*पुलिस ने महिला के मायूस चेहरे पर महज 01 घंटे में लौटाई मुस्कान, दिहोली पुलिस ने महिला का खोया हुआ मोबाइल तत्परता से रिकवर कर किया सुपुर्द।* *पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं सीओ मनियां श्री खलील अहमद के सुपरविजन में SHO दिहोली श्री सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस के नेतृत्व में दिहोली पुलिस की कार्रवाई।* पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में पुलिस अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों की रोकथाम में निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही आमजन एवं पीड़ित को न्याय दिलाने एवं मदद करने में भी पीछे नहीं है। आज थानाधिकारी दिहोली श्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में दिहोली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला का खोया हुआ मोबाइल महज एक घंटे में दस्तयाब कर सकुशल सुपुर्द किया है। आज दोपहर करीब 2 बजे के करीब एक महिला श्रीमती मधु शर्मा निवासी हनुमानपुरा थाना दिहोली अपने परिजनों के साथ राजाखेड़ा से धौलपुर रोड पर बाइक से जा रही तो रास्ते में मछरिया के पास उसका मोबाइल कहीं गिर गया। इसके बाद महिला ने वहां पर तलाश किया और नहीं मिलने पर करीब दोपहर 3 बजे दिहोली पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी थाना दिहोली श्री सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस ने ड्यूटी अधिकारी श्री लोकेश शर्मा हैंड कानि के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्परता से रवाना किया। पुलिस टीम ने तत्काल से तकनीकी सहायता से मोबाइल को मछरिया के पास से रिकवर कर पीड़ित महिला को सकुशल सुपुर्द किया है। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए महिला एवं उसके परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।

- गौवंश तस्करी में आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास धौलपुर। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर ने करीब 4 साल पुराने गौ तस्करी के एक मामले में आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र की बरैठा पुलिस चौकी का है, जहां 27 अगस्त 2021 को गौवंश यानी सांडों से भरा एक कंटेनर पकड़ा था। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर के अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को बरैठा पुलिस चौकी पर गौवंश से भरा हुआ एक कंटेनर पकड़ा था। बरैठा पुलिस चौकी के तत्कालीन एएसआई अजय सिंह को सूचना मिली कि धौलपुर से आगरा की तरफ एक कंटेनर जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से गौवंश भरा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एएसआई अजय सिंह ने नाकाबंदी की और गौवंश से भरे उस कंटेनर को रुकवाकर चैक किया गया। कंटेनर में 32 सांड यानी बैल ठूंस ठूंसकर भरे हुए थे। कंटेनर में चालक सहित 4 लोग मौजूद थे। गौवंश को लेकर चालक से लाइसेंस मांगा गया, जो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और अन्य तीन लोगों को सवारी होना बताया। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर चालक नवाब मौहम्मद पुत्र शकूर मौहम्मद उर्फ अब्दुल शकूर निवासी देशवालियों का मौहल्ला वार्ड नंबर 21 टोडाराय सिंह जिला टोंक राजस्थान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ जांच अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश किया। इसी प्रकरण में 18 अप्रैल 2026 को सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राकेश गोयल ने कंटेनर चालक नवाब मौहम्मद पुत्र शकूर मौहम्मद उर्फ अब्दुल शकूर को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।2
- धौलपुर वगौवंश तस्करी में आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से किया दंडित1
- Post by NATION MEDIA AB1
- उपकोषागार के एकाउंटेंट के एपीओ होने से पेंशनर समाज में आक्रोश*1
- एक बाबा की उम्र के व्यक्ति 60 वर्ष उम्र का पद करने वाले व्यक्ति एवं एक नाव किशोरी 16 साल की एक साथ बिना कपड़ों के पाए गए हैं जो की जो की वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं यह वीडियो मऊ जिला इलाके से बताया जा रहा है1
- "Right to representation" बाबासाहेब का मूल वाक्य हुआ करता था। आज देश के यशस्वी, तपस्वी और कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इसी दिशा में सोच रहे हैं और यही कारण है की मातृ शक्ति को नीति निर्माण में भागीदार बनाने के लिए ये महत्वपूर्ण बिल पेश हुआ है। यह बिल महिलाओं के सामान भागीदारी के political justice को पूरा करेगा। #NariShaktiVandan #SpecialParliamentSession#NaariShaktiVandan1
- Post by Pradesh Jpd News1
- जिले में ऑपरेशन गरिमा के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जा रहा है सशक्त, सुरक्षा के मध्यनजर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही कोचिंग संस्थान, स्कूल, कॉलेज, पार्क आदि स्थानों पर पुलिसकर्मी साधा कपड़ों में मनचलों पर रख रहे हैं निगरानी। धौलपुर पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशन में 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित राज्यव्यापी विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह के सुपरविजन मे धौलपुर पुलिस महिला व बच्चियों की सुरक्षा और जन-जागरूकता की दिशा में कार्य कर रही है। जिले में 'ऑपरेशन गरिमा' के अंतर्गत व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसके अन्तर्गत जिले के सभी थानों की पुलिस टीमें अपने अपने इलाको में महिला व बच्चियों की सुरक्षा व सशक्त बनाने एवं जागरूक करने की दिशा में प्रयासरत हैं। इसी सिलसिले में थानाधिकारी थाना बाड़ी कोतवाली श्री देवेन्द्र शर्मा के निर्देशन में बाड़ी कोतवाली पुलिस ने कोचिंग संस्थान एवं स्कूलों के पास पहुंचकर छात्राओं को नवीन कानूनों की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण सिद्धांतों से अवगत कराया गया। इसके पश्चात पुलिस टीम कस्बे के कुछ परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों को बालश्रम से दूर रख कर अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने हेतु समझाइश की। ज़िले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने के ध्येय से समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के निमित्त गठित विशेष पुलिस टीमे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्कों जैसे सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सघन चेकिंग और गश्त कर रही है। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्तियों की पहचान कर उनसे कड़ी पूछताछ कराई जा रही है तथा असामाजिक तत्वों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी जा रही है, मनचलों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जावेगी। इस अभियान के दौरान महिला पुलिस अधिकारी और कार्मिक छात्राओं व महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति सचेत कर रही है। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1091 एवं 112 की उपयोगिता, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग तथा स्टॉकिंग एवं छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। "संवेदनशील स्थानों" को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया जा रहा है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की गहन जांच की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि "ऑपरेशन गरिमा" एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया जा रहा है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने में सहभागी बने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर दें, ताकि एक सुरक्षित और मर्यादित समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।4