logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर में आप के नए प्रभारी सत्यपाल केम का स्वागत, करौली जिले से भी पदाधिकारी रहे मौजूद खबर: जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रभारी सत्यपाल केम के स्वागत एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन जयपुर स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब, नारायण सर्किल में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश और विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव आश्राराम मीणा भी मौजूद रहे। करौली जिले से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह डांगुर, करौली जिला अध्यक्ष जाहिद उल्ला खान, महासचिव आशीष वर्मा, करौली जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुन्दर मंठसिंगला, हिण्डौन विधानसभा अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमृत सिंह बैनीवाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रभारी सत्यपाल केम ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया खबरें कवरेज ▶️🆕SNG NEWS🎤LIVE 📺 RAJSTHAN 🌷 new Report SHYAM SUNDER MATHSHiGLA JI +91-8440074653 #hightnight

2 hrs ago
user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

जयपुर में आप के नए प्रभारी सत्यपाल केम का स्वागत, करौली जिले से भी पदाधिकारी रहे मौजूद खबर: जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रभारी सत्यपाल केम के स्वागत एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन जयपुर स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब, नारायण सर्किल में किया गया। कार्यक्रम

में प्रदेश और विभिन्न जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव आश्राराम मीणा भी मौजूद रहे। करौली जिले से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह डांगुर, करौली जिला अध्यक्ष जाहिद उल्ला खान,

8e48058f-04bd-481d-b239-71ad9d4d1205

महासचिव आशीष वर्मा, करौली जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुन्दर मंठसिंगला, हिण्डौन विधानसभा अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद धाकड़, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमृत सिंह बैनीवाल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रभारी सत्यपाल केम ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और

a550b5e0-8c6b-45c0-9ee8-1609ab3e7575

आम जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया खबरें कवरेज ▶️🆕SNG NEWS🎤LIVE 📺 RAJSTHAN 🌷 new Report SHYAM SUNDER MATHSHiGLA JI +91-8440074653 #hightnight

