logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही गांव में सभी समुदायों ने एकजुट होकर समाज उत्थान की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। गांव के पहनाई खेत में आदिवासी समाज के कुछ लोगों द्वारा जोताई और धान रोपाई का कार्य किया जा रहा था। जब इस बात की जानकारी गांव के गणमान्य लोगों को मिली, तो पूरे बरही गांव के सभी समुदायों ने इस पहल का स्वागत किया और इस वर्ष पहनाई खेती के माध्यम से सामाजिक उत्थान के कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस कार्य में ग्रामीणों का पूरा और सराहनीय सहयोग आदिवासी समाज को मिला है। पहनाई खेत में आदिवासी समाज ने धान की रोपाई की है और आगे पहान द्वारा खेती का कार्य संपन्न किया जाएगा।

1 day ago
user_आलोक कुमार
आलोक कुमार
पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
1 day ago

लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही गांव में सभी समुदायों ने एकजुट होकर समाज उत्थान की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। गांव के पहनाई खेत में आदिवासी समाज के कुछ लोगों द्वारा जोताई और धान रोपाई का कार्य किया जा रहा था। जब इस बात की जानकारी गांव के गणमान्य लोगों को मिली, तो पूरे बरही गांव के सभी समुदायों ने इस पहल का स्वागत किया और इस वर्ष पहनाई खेती के माध्यम से सामाजिक उत्थान के कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस कार्य में ग्रामीणों का पूरा और सराहनीय सहयोग आदिवासी समाज को मिला है। पहनाई खेत में आदिवासी समाज ने धान की रोपाई की है और आगे पहान द्वारा खेती का कार्य संपन्न किया जाएगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के लोहरदगा जिले के वार्ड 20 में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ गई है। इस वार्ड में सड़क और नाली निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम के प्रयासों से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। विकास कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
    1
    झारखंड के लोहरदगा जिले के वार्ड 20 में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ गई है। इस वार्ड में सड़क और नाली निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम के प्रयासों से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। विकास कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र की सड़क को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। क्षेत्र के लोगों का सीधे तौर पर कहना है कि आदिवासी को आदिवासी ही लूट रहे हैं।
    1
    झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र की सड़क को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। क्षेत्र के लोगों का सीधे तौर पर कहना है कि आदिवासी को आदिवासी ही लूट रहे हैं।
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • लोहरदगा जिला के किस्को स्थित बलदेव साहू महाविद्यालय में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद में छात्रों के बीच कई महत्वपूर्ण बातें रखी गईं। खास तौर पर नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिया गया बड़ा बयान छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना। छात्र संवाद के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्रों के बीच विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी के बयान को लेकर छात्रों में खासा रोष देखा गया। छात्रों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    लोहरदगा जिला के किस्को स्थित बलदेव साहू महाविद्यालय में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद में छात्रों के बीच कई महत्वपूर्ण बातें रखी गईं। खास तौर पर नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिया गया बड़ा बयान छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना।

छात्र संवाद के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्रों के बीच विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी के बयान को लेकर छात्रों में खासा रोष देखा गया। छात्रों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत कोड़ेदाग शिवनाथपुर गांव निवासी सुरेश साहु की JH07N0975 नंबर की अपाची RTR मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सुरेश साहु ने बताया कि वह रविवार को लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा रथ मेला देखने गया था। उस समय अज्ञात लोगों ने हैंडल का लॉक तोड़कर उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली। सुरेश साहु ने भंडरा थाना और सिसई थाना को सूचना दी है और मोटरसाइकिल ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनकी मोटरसाइकिल दिखे तो वे 6202366581 पर सूचना दें।
    1
    गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत कोड़ेदाग शिवनाथपुर गांव निवासी सुरेश साहु की JH07N0975 नंबर की अपाची RTR मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सुरेश साहु ने बताया कि वह रविवार को लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा रथ मेला देखने गया था। उस समय अज्ञात लोगों ने हैंडल का लॉक तोड़कर उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली। सुरेश साहु ने भंडरा थाना और सिसई थाना को सूचना दी है और मोटरसाइकिल ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उनकी मोटरसाइकिल दिखे तो वे 6202366581 पर सूचना दें।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • लातेहार में विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूथ डायलॉग का लाइव प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री ने देश के 5 राज्यों के चयनित युवाओं से सीधा संवाद किया, जिसे लातेहार एनआईसी में लगी एलईडी स्क्रीन पर 225 जिलों के युवाओं के साथ लातेहार के युवाओं ने भी देखा। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती गाँवों को विकास, अवसर और आत्मनिर्भरता के सशक्त केंद्रों के रूप में विकसित करना है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक पहलुओं से रूबरू कराया जाता है, ताकि विकसित भारत संकल्प को मजबूत किया जा सके। इसी कड़ी में लातेहार जिला समाहरणालय के एनआईसी सभागार में यूथ डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की सीधी बातचीत लातेहार के युवाओं से नहीं हुई, बल्कि देश के 5 अन्य राज्यों के युवाओं से हुई। लातेहार के युवाओं ने एनआईसी में एलईडी टीवी के माध्यम से उनके अनुभव सुने। इस साल लातेहार से दो युवा हिमाचल प्रदेश गए थे। उप निदेशक कंचन कुमारी ने लातेहार के सभी युवाओं से माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की, ताकि वे भी इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी दे सकें। लातेहार के युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया और युवाओं ने माय भारत पोर्टल से जुड़कर देश सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
    1
    लातेहार में विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूथ डायलॉग का लाइव प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री ने देश के 5 राज्यों के चयनित युवाओं से सीधा संवाद किया, जिसे लातेहार एनआईसी में लगी एलईडी स्क्रीन पर 225 जिलों के युवाओं के साथ लातेहार के युवाओं ने भी देखा।

