिजली से परेशान-विजय रावत आज बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर बिजली समस्या को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा की सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है जिसकी देन से आज भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव के चौहान टोले की जनता भुगत रही हैं अगर चौबीस घंटे के अन्दर यहाँ की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ यही पर धरना देने का काम करूंगा जो हाल यहाँ की जनता बता रही हैं उसको सुन कर रोंगटे खड़े हो जा रहें हैं ऐसे में यहाँ के बिजली विभाग के अधिकारियों व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से कहना चाहता हूँ की आप लोग जनता के सेवक हैं और जनता की सेवा व मदद के लिये जनता ने आपको जनप्रतिनिधि चुना हैं अगर जनता की सेवा नहीं कर पाएंगे तो प्रतिनिधि रहने से कोई फ़ायदा नहीं। इस दौरान मुख्य रूप से अमर नाथ यादव विजय प्रताप चौहान सुदर्शन चौहान लक्ष्मण चौहान पारसनाथ चौहान सीताराम चौहान बेचू चौहान राजेन्द्र चौहान गुड्डू चौहान श्रीकांत चौहान नरेन्द्र चौहान इत्यादि लोग उपस्थित थे।4
- कुशीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: 99 गुम और चोरी के मोबाइल लौटाए, 20 लाख की संपत्ति बरामद1
- मां बाप के सपनों पर युवक ने फेरा पानी क्या-क्या सोचते हैं लोग की जब मेरा बेटा बड़ा होगा तो मैं कैसे शादी उसकी धूमधाम से करूंगा लेकिन एक युवक बिना अपने माता-पिता को बताएं की ज्योति से विवाह कर लिया विवाह करने के बाद जैसे ही घर लाया परिवार के पिता हुए नाराज मां बाप के भी कुछ सपने है, उनका भी समाज है, उनके भी अरमान है सम्मान है लेकिन आजकल कुछ युवा अपने मन की ही करते है जिसके कारण मां बाप आहत होते है इस वीडियो में पिता ने सही किया या गलत ये आप लोग बताएं।1
- भाटपार रानी के ग्राम पंचायत भेड़ापाकड़ मे भारी बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त1
- पप्पू यादव अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे तभी उन पर हमला हो गया।पप्पू यादव ख़ुद ही हमलावर से भिड़ गए।1