logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मसूरी के एक रेस्टोरेंट में घुसकर युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किंग्रेग स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ लोगों ने युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।

5 hrs ago
user_Dpk Chauhan
Dpk Chauhan
Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
5 hrs ago

मसूरी के एक रेस्टोरेंट में घुसकर युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला, सीसीटीवी फुटेज वायरल कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किंग्रेग स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ लोगों ने युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास The Aman Times 📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास देहरादून की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित की गई हैं। अक्टूबर में कार्यशाला आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे, जिसके बाद संरक्षण की कार्ययोजना तैयार कर महत्वपूर्ण धरोहरों को मास्टर प्लान-टाउन प्लानिंग में शामिल किया जाएगा। चयनित स्थलों के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
    2
    📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
The Aman Times
📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
देहरादून की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित की गई हैं।
अक्टूबर में कार्यशाला आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे, जिसके बाद संरक्षण की कार्ययोजना तैयार कर महत्वपूर्ण धरोहरों को मास्टर प्लान-टाउन प्लानिंग में शामिल किया जाएगा। चयनित स्थलों के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • hridwarहर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट हर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
    1
    hridwarहर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
हर की पौड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • लक्सर के भुरनी खतिरपुर में घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू लक्सर के भुरनी खतिरपुर गांव में रात के समय एक विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बरसात के मौसम में वन्यजीवों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उचित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। #लक्सर #मगरमच्छ #वनविभाग #उत्तराखंड #ShraddhaTVnetwork
    1
    लक्सर के भुरनी खतिरपुर में घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
लक्सर के भुरनी खतिरपुर गांव में रात के समय एक विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बरसात के मौसम में वन्यजीवों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उचित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
#लक्सर #मगरमच्छ #वनविभाग #उत्तराखंड #ShraddhaTVnetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से आगे पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी महिला का SDRF टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ मार्ग पर एक महिला के पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि महिला पहाड़ी से काफी नीचे नदी के बहाव क्षेत्र के समीप फंसी हुई थी तथा अत्यधिक भयभीत अवस्था में थी। परिस्थितियों को देखते हुए SDRF टीम द्वारा हिम्मत, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रूप से पहाड़ी से नीचे उतरकर महिला तक पहुंच बनाई गई। टीम द्वारा महिला को ढांढस बंधाते हुए मानसिक रूप से मजबूत किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ उसे सुरक्षित तरीके से पहाड़ी से ऊपर लाकर नीलकंठ मार्ग की सड़क तक पहुंचाया गया। तत्पश्चात महिला को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू की गई *महिला का नाम - विदिशा उम्र 24 वर्ष हिसार हरियाणा राज्य की निवासी है।* SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू तकनीक के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। *SDRf रेस्क्यू टीम* उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेगी, अर्जुन, किशोर, रमेश भट्ट, मनमोहन, संदीप, दीपक
    4
    थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से आगे पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी महिला का SDRF टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS 
आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ मार्ग पर एक महिला के पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि महिला पहाड़ी से काफी नीचे नदी के बहाव क्षेत्र के समीप फंसी हुई थी तथा अत्यधिक भयभीत अवस्था में थी। परिस्थितियों को देखते हुए SDRF टीम द्वारा हिम्मत, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रूप से पहाड़ी से नीचे उतरकर महिला तक पहुंच बनाई गई।
टीम द्वारा महिला को ढांढस बंधाते हुए मानसिक रूप से मजबूत किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ उसे सुरक्षित तरीके से पहाड़ी से ऊपर लाकर नीलकंठ मार्ग की सड़क तक पहुंचाया गया। तत्पश्चात महिला को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू की गई *महिला का नाम - विदिशा  उम्र  24 वर्ष हिसार हरियाणा राज्य की निवासी है।*
SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू तकनीक के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
*SDRf रेस्क्यू टीम* 
उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेगी, अर्जुन, किशोर, रमेश भट्ट, मनमोहन, संदीप, दीपक
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • लोकेशन हरिद्वार से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर हरिद्वार से है लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित होप सुपरस्पेशलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में आज कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। अस्पताल के अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजी विभाग का भव्य उद्घाटन किया गया।यह नया विभाग डिजिटल लीनियर एक्सेलेरेटर और PET CT स्कैन जैसी एशिया की सबसे उन्नत तकनीकों से लैस है, जो कैंसर के सटीक निदान और बेहतर उपचार परिणामों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इस सुविधा के शुरू होने से उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजों को अब कैंसर के उन्नत इलाज के लिए बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्री विनय शंकर पाण्डेय, IAS, सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा,उत्तराखंड सरकार ने कहा कि डॉक्टर मिश्रा द्वारा उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए डॉक्टर मिश्रा के योगदान को सराहा और कहा कि हेल्थ सेक्रेट्री होने के नाते सरकार हर संभव सेवा और सहयोग के लिए उनके साथ है।विशिष्ट अतिथियों ने दी बधाई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने डॉ. एस.के. मिश्रा जी को बधाई दी और कहा कि आज के समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज हरिद्वार में ही उपलब्ध होना बड़ी बात है।कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, कुंभ मेला अधिकारी मनीष दत्त,अवधूत आश्रम के महामंडलेश्वर संतोषानंद,महाबलेश्वर सत्यानंद गिरी जी, प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के. सिंह, गंगा सभा के प्रचारक उज्ज्वल पंडित, पूर्वांचल सभा के आशुतोष पांडे, महेश दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    1
