logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गायत्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके बाद राधा, कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर कृष्ण भक्ति में डूब गया। विद्यार्थियों ने 'हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू', 'सपने में रात में आया', 'वृंदावन जाऊंगी' सहित विभिन्न गीतों पर शानदार अभिनय और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि परिणाम की चिंता किए बिना अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। श्रीकृष्ण सुख, आनंद और सहजता के प्रतीक हैं तथा परमानंद के स्रोत हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभा शंकर शुक्ल, रितिका मिश्रा, रूपा सिंह, अंकिता, कीर्ति और काजल ने देखरेख एवं मार्गदर्शन किया।

1 hr ago
user_Rajendra Kumar Dubey
Rajendra Kumar Dubey
फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गायत्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके बाद राधा, कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर कृष्ण भक्ति में डूब गया। विद्यार्थियों ने 'हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू', 'सपने में रात में आया', 'वृंदावन जाऊंगी' सहित विभिन्न गीतों पर शानदार अभिनय और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि परिणाम की चिंता किए बिना अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। श्रीकृष्ण सुख, आनंद और सहजता के प्रतीक हैं तथा परमानंद के स्रोत हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभा शंकर शुक्ल, रितिका मिश्रा, रूपा सिंह, अंकिता, कीर्ति और काजल ने देखरेख एवं मार्गदर्शन किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दर्शन नगर: रात भर अंधेरे में जनता, दिन में सड़क पर बिखर रही सरकारी बिजली। अयोध्या। दर्शन नगर फीडर के अंतर्गत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दर्शन नगर चौराहे पर लगे स्ट्रीट लाइट और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, देवकाली रोड पर बने ब्रिज की लाइटें दिन के उजाले में भी ऑन मिलीं। सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है। कई दिनों से इन लाइटों को दिन में ऑन रखा जा रहा है। इससे पहले भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया। *सवाल ये है कि जब आम जनता रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर है, तो विद्युत विभाग दिन में सड़क पर बिजली क्यों बर्बाद कर रहा है?
    1
    दर्शन नगर: रात भर अंधेरे में जनता, दिन में सड़क पर बिखर रही सरकारी बिजली।

अयोध्या। दर्शन नगर फीडर के अंतर्गत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दर्शन नगर चौराहे पर लगे स्ट्रीट लाइट और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, देवकाली रोड पर बने ब्रिज की लाइटें दिन के उजाले में भी ऑन मिलीं।
सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है। कई दिनों से इन लाइटों को दिन में ऑन रखा जा रहा है। इससे पहले भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया।
*सवाल ये है कि जब आम जनता रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर है, तो विद्युत विभाग दिन में सड़क पर बिजली क्यों बर्बाद कर रहा है?
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त की अपराध से अर्जित अवैध सम्पति (XUV कार व HF डीलक्स मोटीसाइकिल) कीमत 6,70,000/- रुपये की धनराशि कुर्क- जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के आर्थिक स्रोतों को ध्वस्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी है। इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी कर बेईमानी से रंगदारी वसूलने के अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित करने वाले अभियुक्त 01. शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पण्डित उर्फ मोनू पुत्र स्व0 वीरेन्द्र त्रिपाठी नि0 ग्राम सुनसुनिया बेलभरिया रामगुलाम थाना पैकोलिया जनपद बस्ती व 2. फ़ीरोज़ अहमद पुत्र मेवालाल निवासी मल्हीपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर अवैध अर्जित संपत्ति के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित की गयी थी। पारित आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी जब्तीकरण/कुर्की की कार्यवाही संपन्न की गयी। इस दौरान अभियुक्त शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पण्डित उर्फ मोनू के XUV कार UP51BD1223 कीमत 6,50,000/- रुपये व अभियुक्त फिरोज अहमद के ⁠HF डीलक्स मोटिसाइकिल UP43AQ0460 कीमत 20,000/- रुपए की कुर्क की गयी। गोण्डा पुलिस की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट संदेश गया है कि संगठित अपराध कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके आर्थिक तंत्र को विधिक प्रावधानों के तहत ध्वस्त किया जाएगा। जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टरों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध संपत्तियों के चिन्हीकरण, कुर्की एवं जब्तीकरण की कार्रवाई आगे भी निरंतर, कठोर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।
