logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अशोकनगर के मुंगावली न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 36 लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा हुआ। इस दौरान ₹93 लाख से अधिक के विवाद सुलझे, जिससे पक्षकारों के समय और धन की बड़ी बचत हुई।

19 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
19 hrs ago
3e8cbbfb-e29f-4152-8535-84616fdb5fbf
11918741-885e-4dd6-90c5-cc3d0dd81eb4
fad38e21-ad75-44c2-901e-cbd3e33e0b7d

अशोकनगर के मुंगावली न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 36 लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा हुआ। इस दौरान ₹93 लाख से अधिक के विवाद सुलझे, जिससे पक्षकारों के समय और धन की बड़ी बचत हुई।

More news from Mungaoli and nearby areas
  • डिपो पर बने शासकीय क्वार्टरो के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर किया जमीदोज रात में की मुनादी और सुबह से प्रशासन ने शासकीय क्वार्टरो डिपो पर अवैध अतिक्रमण पर की जेसीबी द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही समस्त जिला प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबीओ से जमीदोज किये शासकीय क्वार्टर अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले डिपो कॉलोनी में आज पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग नगर परिषद की संयुक्त ताबड़तोड़ कार्यवाही में शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर उन्हें जेसीबी द्वारा जमीदोज कर दिया गया है। वही आपको बता दे आज से पहले लगभग 10 वर्ष 2016 में भी प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई कर इन क्वार्टर को खाली कराया गया था और शासन की तरफ से इनमे ताले डाल दिए गए थे लेकिन उसके बाद लोगों ने इनमे में फिर से रहना प्रारंभ कर दिया था इसके बाद प्रशासन ने फिर से लोगो को नोटिस दिए और कल रात्रि में मुनादी द्वारा खाली करने की चेतावनी दी। इसके बाद आज सुबह से ही नगर एवं जिले के समस्त पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर जेसीबी द्वारा जमीदोज कर दिया गया। इस दौरान लोगों को क्वार्टर खाली करने में कई दिक्कतो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कीमती समान रोड पर खुले में पड़ा है प्रशासन का अमला भी इन्हें खाली करवाने में लगा हुआ है।
    4
    डिपो पर बने शासकीय क्वार्टरो के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर किया जमीदोज
रात में की मुनादी और सुबह से प्रशासन ने शासकीय क्वार्टरो डिपो पर अवैध अतिक्रमण पर की जेसीबी द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही 
समस्त जिला प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबीओ से जमीदोज किये शासकीय क्वार्टर
अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले डिपो कॉलोनी में आज पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग नगर परिषद की संयुक्त ताबड़तोड़ कार्यवाही में शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर उन्हें जेसीबी द्वारा जमीदोज कर दिया गया है।
वही आपको बता दे आज से पहले लगभग 10 वर्ष 2016 में भी प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई कर इन क्वार्टर को खाली कराया गया था और  शासन की तरफ से इनमे ताले डाल दिए गए थे लेकिन उसके बाद लोगों ने इनमे में फिर से रहना प्रारंभ कर दिया था इसके बाद प्रशासन ने फिर से लोगो को नोटिस दिए और कल रात्रि में मुनादी द्वारा खाली करने की चेतावनी दी। 
इसके बाद आज सुबह से ही नगर एवं जिले के समस्त पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी शासकीय क्वार्टर को खाली कराकर जेसीबी द्वारा जमीदोज कर दिया गया। 
इस दौरान लोगों को क्वार्टर खाली करने में कई दिक्कतो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कीमती समान रोड पर खुले में पड़ा है प्रशासन का अमला भी इन्हें खाली करवाने में लगा हुआ है।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    4 hrs ago
  • बीकेपी कॉलेज देवरी में परख पुरुस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन _लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित_ पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय देवरी में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी परख पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 600 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बीकेपी कॉलेज द्वारा विगत 17 वर्षों से लगातार विधानसभा स्तरीय पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है जिसमें देवरी, केसली एवं आसपास के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव रहे। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO देवरी शुभांक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें महाविद्यालय की होनहार छात्राओं शांभवी पांडे, सांत्वना पांडे एवं खुशी दांगी ने सरस्वती वंदना कर संपूर्ण परिसर में सकारात्मकता का संचार करते हुए लोगों का मन मोह लिया। महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा एवं श्रीमती विवेचना मिश्रा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। इसी क्रम में महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं ने महाविद्यालय कुलगान "हम बीकेपी के बच्चे, जग का कल्याण करें" की प्रस्तुति दी। बताते चलें कि इस वर्ष महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रवीण्य सूची में बीकेपी कॉलेज से चार छात्राओं कु हर्षिता दांगी, कु जय तिवारी, कु प्रगति नेमा एवं कु साक्षी राजपूत का चयन हुआ था, जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इन छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए महाविद्यालय की इस स्वर्णिम बानगी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ अवनीश मिश्रा के स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए BEO शुभांक गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से सफलता के सोपान गढ़ते जाने