logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजयुमो जिला अध्यक्षअंशुमान सिंह के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य निकाली गई भव्य शोभायात्रा। भाजयुमो जिला अध्यक्षअंशुमान सिंह के नेतृत्व में सदर चौराहे पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जेल रोड से प्रारंभ होकर चौक घंटाघर होते हुए पुनः सदर चौराहे पर पहुंची, जहाँ महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथियों ने सहभागिता की। इस दौरान युवाओं में उत्साह, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला। उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के त्याग, वीरता एवं राष्ट्र समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

2 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

भाजयुमो जिला अध्यक्षअंशुमान सिंह के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य निकाली गई भव्य शोभायात्रा। भाजयुमो जिला अध्यक्षअंशुमान सिंह के नेतृत्व में सदर चौराहे पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जेल रोड से प्रारंभ होकर चौक घंटाघर होते हुए पुनः सदर चौराहे पर पहुंची, जहाँ महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथियों ने सहभागिता की। इस दौरान युवाओं में उत्साह, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला। उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के त्याग, वीरता एवं राष्ट्र समर्पण को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ जिला कारागार में बैरक नंबर 2 में रात को एक बंदी राजेंद्र प्रजापति के ऊपर पंखा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला चिकित्सालय और फिर हालत गंभीर होने पर एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया है। कारागार अधीक्षक ने इसे पंखा टूटने से हुई दुर्घटना बताया है।
    2
    प्रतापगढ़ जिला कारागार में बैरक नंबर 2 में रात को एक बंदी राजेंद्र प्रजापति के ऊपर पंखा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला चिकित्सालय और फिर हालत गंभीर होने पर एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया है। कारागार अधीक्षक ने इसे पंखा टूटने से हुई दुर्घटना बताया है।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली के लालगंज में बने एक कचरा घर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मात्र 6 महीने पहले बना यह केंद्र अभी से जर्जर हो गया है, दीवारें गिर रही हैं और लैट्रिन-बाथरूम भी खराब हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर मिलीभगत से फर्जी तरीके से पैसे निकालने का आरोप लगाया है।
    3
    रायबरेली के लालगंज में बने एक कचरा घर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मात्र 6 महीने पहले बना यह केंद्र अभी से जर्जर हो गया है, दीवारें गिर रही हैं और लैट्रिन-बाथरूम भी खराब हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर मिलीभगत से फर्जी तरीके से पैसे निकालने का आरोप लगाया है।
    user_मोहित शर्मा
    मोहित शर्मा
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दाह संस्कार से किया इन्कार पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 29 वर्षीय दीपक मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शनिवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना किया। मृतक के चचेरा भाई प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र और सचिन पांडेय पर हत्या का केस दर्ज किया है।
    1
    गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दाह संस्कार से किया इन्कार 
पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 29 वर्षीय दीपक मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। शनिवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से  मना किया। मृतक के चचेरा भाई प्रदीप मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र और  सचिन पांडेय पर हत्या का केस  दर्ज किया है।
    user_MM news
    MM news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एसपी और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, महिला ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप संग्रामपुर। शनिवार को संग्रामपुर थाने पर एसपी सरवणन टी. और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधित आठ शिकायते आई। जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी युवती सुमन यादव ने समाधान दिवस पर एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम भुसहरी की गाटा संख्या 1436 खतौनी में मुख्य मार्ग दर्ज है जो की बगल के काश्तकार मुख्य मार्ग पर बुवाई करके अतिक्रमण कर लिए है। जिससे उन लोगों को आने-जाने और उनके खेत की जुताई बुवाई करने में असुविधा हो रही है। चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की गई है। दूबेपुर सरैया कनू निवासी राम चंदर वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा के गाटा संख्या 601 बारात घर दर्ज है गांव के ही संजय वर्मा रवि वर्मा आदि लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नही हटवाया गया है। हल्का लेखपाल मनीषा मौर्या ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की गई। लेकिन टीन शेड नही हटवाया जा सका। थाने के निरीक्षण के बाद वापस जाते समय खौपुर बुजुर्ग निवासी महिला फरियादी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके चचेरे ससुर मुरली यादव से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्हें फोन करके गाली गलौज धमकी दी जा रही है। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है।
    1
    एसपी और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायत, महिला ने एसपी से शिकायत कर पुलिस पर लगाए आरोप
संग्रामपुर। शनिवार को संग्रामपुर थाने पर एसपी सरवणन टी. और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व संबंधित आठ शिकायते आई। जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।
पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी युवती सुमन यादव ने समाधान दिवस पर एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि राजस्व ग्राम भुसहरी की गाटा संख्या 1436 खतौनी में मुख्य मार्ग दर्ज है जो की बगल के काश्तकार मुख्य मार्ग पर बुवाई करके अतिक्रमण कर लिए है। जिससे उन लोगों को आने-जाने और उनके खेत की जुताई बुवाई करने में असुविधा हो रही है। चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की गई है।
दूबेपुर सरैया कनू निवासी राम चंदर वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा के गाटा संख्या 601 बारात घर दर्ज है गांव के ही संजय वर्मा रवि वर्मा आदि लोगों ने टीन शेड रखकर कब्जा किया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नही हटवाया गया है। हल्का लेखपाल मनीषा मौर्या ने मौके पर जाकर पैमाइश भी की गई। लेकिन टीन शेड नही हटवाया जा सका।