    1
    *गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त की अपराध से अर्जित अवैध सम्पति (XUV कार व HF डीलक्स मोटीसाइकिल) कीमत 6,70,000/- रुपये की धनराशि कुर्क-
जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के आर्थिक स्रोतों को ध्वस्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी है। इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी कर बेईमानी से रंगदारी वसूलने के अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित करने वाले अभियुक्त 01. शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पण्डित उर्फ मोनू पुत्र स्व0 वीरेन्द्र त्रिपाठी नि0 ग्राम सुनसुनिया बेलभरिया रामगुलाम थाना पैकोलिया जनपद बस्ती व  2. फ़ीरोज़ अहमद पुत्र मेवालाल निवासी मल्हीपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर अवैध अर्जित संपत्ति के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित की गयी थी। पारित आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी जब्तीकरण/कुर्की की कार्यवाही संपन्न की गयी। इस दौरान अभियुक्त शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पण्डित उर्फ मोनू के XUV कार UP51BD1223 कीमत 6,50,000/- रुपये व अभियुक्त फिरोज अहमद के ⁠HF डीलक्स मोटिसाइकिल UP43AQ0460 कीमत 20,000/- रुपए की कुर्क की गयी। गोण्डा पुलिस की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट संदेश गया है कि संगठित अपराध कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके आर्थिक तंत्र को विधिक प्रावधानों के तहत ध्वस्त किया जाएगा। जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टरों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध संपत्तियों के चिन्हीकरण, कुर्की एवं जब्तीकरण की कार्रवाई आगे भी निरंतर, कठोर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।
    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा बहराइच जिले के न्याय पंचायत असवा उपकेंद्र मटेरा में दिया ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा
    2
    बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा बहराइच जिले के न्याय पंचायत असवा उपकेंद्र मटेरा में दिया ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट राजीव मिश्रा
    user_महेश कुमार मिश्र
    महेश कुमार मिश्र
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश लेकर शुरू हुई सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के रजौरा पूरे पाण्डेय का पुरवा गांव में जानकी शरण पाण्डेय के निवास पर मंगलवार को सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं के सामूहिक संकीर्तन से कथा स्थल देर शाम तक “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा। प्रथम दिवस प्रसिद्ध कथावाचक पं. रोहित मिश्रा महाराज ने वैदिक विधि-विधान से गणेश पूजन एवं श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए सत्, चित और आनंद यानी सच्चिदानंद की आध्यात्मिक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और सद्मार्ग की ओर ले जाने वाली ज्ञानधारा है। इसके श्रवण से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग मिलता है तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की प्रेरणा मिलती है। कथावाचक ने बताया कि आगामी कथा में धुंधकारी एवं गोकर्ण प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती शिवकुमारी एवं जानकी शरण पाण्डेय रहे। इस अवसर पर उत्कर्ष पांडे, युग पांडे, संजय पांडे, अरविंद कुमार पांडे, राहुल पांडे, हर्ष पांडे सहित पाण्डेय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कथा के समापन पर विधिवत आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। 8 सितंबर को पूर्णाहुति एवं हवन तथा 9 सितंबर को महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    1
    रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल
रजौरा में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा कथा स्थल
भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश लेकर शुरू हुई सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