के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव ने बीकेपी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि बीकेपी कॉलेज में विभिन्न गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम एक ही छत के नीचे मौजूद हैं, अब यहां के छात्रों को अध्ययन हेतु घर छोड़कर कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम को महाविद्यालय की संचालिका श्रीमती विवेचना मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा पांडेय, सुश्री राजेश्वरी यादव सहायक प्राध्यापक बंडा, बीकेपी कॉलेज मालथोन के संचालक आशीष पटेरिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिवम शर्मा ने किया। इसी दौरान बीकेपी कॉलेज की छात्राओं स्वेच्छा पटेल एवं उन्नति खरे ने एक सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए खूब तालियां बटोरी। "प्रतिभा आपकी, परख हमारी" ध्येय वाक्य को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से कक्षा बारहवीं में संकायवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 54 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बीकेपी कॉलेज द्वारा आयोजित परख सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सांत्वना पुरुस्कार वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि परख परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक संकाय में दस विद्यार्थियों का चयन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ सात सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं की भीड़ से खचाखच भरे प्रांगण में विद्यार्थियों का उत्साह दर्शनीय था। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने कि क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों से हर संभव मदद करने की बात कही उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का कार्य सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही संभव ही सकता है और बीकेपी कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दृढ़संकल्पित है। कार्यक्रम में अनिल ढ़िमोले,टाइम्स कॉलेज दमोह के संचालक सुशील गुप्ता, डॉ आशीष पटेरिया, अजय नगरिया, हरिकृष्ण चौबे, वीरेंद्र जैन, शिक्षक अभय वर्मा, दिनेश शुक्ला, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती योगिता पटेरिया, डॉ आशीष जैन, सहायक प्राध्यापक श्रीमती आकांक्षा पटेल, सुश्री अंकिता राजपूत, सुश्री राजेश्वरी यादव, जितेंद्र भटेले, उमा दांगी संतोष तिवारी एवं महाविद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
    4
    बीकेपी कॉलेज देवरी में परख पुरुस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
_लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित_
पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय देवरी में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी परख पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 600 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बीकेपी कॉलेज द्वारा विगत 17 वर्षों से लगातार विधानसभा स्तरीय पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है जिसमें देवरी, केसली एवं आसपास के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव रहे। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO देवरी  शुभांक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें महाविद्यालय की होनहार छात्राओं शांभवी पांडे, सांत्वना पांडे एवं खुशी दांगी ने सरस्वती वंदना कर संपूर्ण परिसर में सकारात्मकता का संचार करते हुए लोगों का मन मोह लिया। महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा एवं श्रीमती विवेचना मिश्रा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। इसी क्रम में महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं ने महाविद्यालय कुलगान "हम बीकेपी के बच्चे, जग का कल्याण करें" की प्रस्तुति दी। बताते चलें कि इस वर्ष महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रवीण्य सूची में बीकेपी कॉलेज से चार छात्राओं कु हर्षिता दांगी, कु जय तिवारी, कु प्रगति नेमा एवं कु साक्षी राजपूत का चयन हुआ था, जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इन छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए महाविद्यालय की इस स्वर्णिम बानगी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
डॉ अवनीश मिश्रा के स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए BEO  शुभांक गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से सफलता के सोपान गढ़ते जाने के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव ने बीकेपी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि बीकेपी कॉलेज में विभिन्न गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम एक ही छत के नीचे मौजूद हैं, अब यहां के छात्रों को अध्ययन हेतु घर छोड़कर कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम को महाविद्यालय की संचालिका श्रीमती विवेचना मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा पांडेय, सुश्री राजेश्वरी यादव सहायक प्राध्यापक बंडा, बीकेपी कॉलेज मालथोन के संचालक आशीष पटेरिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिवम शर्मा ने किया। इसी दौरान बीकेपी कॉलेज की छात्राओं स्वेच्छा पटेल एवं उन्नति खरे ने एक सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए खूब तालियां बटोरी।
"प्रतिभा आपकी, परख हमारी" ध्येय वाक्य को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से कक्षा बारहवीं में संकायवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 54 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बीकेपी कॉलेज द्वारा आयोजित परख सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सांत्वना पुरुस्कार वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि परख परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक संकाय में दस विद्यार्थियों का चयन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ सात सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किए जाते हैं।
