*गांव-गांव तिरंगा प्रभात फेरियों से गूंजा जिला* *हाथों में तिरंगा, जुबां पर जय हिन्द और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का बना उत्साहपूर्ण माहौल* झालावाड़,। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में ग्राम पंचायत मुख्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक निकाली गई प्रभात फेरियों में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला समूहों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरियों के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और “जय हिन्द”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों से निकली प्रभात फेरियों ने नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। प्रभात फेरियों के आयोजन के पश्चात जिलेभर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। नागरिकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति व्यापक जागरूकता का संचार हुआ तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने का वातावरण तैयार हुआ। *10 अगस्त को “हम एक साथ हैं” संदेश के साथ निकलेगी तिरंगा रैली* हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में “हम एक साथ हैं” की भावना के साथ तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैलियों में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रैली में प्रतिभागियों से हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रैली को आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में तिरंगा रैली में भाग लेकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं। ——००——

- ABVP का उग्र प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर झालावाड़ में जलाए टायर, मंत्री को सौंपा ज्ञापन झालावाड़ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ABVP ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार दोपहर झालावाड़ में जोरदार प्रदर्शन किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जमा हुए सैकड़ों ABVP कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर नारेबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए। *क्या हैं ABVP की 5 प्रमुख मांगें 1. छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं 2. विश्वविद्यालयों में समयबद्ध अकादमिक कैलेंडर लागू हो 3. रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां हों 4. राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति हो 5. प्रदेश के विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का स्वतंत्र विभाग स्थापित हो *ABVP ने क्या कहा* प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि "छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे बड़ा मंच है। लंबे समय से चुनाव न होने से छात्रों में भारी असंतोष है।"उन्होंने सरकार से छात्रहित से जुड़ी मांगों पर तत्काल फैसला लेने की मांग की। मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री *श्री प्रेमचंद बैरवा* के नाम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि विद्यार्थी हित से जुड़ी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक रूप दिया जाएगा। परिषद् ने दोहराया कि वह छात्रहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। `#Jhalawar #ABVP #StudentUnionElection #RajasthanNews #HigherEducation #Protest`1
- झालावाड़: पीएम श्री स्कूल दुर्गपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, विद्यार्थियों को पढ़ाया इतिहास का पाठ झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने हाल ही में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुर्गपुरा, झालरापाटन ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में पहुँचकर विद्यार्थियों को सीधे इतिहास विषय पढ़ाकर प्रेरित किया। कलेक्टर राठौड़ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान एक साधना है, जो निरंतर अध्ययन और जिज्ञासु प्रवृत्ति से प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को 'क्यों' के तर्क पर जाने और इतिहास को गहराई से समझने के गुर सिखाए। कक्षा में गागरोन दुर्ग और आसपास के ऐतिहासिक संदर्भों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह जगाया।1
- सुसनेर: भाजपा की जिला बैठक शुरू: संगठन को धार देने की तैयारी, राजबाग गार्डन में जुटे भाजपा के दिग्गज आज रविवार को दोपहर 4 बजे से सुसनेर के जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मौजूद हैं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। नेताओं का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर कैसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला प्रभारी जयदीप पटेल कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगामी रणनीतियों का खाका पेश कर रहे हैं।1
- 🚨 नलखेड़ा में आस्था का सैलाब! मां बगलामुखी मंदिर के बाहर लगा लंबा ट्रैफिक | रविवार को उमड़ी भारी भीड़ सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ ही दोपहर करीब 1 बजे के आसपास नलखेड़ा की सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता दिखाई दिया। सामने आई तस्वीरों में काफी लंबा ट्रैफिक नजर आ रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां बगलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नलखेड़ा पहुंचे। रविवार होने के कारण मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही देखने को मिली। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कितनी बड़ी संख्या पहुंची है और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। यह तस्वीरें नलखेड़ा में आज रविवार की हैं, जहां श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के साथ मंदिर क्षेत्र में काफी चहल-पहल देखने को मिली।1
- मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने बनाया निशाना झालावाड़। शहर के मंगलपुरा टेक इलाके में एक सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान बदमाश मकान से मोबाइल, लैपटॉप, सोने की चेन, अंगूठियां, कानों के सेट, पायल, सिक्के सहित मकान के जरूरी दस्तावेज भी चुरा ले गए। मकान मालिक की ओर से शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मकान मालिक चिरायु श्रीवास्तव निवासी मंगलपुरा टेक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वार्ड नंबर 8 स्थित चप्पल वालों की गली में रहता है। वह लंबे समय से जयपुर में एक निजी कम्पनी में कार्यरत होने से जयपुर ही रहता है, ऐसे में मकान पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं और कुछ गड़बड़ लग रही है। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद चिरायु श्रीवास्तव जयपुर से झालावाड़ के लिए रवाना हुए। झालावाड़ पहुंचने पर उन्होंने मकान में जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर कमरों की जांच की तो सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे सामान की जांच करने पर चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित के अनुसार, चोर मकान से दो मोबाइल, एक लैपटॉप, एक सोने की चेन, दो अंगूठियां, तीन कानों के सेट, पायल और चांदी के सिक्के सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा मकान से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी गायब मिले। पीड़ित ने शनिवार शाम को कोतवाली पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- सुसनेर; जिला प्रभारी मंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, नप अध्यक्ष ने किया स्वागत सुसनेर। रविवार की शाम को साढे 6 बजे पुराना बस स्टैंड पर झंडा चोक पर आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल व पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी व नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने पँडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। पूजन की क्रिया पँडित वेदप्रकाश भट्ट ने सम्पन्न करवाई। इस दौरान नप अध्यक्ष सोनी ने जिला प्रभारी मंत्री का आतिशबाजी और ढोल से अभिनन्दन कर साफा बांधकर व खाटूश्यामजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत भी किया। यहा बड़ी सँख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी मोजूफ रहे।1
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन अपराधी गिरफ्तार, देसी 12 बोर बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद झालावाड़। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट सहित 12 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस की टीम 8 अगस्त को गश्त कर रही थी। इस दौरान रेन बसेरा आम रोड के पास आदतन अपराधी सौदान कंजर संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाली 12 बोर देसी बंदूक और 19 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी सौदान पुत्र अन्तरिया, जाति कंजर, उम्र 50 वर्ष, निवासी डेरा नारायणपुरा थाना सदर झालावाड़, हाल निवासी रेन बसेरा झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर हथियारों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। 12 आपराधिक मामले पहले से दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट से जुड़े कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार और कारतूस कहां से आए तथा इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली मुकेश मीणा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश स्वामी सहित कांस्टेबल संदीप, मदन मोहन, सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र, गोविन्द और बृजलाल शामिल रहे।1