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन सिटी। शहर के गैस गोदामों पर इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लग रही है तो दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर तैनात कार्मिक रात्रि करीब 9 बजें शहर की बस्ती और बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते नजर आ रहें है। जहां सरकार के खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रसोई गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं,वहीं रसद विभाग के उच्च अधिकारी जांच के नाम पर एजेंसी संचालकों से सुविधा शुल्क लेकर सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। आपको बता दे कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर जांच कमेटी गठित कर उपभोक्ताओं को शिकायत के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हुए है लेकिन उपभोक्ता जब उच्च अधिकारियों को फोन कर शिकायत करते हैं तो रसद विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने की बजाय " जांच कर रहें हैं...." " स्थिति को देखते हुए एजेंसी संचालकों का सहयोग करो..." की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके अलावा टोल फ्री 181 पर रसोई गैस सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण में भी विभाग के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं।
    3
    हिंडौन सिटी। शहर के गैस गोदामों पर इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों  के लिए उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लग रही है तो दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर तैनात कार्मिक रात्रि करीब 9 बजें शहर की बस्ती और बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते नजर आ रहें है। जहां सरकार के खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रसोई गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं,वहीं रसद विभाग के उच्च अधिकारी जांच के नाम पर एजेंसी संचालकों से सुविधा शुल्क लेकर सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। आपको बता दे कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर जांच कमेटी गठित कर उपभोक्ताओं को शिकायत के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हुए है लेकिन उपभोक्ता जब उच्च अधिकारियों को फोन कर शिकायत करते हैं तो रसद विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने की बजाय " जांच कर रहें हैं...."  " स्थिति को देखते हुए एजेंसी संचालकों का सहयोग करो..."  की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके अलावा टोल फ्री 181 पर रसोई गैस सिलेंडरों की डिलीवरी को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण में भी विभाग के अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    21 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को हिंडौन के चौपड सर्किल पर सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने कहा कि देश भर में गैस की किल्लत से हालात बहुत खराब है इस संकट को दूर करने के लिए सरकार को पहले से ही ध्यान देना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मोदी सरकार सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है एलपीजी महंगी हो गई है सिलेंडर लोगों को मिल नहीं पा रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा देश के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार ने गैस की किल्लत को दूर कर कीमतों को कम नहीं किया तो राजस्थान ही नहीं देश के कोने कोने में आने वाले समय में कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी केंद्र व राज्य सरकारों को जगाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शहर अध्यक्ष एजाज अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, हिंडौन देहात ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, देवी सहाय दत्तात्रेय, पार्षद नरेश गुर्जर, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शीतल प्रसाद शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री अंतू लाल जाट, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ भरत डागुर, रामचरण खुरसटपुरा, डॉ हिम्मत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र कुमार पंडा, ब्लॉक सचिव राजकुमार जाटव, रामजीलाल सैनी, कांग्रेस के श्री महावीर जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर, भैरौ सिंह मीणा, तारा गुर्जर, डॉ मजीद खान, कमल सैनी, हनुमान तिघरिया, प्रहलाद कुमार, रामवीर गुर्जर, सुरेंद्र कुमार जाट सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को हिंडौन के चौपड सर्किल पर सरकार द्वारा रसोई गैस के दाम बढ़ाने एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने कहा कि देश भर में गैस की किल्लत से हालात बहुत खराब है इस संकट को दूर करने के लिए सरकार को पहले से ही ध्यान देना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मोदी सरकार सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। देश में गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है एलपीजी महंगी हो गई है सिलेंडर लोगों को मिल नहीं पा रहे हैं केंद्र सरकार द्वारा देश के साथ बहुत बड़ा धोखा किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि अगर केंद्र की मोदी सरकार ने गैस की किल्लत को दूर कर कीमतों को कम नहीं किया तो राजस्थान ही नहीं देश के कोने कोने में आने वाले समय में कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी केंद्र व राज्य सरकारों को जगाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष घनश्याम महर, सांसद भजनलाल जाटव, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शहर अध्यक्ष एजाज अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, हिंडौन देहात ब्लॉक प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, देवी सहाय दत्तात्रेय, पार्षद नरेश गुर्जर, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शीतल प्रसाद शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री अंतू लाल जाट, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ भरत डागुर, रामचरण खुरसटपुरा, डॉ हिम्मत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र कुमार पंडा, ब्लॉक सचिव राजकुमार जाटव, रामजीलाल सैनी, कांग्रेस के श्री महावीर जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर, भैरौ सिंह मीणा, तारा गुर्जर, डॉ मजीद खान, कमल सैनी, हनुमान तिघरिया, प्रहलाद कुमार, रामवीर गुर्जर, सुरेंद्र कुमार जाट सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाया तहसीलदार के निर्देशन में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से की कार्रवाई, पुलिस जाप्ता रहा मौजूद गंगापुर सिटी। ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाया
तहसीलदार के निर्देशन में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से की कार्रवाई, पुलिस जाप्ता रहा मौजूद
गंगापुर सिटी।
ग्राम मिर्जापुर में मंदिर श्री महादेव जी मंदिर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया।
राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम मिर्जापुर में श्री महादेव जी मंदिर की कृषक खातेदारी जमीन खसरा नंबर 772, रकबा 4.78 हेक्टेयर पर मिट्टी व ग्रेवल डालकर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया था। इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए 14 मार्च को कार्रवाई निर्धारित करते हुए टीम का गठन किया गया था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी हल्का गंगापुर, बाढ़कलां व उदेई कलां की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी और ग्रेवल हटवाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को हटाया।
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है तथा इसकी पालना रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कुशालगढ़ महोत्सव के तहत 14 मार्च को आयोजित होने वाली बाबा श्याम की भजन संध्या को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। कुशालगढ़ के चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विशेष कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि महोत्सव का शुभारंभ 14 मार्च को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही किया जाएगा। भजन संध्या का आयोजन अब किसी अन्य तिथि पर किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कुशालगढ़ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।
    1
    कुशालगढ़ महोत्सव के तहत 14 मार्च को आयोजित होने वाली बाबा श्याम की भजन संध्या को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।
कुशालगढ़ के चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विशेष कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि महोत्सव का शुभारंभ 14 मार्च को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही किया जाएगा।
भजन संध्या का आयोजन अब किसी अन्य तिथि पर किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
वहीं कुशालगढ़ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। रोडवेज बस स्टैंड के पास चौपड़ सर्कल पर शनिवार को करौली जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और प्रदर्शन कर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, करौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
    2
    हिंडौन सिटी। रोडवेज बस स्टैंड के पास चौपड़ सर्कल पर शनिवार को करौली जिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और प्रदर्शन कर नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, करौली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में
राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं।
इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजराजेश्वरी मां कैला देवी के दर्शनार्थ आने जाने वाले यात्रियों के लिए, 16वां विशाल भंडारे का आयोजन श्री बनखंडी बालाजी सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा किया जाएगा, भण्डारा सांय 4 बजे से चालू होगा,और भण्डारा 17 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
    1
    राजराजेश्वरी मां कैला देवी के दर्शनार्थ आने जाने वाले यात्रियों के लिए, 16वां विशाल भंडारे का आयोजन श्री बनखंडी बालाजी सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा किया जाएगा, भण्डारा सांय 4 बजे से चालू होगा,और भण्डारा 17 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.