UGC मुद्दे पर कलेक्ट्रेट में गरजे परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सुलतानपुर। UGC के मुद्दे को लेकर बुधवार को परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बैनर और तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और नगर कोतवाली पुलिस की तैनाती रही। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने UGC के मुद्दे पर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
UGC मुद्दे पर कलेक्ट्रेट में गरजे परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सुलतानपुर। UGC के मुद्दे को लेकर बुधवार को परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बैनर और तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और नगर कोतवाली पुलिस की तैनाती रही। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने UGC के मुद्दे पर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।
- सुल्तानपुर के हयातनगर में जर्जर सड़क से लोग परेशान: शहीद मान सिंह मार्ग पर गड्ढे, अंत्येष्टि स्थल जाने वाली सड़क भी बनी तालाब सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर में विकास का काम रुका हुआ है। यहां हाईवे से 3.5 किलोमीटर लंबे शहीद मान सिंह मार्ग पर कई गड्ढे हैं। बारिश में पानी भरने से यह सड़क तालाब जैसी हो जाती है। इसके अलावा, महादेवपुर चौराहा से हयातनगर, बीड़ी मधुबन मार्ग जो अंत्येष्टि स्थल और गोमती नदी के किनारे तक जाने वाला तीन किलोमीटर लंबा रास्ता भी गड्ढों से भरा है। शहीद मान सिंह के गेट से दड़ियो तक जाने वाला यह रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है। बारिश के दिनों में रास्ते पर पानी भर जाता है और कीचड़ फैलने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों, सचिव और अन्य जिम्मेदार लोगों से कई बार शिकायत की है। अधिकारी कई बार फोटो खिंचवाने और जांच के लिए आए, लेकिन सड़क बनाने का कोई काम शुरू नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीण परमात्मा शर्मा ने बताया कि जब से बरसात शुरू हुई है, तब से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं है। सचिव आए, फोटो लेकर गए, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि यह सड़क मान सिंह के गेट से दड़ियो तक जाती है और इसकी हालत बहुत खराब है। कक्षा 8 के छात्र फैज़ खान ने कहा कि यह हयातनगर का रोड है जो दड़ियो तक जाता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि कोई आसानी से आ-जा नहीं पाता। कई बार शिकायत हुई लेकिन कोई इसे बनवा नहीं रहा है। बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि रास्ते में पानी भरा रहता है, जिससे आना-जाना बंद हो जाता है। यह समस्या लंबे समय से है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई हल नहीं मिल रहा है। सड़क न बनने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।3
- आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।2
- फरार हत्यारोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिस, ढोल-नगाड़ों से कराई मुनादी अमेठी जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के गांव पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर उसके घर के बाहर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार यदि निर्धारित समय में आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि 17 जून को जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य अभियुक्त शीतलाबख्श सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।1
- अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह का असर, तमंचा-कारतूस के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर। अमेठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए थाना संग्रामपुर क्षेत्र से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 1 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अंकित पाण्डेय (23) पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी रामापुर मजरे गड़ेरी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर में मु0अ0सं0 165/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी संग्रामपुर थाने में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्दन यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।1
- भदरसा में अमरीश किराना स्टोर के गोदाम में किसी अज्ञात कारणों से लगी भीषण ब्रेकिंग। अयोध्या भदरसा। आग सुबह 4:45 पर लगी आग प्रशासन मौके पर मौजूद दम्पल पानी का टैंकर फ़ायर बिग्रेड की गाड़ी आने पर आग पे क़ाबू पाया गया लाखों का सामान जल कर राख होगया1
- मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।1
- स्कूलों में पानी भरा, बच्ची बोली- डीएम अंकल सड़क बनवा दो: सुल्तानपुर में अतिवृष्टि से बेसिक स्कूलों में जलभराव, धारूपुर के विद्यालयों की छत भी टपकी सुल्तानपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बेसिक शिक्षा परिषद के कई स्कूलों में पानी भर गया है। कुड़वार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धारूपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आ रही है। प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 78 और उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 79 बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूल परिसर में पानी भरने और छत से पानी टपकने से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल में पढ़ाई पर असर पड़ता है। साथ ही बच्चों के फिसलने और दूसरी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने अधिकारियों से स्कूल परिसर से पानी निकालने और जर्जर छत को ठीक कराने की मांग की है। इसी बीच, सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा के प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामगढ़ से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक छोटी बच्ची ने डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। बच्ची वीडियो में कहती है, "डीएम अंकल प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए, हम लोगों को पढ़ने जाने में बहुत समस्या होती है।" पिछले कई सालों से करीब 50-55 घरों के हजारों लोग कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे आए दिन इस दलदल में गिरते रहते हैं। इसी कीचड़ भरे रास्ते से मासूम बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है।1
- हत्या के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, गांव में डुगडुगी पिटवाकर 82 की कार्रवाई हाजिर हो जाओ, वरना कुर्क होगी संपत्ति; थाना अमेठी पुलिस ने सैदपुर में कराई मुनादी अमेठी। हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शीतला सिंह के खिलाफ थाना अमेठी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए गांव सैदपुर मजरे दलशाहपुर में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की जानकारी दी। मुनादी के दौरान स्पष्ट किया गया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति की कुर्की की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना अमेठी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब आरोपी पर गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की तलवार भी लटक गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- मारपीट में घायल व्यक्ति घंटों रहा तड़पता और डॉक्टर कई घंटे से गायब मारपीट में घायल घंटों तड़पता रहा मरीज डॉक्टर कई घंटे से गायब मुख्यमंत्री का गोद लिया है यह प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मसौधा जिम्मेदारी कौन और किसकी है जिम्मेदारी अयोध्या। जनपद अयोध्या का मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिया हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा का एक मामला सामने आया है जिसमें मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन यहां का दशा देखकर बहुत सारे सवाल उठ रहे है। ऐसी स्थिति में जहां डां. गायब तो स्टाफ भी गायब क्योंकि किसी की जान से क्या लेना देना अस्पताल में ये सब होता रहता हैं सबको अपनी पड़ी है डर तो किसी को है नहीं और न ही इंसानियत । इतना ही नही पीड़ित के साथ साथ पुलिस भी दो घंटे से डॉक्टर के इतजार रही में । यदि इलाज से पहले मृत्यु हुई तो कौन होगा जिम्मेदार, मृतक या डॉक्टर। इस खबर को सुनकर भाजपा नेत्री मंजू निषाद डॉक्टर की जिलाधिकारी एवं उच्च अधिकारियों से करेगी शिकायत। उनका कहना है ऐसे डॉक्टर मुख्यमंत्री को कर रहे बदनाम। पुराकालंदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसौधा स्वास्थ केन्द्र मसौधा का है मामला। मुख्यमंत्री ने लिया है गोद।1