इस कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं की भीड़ से खचाखच भरे प्रांगण में विद्यार्थियों का उत्साह दर्शनीय था। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने कि क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों से हर संभव मदद करने की बात कही उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का कार्य सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही संभव ही सकता है और बीकेपी कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दृढ़संकल्पित है।
कार्यक्रम में अनिल ढ़िमोले,टाइम्स कॉलेज दमोह के संचालक सुशील गुप्ता, डॉ आशीष पटेरिया, अजय नगरिया, हरिकृष्ण चौबे, वीरेंद्र जैन, शिक्षक अभय वर्मा, दिनेश शुक्ला, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती योगिता पटेरिया, डॉ आशीष जैन, सहायक प्राध्यापक श्रीमती आकांक्षा पटेल, सुश्री अंकिता राजपूत, सुश्री राजेश्वरी यादव, जितेंद्र भटेले, उमा दांगी संतोष तिवारी एवं महाविद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।” उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।” कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
    1
    बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश
लोकेशन :- बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।”
उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।”
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।
विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पंजाब के बठिंडा की गणेशा बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही पंजाब के बठिंडा की गणेश बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही से हादसा हो गया. जहां एक रोड रोलर ने स्कूटी सवार पिता और बेटी को पीछे से कुचल दिया. रोलर का पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया. हादसे में पिता विशाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज एम्स (AIIMS) में चल रहा है. परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों का आरोप है कि रोड रोलर चालक ने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे और वह बेहद लापरवाही से रोलर को बैक कर रहा था. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है रोंटगे खड़े करने वाला है. लोगों में प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी है, क्योंकि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटर पर सवार विशाल गुप्ता अपनी बेटी के साथ आ रहे हैं. वे नई बन रही सड़क के किनारे चल रहे होते हैं तभी उनका स्कूटी फिसल जाती है! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #panjab @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    पंजाब के बठिंडा की गणेशा बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही
पंजाब के बठिंडा की गणेश बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही से हादसा हो गया. जहां एक रोड रोलर ने स्कूटी सवार पिता और बेटी को पीछे से कुचल दिया. रोलर का पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया. हादसे में पिता विशाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज एम्स (AIIMS) में चल रहा है. परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों का आरोप है कि रोड रोलर चालक ने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे और वह बेहद लापरवाही से रोलर को बैक कर रहा था. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है रोंटगे खड़े करने वाला है. लोगों में प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी है, क्योंकि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटर पर सवार विशाल गुप्ता अपनी बेटी के साथ आ रहे हैं. वे नई बन रही सड़क के किनारे चल रहे होते हैं तभी उनका स्कूटी फिसल जाती है!
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #panjab 
@Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तमिलनाडु में इन दिनों सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दलों के बीच गहरा संघर्ष जारी है। इस अंदरूनी खींचतान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है और भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    तमिलनाडु में इन दिनों सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दलों के बीच गहरा संघर्ष जारी है। इस अंदरूनी खींचतान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है और भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण बवाल हो गया। देहरा इलाके में मामूली कहासुनी ने पथराव का रूप ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मेरठ जोन के ADG ने कमान संभाली।
    1
    महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण बवाल हो गया। देहरा इलाके में मामूली कहासुनी ने पथराव का रूप ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मेरठ जोन के ADG ने कमान संभाली।
    user_Dharmendra yadav
    Dharmendra yadav
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।
    3
    शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।
    user_Sanjay kumar sen
    Sanjay kumar sen
    खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अशोकनगर के मुंगावली न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 36 लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा हुआ। इस दौरान ₹93 लाख से अधिक के विवाद सुलझे, जिससे पक्षकारों के समय और धन की बड़ी बचत हुई।
    4
    अशोकनगर के मुंगावली न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 36 लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा हुआ। इस दौरान ₹93 लाख से अधिक के विवाद सुलझे, जिससे पक्षकारों के समय और धन की बड़ी बचत हुई।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.