logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी से अयोध्या जंक्शन जा रही मरुधर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14853) के S5 कोच में सफर कर रहे एक परिवार को दबंगई और गंभीर बदसलूकी का सामना करना पड़ा। 10 जून 2026 को हुई इस घटना में, पीड़ित परिवार के पास लोअर बर्थ की सीट संख्या 17 और 20 का कंफर्म टिकट था। लेकिन सीट संख्या 18, 19, 21 और 22 पर पहले से अवैध कब्जा जमाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें अपनी ही सीट पर बैठने से रोक दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने पीड़ित परिवार को 'गंवार' बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और टिकट दिखाने के बाद भी लगातार बदतमीजी की। अगल-बगल के यात्रियों के समझाने पर पीड़ित परिवार को बैठने की जगह तो मिल गई, लेकिन आरोपियों ने उनका बैग सीट के नीचे रखने से मना कर दिया और उसे गोद में लेकर बैठने को कहा, जबकि उनका अपना सामान पूरी सीट पर भरा हुआ था। हद तो तब हो गई जब सीट नंबर 20 पर बैठी एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इन लोगों ने बार-बार धक्का दिया और उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित के अनुसार, इन 4 सीटों पर कुल 6 लोग दादागिरी करते हुए यात्रा कर रहे थे, जिनमें से दो लोग नशे की हालत में लग रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम के कारण पीड़ित परिवार को भारी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पीड़ित ने इस संबंध में रेलवे में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन रेलवे पुलिस ने उनसे तब संपर्क किया जब आरोपी ट्रेन से उतर चुके थे और पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अब वे कुछ नहीं कर सकते। वाराणसी से अयोध्या तक पूरी यात्रा के दौरान ट्रेन में कोई टीटीई या रेलवे स्टाफ नहीं चढ़ा, जिससे ये लोग पकड़े नहीं जा सके। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से निराश पीड़ित ने मांग की है कि रेलवे के पास बर्थ नंबर 18, 19, 21 और 22 के यात्रियों का जो विवरण है, उसके आधार पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ये लोग किसी अन्य यात्री के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न कर सकें।

1 hr ago
user_User7527
User7527
सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

वाराणसी से अयोध्या जंक्शन जा रही मरुधर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14853) के S5 कोच में सफर कर रहे एक परिवार को दबंगई और गंभीर बदसलूकी का सामना करना पड़ा। 10 जून 2026 को हुई इस घटना में, पीड़ित परिवार के पास लोअर बर्थ की सीट संख्या 17 और 20 का कंफर्म टिकट था। लेकिन सीट संख्या 18, 19, 21 और 22 पर पहले से अवैध कब्जा जमाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें अपनी ही सीट पर बैठने से रोक दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने पीड़ित परिवार को 'गंवार' बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और टिकट दिखाने के बाद भी लगातार बदतमीजी की। अगल-बगल के यात्रियों के समझाने पर पीड़ित परिवार को बैठने की जगह तो मिल गई, लेकिन आरोपियों ने उनका बैग सीट के नीचे रखने से मना कर दिया और उसे गोद में लेकर बैठने को कहा, जबकि उनका अपना सामान पूरी सीट पर भरा हुआ था। हद तो तब हो गई जब सीट नंबर 20 पर बैठी एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इन लोगों ने बार-बार धक्का दिया और उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित के अनुसार, इन 4 सीटों पर कुल 6 लोग दादागिरी करते हुए यात्रा कर रहे थे, जिनमें से दो लोग नशे की हालत में लग रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम के कारण पीड़ित परिवार को भारी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पीड़ित ने इस संबंध में रेलवे में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन रेलवे पुलिस ने उनसे तब संपर्क किया जब आरोपी ट्रेन से उतर चुके थे और पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अब वे कुछ नहीं कर सकते। वाराणसी से अयोध्या तक पूरी यात्रा के दौरान ट्रेन में कोई टीटीई या रेलवे स्टाफ नहीं चढ़ा, जिससे ये लोग पकड़े नहीं जा सके। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से निराश पीड़ित ने मांग की है कि रेलवे के पास बर्थ नंबर 18, 19, 21 और 22 के यात्रियों का जो विवरण है, उसके आधार पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ये लोग किसी अन्य यात्री के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न कर सकें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी के सारनाथ थाने की पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की बुलेट बरामद की है। पकड़े गए शातिर अपराधी की पहचान विजय चौहान उर्फ लकी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया था। आरोपी के पास से बरामद की गई लूटी हुई सोने की चेन का वजन 9.09 ग्राम है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस कार्रवाई को डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी 'लेडी सिंघम' लिपि नगायच के कुशल मार्गदर्शन एवं एसीपी सारनाथ के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। इसमें थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की बेहद अहम भूमिका रही। एडीसीपी 'लेडी सिंघम' लिपि नगायच की सख्त कार्यशैली के चलते पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
    1
    वाराणसी के सारनाथ थाने की पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की बुलेट बरामद की है।

