logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दमोह के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने तेन्दूखेड़ा के पाठादो गांव में ज़मीन पर बैठकर रामधुन गाते हुए रात्रि चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

7 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

दमोह के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने तेन्दूखेड़ा के पाठादो गांव में ज़मीन पर बैठकर रामधुन गाते हुए रात्रि चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बिन ब्याही नाबालिक लड़की बनी मां परिजन छुपा रहे जानकारी पुलिस जांच में जुटी
    1
    बिन ब्याही नाबालिक लड़की बनी मां परिजन छुपा रहे जानकारी पुलिस जांच में जुटी
    user_Vikas Soni
    Vikas Soni
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश की एक शादी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ दूल्हे ने मंडप पर हर्ष फायरिंग की और दुल्हन का हाथ भी बंदूक पर रखवाया। यह कानूनन अपराध हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।
    1
    मध्य प्रदेश की एक शादी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ दूल्हे ने मंडप पर हर्ष फायरिंग की और दुल्हन का हाथ भी बंदूक पर रखवाया। यह कानूनन अपराध हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी अवैध शराब बुलेरो में दो पेटी
    1
    भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी अवैध शराब बुलेरो में दो पेटी
    user_देवी शर्मा संवाददाता
    देवी शर्मा संवाददाता
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव:परिजनों ने घर में लटके देखा, पुलिस बोली-हर एंगल से कर रहे हैं मामले की जांच कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खमरिया निवासी दुलारी बाई (25 वर्ष), पति लव कुश चौधरी ने देर रात अपने घर के भीतर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे से लटका पाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
    1
    कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव:परिजनों ने घर में लटके देखा, पुलिस बोली-हर एंगल से कर रहे हैं मामले की जांच
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खमरिया निवासी दुलारी बाई (25 वर्ष), पति लव कुश चौधरी ने देर रात अपने घर के भीतर फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने उन्हें फंदे से लटका पाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया।
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • रास्ता बंद होने के विषय में परेसानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम दुहाव पंचायत सुहाव मे रास्ता बंद कर दिया है जिस समस्त ग्राम दुहाव बसियों को बहुत परेसी का सामना करना पड़ रहा है और पानी का निकास बंद कर दिया है जिस कारण पानी का भराव हों रहा है जिस कारण निकल ने बहुत परेसानी का सामना करना पड़ रहा है
    2
    रास्ता बंद होने के विषय में परेसानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्राम दुहाव पंचायत सुहाव मे रास्ता बंद कर दिया है जिस समस्त ग्राम दुहाव बसियों को बहुत परेसी का सामना करना पड़ रहा है और पानी का निकास बंद कर दिया है जिस कारण पानी का भराव हों रहा है जिस कारण निकल ने बहुत परेसानी का सामना करना पड़ रहा है
    user_Babu Lodhi
    Babu Lodhi
    छात्र पथरिया, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी में गूंजेगा कौमी एकता का पैगाम, उर्स मुबारक बनेगा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कटनी। संस्कारधानी कटनी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित हज़रत इश्शाह दाता विश्ती रह.अ. तिवार नदी कटनी के पावन उर्स मुबारक 2026 का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में किया जा रहा है। उर्स के मौके पर सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि यह आयोजन वर्षों से कौमी एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है। दरगाह परिसर में हर धर्म और समाज के लोग माथा टेककर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगते हैं। कार्यक्रम के तहत 10 मई को भव्य कव्वाली पेश की जाएगी, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी सूफियाना कलाम से महफिल सजाएंगे। वहीं 11 मई को भी कव्वाली का शानदार दौर चलेगा, जिसमें देशभर से आए कलाकार इश्क-ए-रसूल और इंसानियत का पैगाम देंगे। 12 मई को महफिल, दुआ और विशाल लंगर का आयोजन होगा, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। उर्स कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान ‘तन्नू’ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कटनी की सरज़मीं पर आयोजित यह उर्स एक बार फिर साबित करेगा कि जब दिल मिलते हैं, तब धर्म नहीं इंसानियत सबसे बड़ी पहचान बन जाती है।
    2
    कटनी में गूंजेगा कौमी एकता का पैगाम, उर्स मुबारक बनेगा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल
कटनी। संस्कारधानी कटनी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित हज़रत इश्शाह दाता विश्ती रह.अ. तिवार नदी कटनी के पावन उर्स मुबारक 2026 का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में किया जा रहा है।
उर्स के मौके पर सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि यह आयोजन वर्षों से कौमी एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है। दरगाह परिसर में हर धर्म और समाज के लोग माथा टेककर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगते हैं।
कार्यक्रम के तहत 10 मई को भव्य कव्वाली पेश की जाएगी, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी सूफियाना कलाम से महफिल सजाएंगे। वहीं 11 मई को भी कव्वाली का शानदार दौर चलेगा, जिसमें देशभर से आए कलाकार इश्क-ए-रसूल और इंसानियत का पैगाम देंगे। 12 मई को महफिल, दुआ और विशाल लंगर का आयोजन होगा, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
उर्स कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान ‘तन्नू’ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कटनी की सरज़मीं पर आयोजित यह उर्स एक बार फिर साबित करेगा कि जब दिल मिलते हैं, तब धर्म नहीं इंसानियत सबसे बड़ी पहचान बन जाती है।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दमोह में स्कूल छात्राओं से छेड़छाड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों को लड़कियों को परेशान करते पकड़ा गया। स्थानीय लोगों और छात्राओं के आरोपों के बाद भीड़ ने उन्हें घेरकर जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद आरोपियों को अपनी गलती मानकर माफी मांगनी पड़ी।
    1
    दमोह में स्कूल छात्राओं से छेड़छाड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों को लड़कियों को परेशान करते पकड़ा गया। स्थानीय लोगों और छात्राओं के आरोपों के बाद भीड़ ने उन्हें घेरकर जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद आरोपियों को अपनी गलती मानकर माफी मांगनी पड़ी।
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बच्चों समेत कुल 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बच्चों समेत कुल 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
    user_Vikas Soni
    Vikas Soni
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • 20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।
    1
    20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.