हैरिंग्टनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के रजौरा पूरे पाण्डेय का पुरवा गांव में जानकी शरण पाण्डेय के निवास पर मंगलवार को सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ विधि-विधान और श्रद्धा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं के सामूहिक संकीर्तन से कथा स्थल देर शाम तक “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा।
प्रथम दिवस प्रसिद्ध कथावाचक पं. रोहित मिश्रा महाराज ने वैदिक विधि-विधान से गणेश पूजन एवं श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए सत्, चित और आनंद यानी सच्चिदानंद की आध्यात्मिक व्याख्या की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और सद्मार्ग की ओर ले जाने वाली ज्ञानधारा है। इसके श्रवण से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग मिलता है तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की प्रेरणा मिलती है।
कथावाचक ने बताया कि आगामी कथा में धुंधकारी एवं गोकर्ण प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जाएगा।
कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती शिवकुमारी एवं जानकी शरण पाण्डेय रहे। इस अवसर पर उत्कर्ष पांडे, युग पांडे, संजय पांडे, अरविंद कुमार पांडे, राहुल पांडे, हर्ष पांडे सहित पाण्डेय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कथा के समापन पर विधिवत आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। 8 सितंबर को पूर्णाहुति एवं हवन तथा 9 सितंबर को महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • UGC मुद्दे पर कलेक्ट्रेट में गरजे परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सुलतानपुर। UGC के मुद्दे को लेकर बुधवार को परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बैनर और तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और नगर कोतवाली पुलिस की तैनाती रही। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने UGC के मुद्दे पर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
    1
    UGC मुद्दे पर कलेक्ट्रेट में गरजे परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
सुलतानपुर। UGC के मुद्दे को लेकर बुधवार को परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बैनर और तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और नगर कोतवाली पुलिस की तैनाती रही।
इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने UGC के मुद्दे पर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
    user_Arun kumar pathak
    Arun kumar pathak
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अयोध्या पहुंचे नव-नियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा: चयन समिति और प्रभु श्रीराम का जताया आभार अयोध्या,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा पदभार संभालने के लिए पहली बार अयोध्या पहुंचे।महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहाँ श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट का विशेष वाहन उन्हें रिसीव करने के लिए पहले से तैनात था। ​एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नव-नियुक्त CEO ने अपनी प्राथमिकताओं और भावनाओं को साझा किया।उन्होंने ​कहा मुझे यह अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए मैं चयन समिति, ट्रस्ट के सदस्यों और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद का हृदय से आभारी हूँ।उन्होंने कहा यह मेरी अयोध्या की पहली यात्रा है। कृपया मुझे औपचारिक रूप से पदभार संभालने और व्यवस्थाओं को समझने के लिए थोड़ा समय दें। मैं जल्द ही ट्रस्ट के साथ मिलकर तैयार की गई अपनी पूरी विस्तृत कार्ययोजना आप सभी के साथ साझा करूँगा। ​
    1
    अयोध्या पहुंचे नव-नियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा: चयन समिति और प्रभु श्रीराम का जताया आभार
अयोध्या,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा पदभार संभालने के लिए पहली बार अयोध्या पहुंचे।महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहाँ श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट का विशेष वाहन उन्हें रिसीव करने के लिए पहले से तैनात था।
​एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नव-नियुक्त CEO ने अपनी प्राथमिकताओं और भावनाओं को साझा किया।उन्होंने ​कहा मुझे यह अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए मैं चयन समिति, ट्रस्ट के सदस्यों और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद का हृदय से आभारी हूँ।उन्होंने कहा यह मेरी अयोध्या की पहली यात्रा है। कृपया मुझे औपचारिक रूप से पदभार संभालने और व्यवस्थाओं को समझने के लिए थोड़ा समय दें। मैं जल्द ही ट्रस्ट के साथ मिलकर तैयार की गई अपनी पूरी विस्तृत कार्ययोजना आप सभी के साथ साझा करूँगा।