पकड़े गए शातिर अपराधी की पहचान विजय चौहान उर्फ लकी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया था। आरोपी के पास से बरामद की गई लूटी हुई सोने की चेन का वजन 9.09 ग्राम है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

इस कार्रवाई को डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी 'लेडी सिंघम' लिपि नगायच के कुशल मार्गदर्शन एवं एसीपी सारनाथ के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। इसमें थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की बेहद अहम भूमिका रही। एडीसीपी 'लेडी सिंघम' लिपि नगायच की सख्त कार्यशैली के चलते पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित पड़ाव चौराहा गाँव में रेलवे द्वारा किए जा रहे चौड़ीकरण के काम के चलते स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। निर्माण कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा पानी की निकासी के लिए बने नालों को बंद कर दिया गया है। नालों के बंद होने के कारण गाँव में लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है और पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों की मुख्य शिकायत यह है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
    1
    चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित पड़ाव चौराहा गाँव में रेलवे द्वारा किए जा रहे चौड़ीकरण के काम के चलते स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। निर्माण कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा पानी की निकासी के लिए बने नालों को बंद कर दिया गया है।

नालों के बंद होने के कारण गाँव में लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है और पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों की मुख्य शिकायत यह है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
    user_Farhan
    Farhan
    मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सकलडीहा क्षेत्र के साईं बाबा मंदिर के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां खेत से पशुओं का चारा लेकर आ रहा एक किसान हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित किसान खेत में कृषि कार्य निपटाकर लौट रहा था, तभी वहां से गुजर रहा लटकता हुआ बिजली का तार अचानक उसकी चपेट में आ गया। तेज करंट की वजह से किसान मौके पर ही बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद झुलसे हुए किसान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार बेहद जर्जर हैं और नीचे लटके हुए हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय बिजली उपकेंद्र और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी लापरवाही के कारण आज एक गरीब किसान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों और खराब खंभों को तुरंत बदला जाए। उन्होंने मुख्य रूप से खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले तारों को ऊंचा करने, पुराने व सड़ चुके खंभों को बदलने और पीड़ित किसान के इलाज का पूरा खर्च तथा उचित मुआवजा बिजली विभाग द्वारा दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर जल्द ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सकलडीहा क्षेत्र के साईं बाबा मंदिर के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां खेत से पशुओं का चारा लेकर आ रहा एक किसान हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित किसान खेत में कृषि कार्य निपटाकर लौट रहा था, तभी वहां से गुजर रहा लटकता हुआ बिजली का तार अचानक उसकी चपेट में आ गया। तेज करंट की वजह से किसान मौके पर ही बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद झुलसे हुए किसान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार बेहद जर्जर हैं और नीचे लटके हुए हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय बिजली उपकेंद्र और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी लापरवाही के कारण आज एक गरीब किसान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों और खराब खंभों को तुरंत बदला जाए। उन्होंने मुख्य रूप से खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले तारों को ऊंचा करने, पुराने व सड़ चुके खंभों को बदलने और पीड़ित किसान के इलाज का पूरा खर्च तथा उचित मुआवजा बिजली विभाग द्वारा दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर जल्द ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे।
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्वेलरी खरीदने गई एक युवती ने पानी समझकर तेजाब पी लिया। दरअसल, ज्वेलरी की दुकान पर युवती को तेज प्यास लगी थी, जिसके बाद कारोबारी ने अपने नौकर को पास की एक कन्फैक्शनरी से पानी की बोतल लाने के लिए भेजा था। नौकर डीप फ्रीजर में रखी बोतल लेकर आया और तेज प्यास के कारण युवती ने जैसे ही बोतल खोलकर पानी पिया, वह झटपटाते हुए वहां से भागने लगी। इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था। इस घटना के बाद युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उधर, बोतल बेचने वाले दुकानदार का दावा है कि यह बोतल पूरी तरह से सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई में ही आई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्वेलरी खरीदने गई एक युवती ने पानी समझकर तेजाब पी लिया। दरअसल, ज्वेलरी की दुकान पर युवती को तेज प्यास लगी थी, जिसके बाद कारोबारी ने अपने नौकर को पास की एक कन्फैक्शनरी से पानी की बोतल लाने के लिए भेजा था। नौकर डीप फ्रीजर में रखी बोतल लेकर आया और तेज प्यास के कारण युवती ने जैसे ही बोतल खोलकर पानी पिया, वह झटपटाते हुए वहां से भागने लगी। इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था।