थाने के निरीक्षण के बाद वापस जाते समय खौपुर बुजुर्ग निवासी महिला फरियादी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके चचेरे ससुर मुरली यादव से उनकी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्हें फोन करके गाली गलौज धमकी दी जा रही है। पुलिस उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है।
    user_Amethi Press
    Amethi Press
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी का दिनदहाड़े गोलीकांड ll मृतक के परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ll डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे  दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे। मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है। मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।
    3
    अमेठी का दिनदहाड़े गोलीकांड ll मृतक के परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ll डीएम एसपी को बुलाने पर अड़े
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शुक्रवार को लगभग साढ़े बारह बजे  दिनदहाड़े पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या से बढ़े आक्रोश से पुलिस के हाथ पांव फूल गए है। युवक का शव सुल्तानपुर से पीएम होकर जब उसके घर पहुंचा तो मृतक दीपक मिश्रा के परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। परिजनों की द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात जैसे ही पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, की अनहोनी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। परिजन हत्यारों के एनकाउंटर किए जाने की मांग कर रहे थे।
मृतक दीपक मिश्रा के चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत मिश्रा और सचिन पाण्डेय के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे और चश्मदीद बालेंद्र ने बयान दिया है, उसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई जिसे बाद में छोड़ दिया गया। बालेंद्र के बयान के आधार आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है।
मृतक की मां सीता देवी और अन्य परिजन मांग कर रहे हैं कि बालेंद्र शुक्ला को दोबारा हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए तथा दोनों नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार टालकर धरने जैसी स्थिति में डटे रहे तो वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 5 टीमें शुक्रवार को बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे चुके हैं।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शौर्य यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल अमेठी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को अमेठी कस्बे में विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। डीजे, बैंड बाजों और जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। शौर्य यात्रा की शुरुआत देवीपाटन मंदिर से हुई, जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों और सगरा तिराहे से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम और महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी तथा पुष्पवर्षा कर लोगों का अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कभी विदेशी सत्ता के सामने सिर नहीं झुकाया और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम में अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी, अभिषेक सिंह,अनुज सिंह,कोतवाल सिंह,संतोष सिंह ,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अनंत विक्रम सिंह ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी को भामाशाह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं शौर्य यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए।
    4
    महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शौर्य यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
अमेठी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को अमेठी कस्बे में विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। डीजे, बैंड बाजों और जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
शौर्य यात्रा की शुरुआत देवीपाटन मंदिर से हुई, जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों और सगरा तिराहे से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम और महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी तथा पुष्पवर्षा कर लोगों का अभिनंदन किया गया।
आयोजकों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कभी विदेशी सत्ता के सामने सिर नहीं झुकाया और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
कार्यक्रम में अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी, अभिषेक सिंह,अनुज सिंह,कोतवाल सिंह,संतोष सिंह ,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अनंत विक्रम सिंह ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी को भामाशाह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं शौर्य यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर अंजू नाम की विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में बहूभोज कार्यक्रम समाप्त होने के ठीक बाद हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतका के पति सूर्य प्रकाश पाल को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर अंजू नाम की विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में बहूभोज कार्यक्रम समाप्त होने के ठीक बाद हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतका के पति सूर्य प्रकाश पाल को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बेटी की शादी के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। एक ही दिन पिता और चाचा दोनों का निधन हो जाने से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बेटी की शादी के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। एक ही दिन पिता और चाचा दोनों का निधन हो जाने से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amethi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पहले परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पुष्टि की कि यह एक भीषण सड़क हादसा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    1
    अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पहले परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पुष्टि की कि यह एक भीषण सड़क हादसा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.