    लोकेशन हरिद्वार से है
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
खबर हरिद्वार से है लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित होप सुपरस्पेशलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में आज कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। अस्पताल के अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजी विभाग का भव्य उद्घाटन किया गया।यह नया विभाग डिजिटल लीनियर एक्सेलेरेटर और PET CT स्कैन जैसी एशिया की सबसे उन्नत तकनीकों से लैस है, जो कैंसर के सटीक निदान और बेहतर उपचार परिणामों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इस सुविधा के शुरू होने से उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजों को अब कैंसर के उन्नत इलाज के लिए बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्री विनय शंकर पाण्डेय, IAS, सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा,उत्तराखंड सरकार ने कहा कि डॉक्टर मिश्रा द्वारा उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए डॉक्टर मिश्रा के योगदान को सराहा और कहा कि हेल्थ सेक्रेट्री होने के नाते सरकार हर संभव सेवा और सहयोग के लिए उनके साथ है।विशिष्ट अतिथियों ने दी बधाई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने डॉ. एस.के. मिश्रा जी को बधाई दी और कहा कि आज के समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज हरिद्वार में ही उपलब्ध होना बड़ी बात है।कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, कुंभ मेला अधिकारी मनीष दत्त,अवधूत आश्रम के महामंडलेश्वर संतोषानंद,महाबलेश्वर सत्यानंद गिरी जी, प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के. सिंह, गंगा सभा के प्रचारक उज्ज्वल पंडित, पूर्वांचल सभा के आशुतोष पांडे, महेश दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • हरिद्वार लक्सर रोड पर हाथी और गाड़ी की टक्कर बाल बाल बची ड्यूटी पर नहीं था कोई भी विभागीयकर्मचारी, खर्राटों भरी कुंभकर्णी नींद के साथ सोया वन विभाग।
    1
    हरिद्वार लक्सर रोड पर हाथी और गाड़ी की टक्कर बाल बाल बची ड्यूटी पर नहीं था कोई भी विभागीयकर्मचारी, खर्राटों भरी कुंभकर्णी नींद के साथ सोया वन विभाग।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • 🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच The Aman Times | देहरादून 🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच देहरादून। एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नशा तस्करों पर निगरानी बढ़ाने, हिस्ट्रीशीट खोलने व अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी त्योहारी सीजन और चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात व रात्रि चेकिंग बढ़ाने तथा अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंट और पटाखा गोदामों का फायर ऑडिट कराने को कहा। लंबित विवेचनाओं व जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी गई।
    1
    🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच
The Aman Times | देहरादून
🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच
देहरादून। 
एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नशा तस्करों पर निगरानी बढ़ाने, हिस्ट्रीशीट खोलने व अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारी सीजन और चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात व रात्रि चेकिंग बढ़ाने तथा अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंट और पटाखा गोदामों का फायर ऑडिट कराने को कहा। लंबित विवेचनाओं व जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी गई।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • सुरेंद्र कोली की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | हरिद्वार निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद परिजन हरिद्वार पहुंचे। शनिवार को सुरेंद्र कोली का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #सुरेंद्रकोली #हरिद्वार #उत्तराखंड #BreakingNews #ShraddhaTVnetwork
    1
    सुरेंद्र कोली की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | हरिद्वार
निठारी कांड से चर्चा में आए सुरेंद्र कोली की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद परिजन हरिद्वार पहुंचे। शनिवार को सुरेंद्र कोली का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#सुरेंद्रकोली #हरिद्वार #उत्तराखंड #BreakingNews #ShraddhaTVnetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देहरादून क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देहरादून में युवाओं और स्कूली छात्रों तक हेरोइन पहुंचाने के उद्देश्य से आए थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पूछताछ में ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन क्षेत्र में नशे की सप्लाई से जुड़ी जानकारी सामने आने की बात कही गई है। STF अब मामले में आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क यानी फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
    1
    क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देहरादून 
क्लेमनटाउन क्षेत्र में STF/ANTF ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देहरादून में युवाओं और स्कूली छात्रों तक हेरोइन पहुंचाने के उद्देश्य से आए थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पूछताछ में ऋषिकेश, राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन क्षेत्र में नशे की सप्लाई से जुड़ी जानकारी सामने आने की बात कही गई है। STF अब मामले में आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क यानी फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.