“CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त” DAV स्कूल में दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई, CCTV सामने आते ही दो शिक्षक बर्खास्त बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल से छात्रों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप दो शिक्षकों पर लगा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। मामूली बात पर बंद कमरे में पिटाई का आरोप मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी और समय पर बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दोनों छात्रों को कथित तौर पर बंद कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां शिक्षकों ने डंडे से दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद दोनों छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। आरोप यह भी है कि बच्चों को घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने घर पर इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। CCTV फुटेज ने खोली घटना की पोल मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फुटेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों के साथ कथित मारपीट के इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।
“CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त” DAV स्कूल में दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई, CCTV सामने आते ही दो शिक्षक बर्खास्त बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल से छात्रों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप दो शिक्षकों पर लगा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। मामूली बात पर बंद कमरे में पिटाई का आरोप मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी और समय पर बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दोनों छात्रों को कथित तौर पर बंद कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां शिक्षकों ने डंडे से दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद दोनों छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। आरोप यह भी है कि बच्चों को घटना के बारे
में अपने परिजनों को नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने घर पर इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। CCTV फुटेज ने खोली घटना की पोल मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फुटेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों के साथ कथित मारपीट के इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।
- “CCTV में कैद हुई मासूमों की पिटाई! DAV स्कूल के दो शिक्षकों पर गिरी गाज, दोनों बर्खास्त” DAV स्कूल में दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई, CCTV सामने आते ही दो शिक्षक बर्खास्त बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल से छात्रों के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो मासूम छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप दो शिक्षकों पर लगा है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। मामूली बात पर बंद कमरे में पिटाई का आरोप मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी और समय पर बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दोनों छात्रों को कथित तौर पर बंद कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां शिक्षकों ने डंडे से दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद दोनों छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। आरोप यह भी है कि बच्चों को घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताने की चेतावनी दी गई थी। उन्हें धमकाया गया कि यदि उन्होंने घर पर इस बारे में बताया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। CCTV फुटेज ने खोली घटना की पोल मामले का CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फुटेज में छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई स्कूल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों के साथ कथित मारपीट के इस मामले ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है।2
- पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक हो गया है। ब्रेकिंग बलरामपुर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक हो गया है। ठग उनके नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। बृहस्पत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत रायपुर पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल के जरिए जांच में जुट गई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र का विधायक बृहस्पति सिंह का है1
- *विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न* आज शनिवार एक बजे दिन में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गेरुआ उचरी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पुनर्गठन की संपूर्ण प्रक्रिया पर्यवेक्षक संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं सहायक अध्यापक संजय कुमार गुप्ता की देखरेख में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई गई। आमसभा में नव चयनित 15 सदस्यों में से सर्वसम्मति से श्री शंभू राम को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सुचिता लकड़ा को उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण कुमार, सहायक शिक्षक दिकदार उराँव सहित विद्यालय के शिक्षक, समिति के नवनिर्वाचित सदस्य एवं अन्य उपस्थित ग्रामीण मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सभी उपस्थित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई समिति विद्यालय के शैक्षणिक विकास, बेहतर प्रबंधन, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं विद्यालय के समग्र विकास में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।1
- प्रहरी ने रक्तदान कर बचाई शिक्षक की पत्नी की जान, मानवता की पेश की मिसाल चिनिया प्रखंड मुख्यालय के रानी चेरी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय के प्रहरी जय कुमार सिंह ने समय पर रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। गांव निवासी शिक्षक महावीर सिंह की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। चिकित्सकों ने इलाज के लिए तत्काल ए पॉजिटिव (A+) रक्त की आवश्यकता बताई। सूचना मिलते ही जय कुमार सिंह बिना देर किए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से अपना ए पॉजिटिव रक्त दान किया। उनके इस नेक कार्य से मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और उपचार शुरू किया गया। जय कुमार सिंह के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। लोगों ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।1
- भावुक संध्या सारणी ओम शांति1
- छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम हेमंत का पहला बयान आया सामने ! छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम हेमंत का पहला बयान आया सामने !1
- जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड जवान आई हैं, महिला पर्यवेक्षिका (लेडी सुपरवाइजर) भर्ती विवाद जैसे विषय भी प्रमुखता से चर्चा में रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) जैसी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र और युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पूरी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। [1, 2] मुख्य कारण और मांगें परीक्षा में गड़बड़ियां: छात्र परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और बार-बार सामने आ रही अनियमितताओं से नाराज हैं। [1, 2] निष्पक्ष जांच: प्रदर्शनकारी पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच और जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। [1] अनशन और आंदोलन: न्याय की मांग को लेकर युवा और छात्र नेता (जैसे देवेंद्रनाथ महतो) अनशन और धरने पर बैठे हैं। सरकार ने हालांकि बातचीत का प्रयास किया है, लेकिन छात्रों का आंदोलन जारी है।1
- पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का मोबाइल हैक, लोगों से पैसे मांग रहे ठग ब्रेकिंग बलरामपुर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक हो गया है। ठग उनके नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। बृहस्पत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत रायपुर पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल के जरिए जांच में जुट गई है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का है2