​
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दर्शन नगर: रात भर अंधेरे में जनता, दिन में सड़क पर बिखर रही सरकारी बिजली। अयोध्या। दर्शन नगर फीडर के अंतर्गत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दर्शन नगर चौराहे पर लगे स्ट्रीट लाइट और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, देवकाली रोड पर बने ब्रिज की लाइटें दिन के उजाले में भी ऑन मिलीं। सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है। कई दिनों से इन लाइटों को दिन में ऑन रखा जा रहा है। इससे पहले भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया। सवाल ये है कि जब आम जनता रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर है, तो विद्युत विभाग दिन में सड़क पर बिजली क्यों बर्बाद कर रहा है? अयोध्या हलचल की अपील:* संबंधित JE/AE इस मामले का तुरंत संज्ञान लें।
    1
    दर्शन नगर: रात भर अंधेरे में जनता, दिन में सड़क पर बिखर रही सरकारी बिजली।

अयोध्या। दर्शन नगर फीडर के अंतर्गत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दर्शन नगर चौराहे पर लगे स्ट्रीट लाइट और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, देवकाली रोड पर बने ब्रिज की लाइटें दिन के उजाले में भी ऑन मिलीं।
सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है। कई दिनों से इन लाइटों को दिन में ऑन रखा जा रहा है। इससे पहले भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आज तक संज्ञान नहीं लिया।
सवाल ये है कि जब आम जनता रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर है, तो विद्युत विभाग दिन में सड़क पर बिजली क्यों बर्बाद कर रहा है? अयोध्या हलचल की अपील:* संबंधित JE/AE इस मामले का तुरंत संज्ञान लें।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खाकी के नाक के नीचे सरेआम गुंडगर्दी: ठाकुरगंज की घटना कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक नाबालिग किशोर के साथ दबंगों द्वारा की गई बर्बरता सिर्फ एक मारपीट की घटना नहीं है, बल्कि यह उस प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान है जो नागरिकों की सुरक्षा का दम भरती है। तहसीनगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाके में सरेआम किसी बच्चे को जानवरों की तरह पीटना और पूरे क्षेत्र में भय का साम्राज्य स्थापित करना यह साबित करने के लिए काफी है कि बदमाशों के दिलों से कानून का खौफ पूरी तरह गायब हो चुका है। मुफ्तीगंज निवासी ज़मन, अली हमजा और कुमैल जैसे युवकों द्वारा इस प्रकार की सरेआम गुंडगर्दी इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय स्तर पर इन असामाजिक तत्वों को खुली छूट मिली हुई है। क्या उत्तर प्रदेश की राजधानी की पहचान अब इस बात से होगी कि जब तक कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होता, तब तक पुलिसिया तंत्र कुंभकर्णी नींद से नहीं जागता? घटना के बाद आरोपियों का आसानी से फरार हो जाना और पीड़ित परिवार को न्याय के लिए थानों के चक्कर काटना इस बात की गवाही देता है कि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग कितनी लाचार हो चुकी है। यदि समय रहते इन दबंगों की कमर नहीं तोड़ी गई, तो यह घटनाएं अन्य असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ाएंगी। वायरल वीडियो के आधार पर खानापूर्ति करने से काम नहीं चलेगा; पुलिस प्रशासन को यह साबित करना होगा कि कानून का इकबाल अभी जिंदा है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए और उनके खिलाफ ऐसी नजीर पेश करने वाली कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी सिरफिरा कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत न जुटा सके।
    1
    खाकी के नाक के नीचे सरेआम गुंडगर्दी: ठाकुरगंज की घटना कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक नाबालिग किशोर के साथ दबंगों द्वारा की गई बर्बरता सिर्फ एक मारपीट की घटना नहीं है, बल्कि यह उस प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान है जो नागरिकों की सुरक्षा का दम भरती है। तहसीनगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाके में सरेआम किसी बच्चे को जानवरों की तरह पीटना और पूरे क्षेत्र में भय का साम्राज्य स्थापित करना यह साबित करने के लिए काफी है कि बदमाशों के दिलों से कानून का खौफ पूरी तरह गायब हो चुका है।
