logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में आयोजित होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम* *राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में आयोजित होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम* मऊ-कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026 को डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा सहभागिता, राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस सामान्यतः 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है, किन्तु इस वर्ष विशेष रूप से 27 अगस्त को देशभर में विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को एक मंच पर लाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों पर लाखों युवा एक साथ जुड़ेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत स्थानीय स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. हरिलाल ने कहा कि पिछले वर्षों में देश के खेल ढांचे और खेल संस्कृति में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल एवं डॉ. रविन्द्र तिवारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के लेखाधिकारी श्री नवीन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम युवाओं और खेल प्रतिभाओं को सीधे संवाद का मंच उपलब्ध कराएगा, जिससे विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। महाविद्यालय प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत द्वारा जनपद के सभी युवाओं से अपील की गई है कि वे 27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

13 hrs ago
user_Vinay Kumar Journalist
Vinay Kumar Journalist
Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
91791fe4-7fbf-4c7b-a2de-c1b88d68b865

*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में आयोजित होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम* *राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में आयोजित होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम* मऊ-कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026 को डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा सहभागिता, राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस सामान्यतः 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है, किन्तु इस वर्ष विशेष रूप से 27 अगस्त को देशभर में विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को एक मंच पर लाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों पर लाखों युवा एक साथ जुड़ेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत स्थानीय स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. हरिलाल ने कहा कि पिछले वर्षों में देश के खेल ढांचे और खेल संस्कृति में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल एवं डॉ. रविन्द्र तिवारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के लेखाधिकारी श्री नवीन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम युवाओं और खेल प्रतिभाओं को सीधे संवाद का मंच उपलब्ध कराएगा, जिससे विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। महाविद्यालय प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत द्वारा जनपद के सभी युवाओं से अपील की गई है कि वे 27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है।
अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय! कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!
    1
    अतरौलिया का अगला विधायक कौन? कोयलसा बाजार की जनता ने रखी अपनी राय!

कोयलसा बाजार में जनता की खुली राय!
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता
    1
    यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Voice of people दरौली, सीवान, बिहार•
    14 min ago
  • देवरिया में भाजपा के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी- डंडे देवरिया। जिले में भाजपा के नवनियुक्त सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। युवक की पहचान शुभम जायसवाल के रूप में हुई है जो भाजपा का ही कार्यकता है बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के बाद खरोह चौराहे के पास किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह भी भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बावजूद बाद में चौराहे पर हुई मारपीट ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से फिलहाल सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि भी आधिकारिक स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    देवरिया में भाजपा  के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी- डंडे 
देवरिया। जिले में भाजपा के नवनियुक्त सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। युवक की पहचान शुभम जायसवाल के रूप में हुई है जो भाजपा का ही कार्यकता है बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के बाद खरोह चौराहे के पास किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह भी भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बावजूद बाद में चौराहे पर हुई मारपीट ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से फिलहाल सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि भी आधिकारिक स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
    user_निशांत पांडेय वक्त टीवी✅
    निशांत पांडेय वक्त टीवी✅
    Local News Reporter सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आज़मगढ़ में महंगाई के खिलाफ सपा महिला सभा का बड़ा प्रदर्शन — बबीता चौहान के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, चीनी व गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
    1
    आज़मगढ़ में महंगाई के खिलाफ सपा महिला सभा का बड़ा प्रदर्शन — बबीता चौहान के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, चीनी व गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • बलिया: बालेश्वर मंदिर में मोबाइल चोरी का लाइव वीडियो आया सामने, CCTV में कैद हुई पूरी घटना प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में मोबाइल चोरी का कथित वीडियो सामने आने से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी करता नजर आ रहा है। घटना के वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज की जांच कर घटना की वास्तविकता और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि मंदिर में दर्शन के दौरान अपने मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें।
    1
    बलिया: बालेश्वर मंदिर में मोबाइल चोरी का लाइव वीडियो आया सामने, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में मोबाइल चोरी का कथित वीडियो सामने आने से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी करता नजर आ रहा है। घटना के वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज की जांच कर घटना की वास्तविकता और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि मंदिर में दर्शन के दौरान अपने मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • सुहेलदेव पार्टी ने मऊ सदर विधानसभा से राम आसरे राजभर को बनाया प्रत्याशी सुहेलदेव पार्टी के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन में मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई। पार्टी के संस्थापक रामचंद्र राजभर ‘प्रचंड’ ने सदर विधानसभा से श्री राम आसरे राजभर को प्रत्याशी घोषित किया। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद राम आसरे राजभर ने कहा कि यदि मऊ की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाती है तो वह सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आजीवन काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए विकास और जनसेवा के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। पार्टी के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रत्याशी की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। राम आसरे राजभर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जनता के बीच मजबूती से काम करने और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    1
    सुहेलदेव पार्टी ने मऊ सदर विधानसभा से राम आसरे राजभर को बनाया प्रत्याशी
सुहेलदेव पार्टी के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन में मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई। पार्टी के संस्थापक रामचंद्र राजभर ‘प्रचंड’ ने सदर विधानसभा से श्री राम आसरे राजभर को प्रत्याशी घोषित किया।
प्रत्याशी बनाए जाने के बाद राम आसरे राजभर ने कहा कि यदि मऊ की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाती है तो वह सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आजीवन काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए विकास और जनसेवा के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
पार्टी के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रत्याशी की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। राम आसरे राजभर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जनता के बीच मजबूती से काम करने और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • डॉगी रखना भी आसान नहीं बच्चों के जैसे नखरे होते हैं इनको भी
    1
    डॉगी रखना भी आसान नहीं बच्चों के जैसे नखरे होते हैं इनको भी
    user_Mukesh kumar chaubey
    Mukesh kumar chaubey
    Voice of people दरौली, सीवान, बिहार•
    20 min ago
  • फेफना में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी पर 5 वारदातों के आरोप थम्हनपुरा में 18 वर्षीय ऋषिकांत दुबे पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर। स्थानीय लोगों का आरोप—आरोपी पूर्व में भी करीब पांच वारदात कर चुका है, रिकॉर्ड पुलिस के पास होने का दावा। कार्रवाई को लेकर पुलिस पर उठे सवाल। #UPPolice #BalliaPolice #DGP #YogiAdityanath
    1
    फेफना में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी पर 5 वारदातों के आरोप
थम्हनपुरा में 18 वर्षीय ऋषिकांत दुबे पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर। स्थानीय लोगों का आरोप—आरोपी पूर्व में भी करीब पांच वारदात कर चुका है, रिकॉर्ड पुलिस के पास होने का दावा। कार्रवाई को लेकर पुलिस पर उठे सवाल। #UPPolice  #BalliaPolice #DGP #YogiAdityanath
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.