इस घटना के बाद युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उधर, बोतल बेचने वाले दुकानदार का दावा है कि यह बोतल पूरी तरह से सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई में ही आई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने ट्रकों और बड़े वाहनों की बैटरी चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान घाटमपुर (थाना अहरौरा) निवासी लवकुश पुत्र हरिवंश और नियमताबाद (जनपद चंदौली) निवासी श्रवण कुमार पुत्र राम प्यारे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मुख्य रूप से सड़क किनारे या पहाड़ी इलाकों में खड़े ट्रकों और बड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। ये वाहन चालकों को बातों में उलझाकर या मौके का फायदा उठाकर बैटरियां चोरी कर लेते थे और उन्हें जंगल में बनी एक झोपड़ी में छिपाकर रखते थे। पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार बैटरी चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। फिलहाल पुलिस ने बरामद बैटरियों को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि क्या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता रही है।
    2
    मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने ट्रकों और बड़े वाहनों की बैटरी चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान घाटमपुर (थाना अहरौरा) निवासी लवकुश पुत्र हरिवंश और नियमताबाद (जनपद चंदौली) निवासी श्रवण कुमार पुत्र राम प्यारे के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मुख्य रूप से सड़क किनारे या पहाड़ी इलाकों में खड़े ट्रकों और बड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। ये वाहन चालकों को बातों में उलझाकर या मौके का फायदा उठाकर बैटरियां चोरी कर लेते थे और उन्हें जंगल में बनी एक झोपड़ी में छिपाकर रखते थे। पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार बैटरी चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। फिलहाल पुलिस ने बरामद बैटरियों को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि क्या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता रही है।
    user_MUMTAZ AHMAD
    MUMTAZ AHMAD
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्व० सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां में उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक पेड़ माँ के नाम' योजना के अंतर्गत 'वृहत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह सन्नी, सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह और प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने उपस्थित सभी स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण की गंभीर शपथ दिलाई।
    1
    वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्व० सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां में उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक पेड़ माँ के नाम' योजना के अंतर्गत 'वृहत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह सन्नी, सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह और प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने उपस्थित सभी स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण की गंभीर शपथ दिलाई।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्व० सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक पेड़ माँ के नाम' योजना के अंतर्गत 'वृहत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह सन्नी, सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह और प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने उपस्थित सभी स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण की गंभीर शपथ दिलाई। इसके पश्चात, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी और डॉ. अभय कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ गोद लिए गए गांव बनकट में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया। स्वयं सेविकाओं ने बनकट गांव के शिव मंदिर, अंबेडकर पार्क और पंचायत भवन परिसर में आम, अमरूद, कटहल, नींबू, जामुन, शीशम और सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वृक्षारोपण के दौरान स्वयं सेविकाओं ने स्थानीय ग्रामीणों को इन पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। इस पुनीत कार्य में बनकट ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिकेश कुमार सहित महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, शालू, राजेश, शाहीना, स्नेहा, चंद्रशेखर और स्वयंसेवी खुशबू, रौनक, प्रिया व चंचल आदि ने अपना अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान देकर इस महायज्ञ को सफल बनाया।
    1
    वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्व० सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक पेड़ माँ के नाम' योजना के अंतर्गत 'वृहत वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह सन्नी, सचिव अनुज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह और प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने उपस्थित सभी स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण की गंभीर शपथ दिलाई।

इसके पश्चात, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी और डॉ. अभय कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ गोद लिए गए गांव बनकट में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया। स्वयं सेविकाओं ने बनकट गांव के शिव मंदिर, अंबेडकर पार्क और पंचायत भवन परिसर में आम, अमरूद, कटहल, नींबू, जामुन, शीशम और सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वृक्षारोपण के दौरान स्वयं सेविकाओं ने स्थानीय ग्रामीणों को इन पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।

इस पुनीत कार्य में बनकट ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिकेश कुमार सहित महाविद्यालय की प्रवक्ता कंचन, शालू, राजेश, शाहीना, स्नेहा, चंद्रशेखर और स्वयंसेवी खुशबू, रौनक, प्रिया व चंचल आदि ने अपना अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान देकर इस महायज्ञ को सफल बनाया।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वियतनाम में भारतीय टूरिस्ट से भरी एक बोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, दुर्घटना का शिकार हुए कुछ अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
    1
    वियतनाम में भारतीय टूरिस्ट से भरी एक बोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, दुर्घटना का शिकार हुए कुछ अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में मानसिंह राजभर जी के ऊपर एक बार फिर से जानलेवा हमला होने का गंभीर मामला सामने आया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में मानसिंह राजभर जी के ऊपर एक बार फिर से जानलेवा हमला होने का गंभीर मामला सामने आया है।
    user_अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    Insurance Agent केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.