मुफ्तीगंज निवासी ज़मन, अली हमजा और कुमैल जैसे युवकों द्वारा इस प्रकार की सरेआम गुंडगर्दी इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय स्तर पर इन असामाजिक तत्वों को खुली छूट मिली हुई है। क्या उत्तर प्रदेश की राजधानी की पहचान अब इस बात से होगी कि जब तक कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होता, तब तक पुलिसिया तंत्र कुंभकर्णी नींद से नहीं जागता? घटना के बाद आरोपियों का आसानी से फरार हो जाना और पीड़ित परिवार को न्याय के लिए थानों के चक्कर काटना इस बात की गवाही देता है कि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग कितनी लाचार हो चुकी है।
यदि समय रहते इन दबंगों की कमर नहीं तोड़ी गई, तो यह घटनाएं अन्य असामाजिक तत्वों का हौसला बढ़ाएंगी। वायरल वीडियो के आधार पर खानापूर्ति करने से काम नहीं चलेगा; पुलिस प्रशासन को यह साबित करना होगा कि कानून का इकबाल अभी जिंदा है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए और उनके खिलाफ ऐसी नजीर पेश करने वाली कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी सिरफिरा कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत न जुटा सके।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जब सत्ता के करीब या उसकी छत्रछाया में पलने वाले संगठन इस तरह की खुली गुंडागर्दी पर उतर आते हैं, तो यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या देश में कानून का शासन बचा है या फिर धमकियां देने वालों को खुली छूट मिल चुकी है? आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है और उनकी जुबान काटने के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है, वह लोकतंत्र और कानून के राज पर सीधा तमाचा है। वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन खुलेआम हिंसा भड़काना, जान से मारने या अंग-भंग करने की धमकियां देना और सार्वजनिक रूप से अपमानजनक गालियां ("वेश्या" जैसे शब्दों का प्रयोग) देना न केवल असहिष्णुता की पराकाष्ठा है, बल्कि साफ तौर पर आपराधिक कृत्य भी है। ​जब सत्ता के करीब या उसकी छत्रछाया में पलने वाले संगठन इस तरह की खुली गुंडागर्दी पर उतर आते हैं, तो यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या देश में कानून का शासन बचा है या फिर धमकियां देने वालों को खुली छूट मिल चुकी है? किसी महिला कलाकार या किसी भी नागरिक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से असहमति हो सकती है, लेकिन हिंसा का खुला आह्वान और इस तरह की गिरी हुई टिप्पणियां उस सड़ चुकी मानसिकता को उजागर करती हैं जो हर असहमति का जवाब गालियों और हिंसा से देना चाहती है। ​यदि इस तरह के तत्वों पर तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह समाज में अराजकता को और बढ़ावा देगा। लोकतंत्र में असहमत होने का हक सबको है, लेकिन किसी की जुबान काटने का ऐलान करने की छूट कानून किसी को नहीं देता। ​#SwaraBhasker #YogiYouthBrigade #AgraNews #FreeSpeech #LawAndOrder #HateSpeech #IndianPolitics #DemocracyInDanger
    1
    जब सत्ता के करीब या उसकी छत्रछाया में पलने वाले संगठन इस तरह की खुली गुंडागर्दी पर उतर आते हैं, तो यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या देश में कानून का शासन बचा है या फिर धमकियां देने वालों को खुली छूट मिल चुकी है? 
आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है और उनकी जुबान काटने के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है, वह लोकतंत्र और कानून के राज पर सीधा तमाचा है। वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन खुलेआम हिंसा भड़काना, जान से मारने या अंग-भंग करने की धमकियां देना और सार्वजनिक रूप से अपमानजनक गालियां ("वेश्या" जैसे शब्दों का प्रयोग) देना न केवल असहिष्णुता की पराकाष्ठा है, बल्कि साफ तौर पर आपराधिक कृत्य भी है।
​जब सत्ता के करीब या उसकी छत्रछाया में पलने वाले संगठन इस तरह की खुली गुंडागर्दी पर उतर आते हैं, तो यह सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या देश में कानून का शासन बचा है या फिर धमकियां देने वालों को खुली छूट मिल चुकी है? किसी महिला कलाकार या किसी भी नागरिक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से असहमति हो सकती है, लेकिन हिंसा का खुला आह्वान और इस तरह की गिरी हुई टिप्पणियां उस सड़ चुकी मानसिकता को उजागर करती हैं जो हर असहमति का जवाब गालियों और हिंसा से देना चाहती है।
​यदि इस तरह के तत्वों पर तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह समाज में अराजकता को और बढ़ावा देगा। लोकतंत्र में असहमत होने का हक सबको है, लेकिन किसी की जुबान काटने का ऐलान करने की छूट कानून किसी को नहीं देता।
​#SwaraBhasker #YogiYouthBrigade #AgraNews #FreeSpeech #LawAndOrder #HateSpeech #IndianPolitics #DemocracyInDanger
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.