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती गाँवों को विकास, अवसर और आत्मनिर्भरता के सशक्त केंद्रों के रूप में विकसित करना है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक पहलुओं से रूबरू कराया जाता है, ताकि विकसित भारत संकल्प को मजबूत किया जा सके। इसी कड़ी में लातेहार जिला समाहरणालय के एनआईसी सभागार में यूथ डायलॉग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की सीधी बातचीत लातेहार के युवाओं से नहीं हुई, बल्कि देश के 5 अन्य राज्यों के युवाओं से हुई। लातेहार के युवाओं ने एनआईसी में एलईडी टीवी के माध्यम से उनके अनुभव सुने। इस साल लातेहार से दो युवा हिमाचल प्रदेश गए थे। उप निदेशक कंचन कुमारी ने लातेहार के सभी युवाओं से माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की, ताकि वे भी इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी दे सकें। लातेहार के युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया और युवाओं ने माय भारत पोर्टल से जुड़कर देश सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
    user_Ashish Kumar Baidya
    Ashish Kumar Baidya
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत बनारी स्थित प्राचीन बरमहादेव धाम में 13 जून से चल रहा 1009 घंटे का ऐतिहासिक महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, पूर्णाहुति और महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, रामनाम संकीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। मंदिर के पुजारी कल्याण बाबा ने कहा कि यह महायज्ञ समाज में शांति, सद्भाव और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही श्रावण मास शुरू होने वाला है, ऐसे में बरमहादेव धाम में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। महायज्ञ के बाद स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बरमहादेव धाम तक बेहतर सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन माह में यहां बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, इसलिए मंदिर क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
    1
    गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत बनारी स्थित प्राचीन बरमहादेव धाम में 13 जून से चल रहा 1009 घंटे का ऐतिहासिक महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, पूर्णाहुति और महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, रामनाम संकीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।

मंदिर के पुजारी कल्याण बाबा ने कहा कि यह महायज्ञ समाज में शांति, सद्भाव और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने में सफल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही श्रावण मास शुरू होने वाला है, ऐसे में बरमहादेव धाम में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

महायज्ञ के बाद स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बरमहादेव धाम तक बेहतर सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन माह में यहां बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं, इसलिए मंदिर क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • लातेहार: लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को 26 जुलाई को आयोजित झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया। स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा ने दी। अपने संबोधन में प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पंकज तिवारी का झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन लातेहार जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंकज तिवारी लंबे समय से जिले में खेलों, विशेषकर वॉलीबॉल के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लातेहार के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में खेल का विकास केवल खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि प्रशिक्षकों, खेल संगठनों, प्रशासन और समाज के सामूहिक सहयोग से संभव है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के मनोनीत उपाध्यक्ष एवं लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लातेहार के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में खेल प्रतिभाओं की भरमार है और आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों के विकास के लिए भी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और बेहतर खेल मैदान के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि लातेहार के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि लातेहार के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। इसके लिए प्रशिक्षकों, खेल संघों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक मजबूत खेल वातावरण तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मजदूर नेता दिलेश्वर उरांव, ललित पांडे समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पंकज तिवारी को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से झारखंड में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, जिम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस, लातेहार के उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, दिलेश्वर यादव, केकेसी के जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, लातेहार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रदीप यादव, मिथलेश यादव, गोल्डन राजा, खुशबू देवी, मीना देवी समेत जिले के कई खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    लातेहार: लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को 26 जुलाई को आयोजित झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया। स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा ने दी। अपने संबोधन में प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पंकज तिवारी का झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन लातेहार जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंकज तिवारी लंबे समय से जिले में खेलों, विशेषकर वॉलीबॉल के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में लातेहार के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में खेल का विकास केवल खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि प्रशिक्षकों, खेल संगठनों, प्रशासन और समाज के सामूहिक सहयोग से संभव है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के मनोनीत उपाध्यक्ष एवं लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लातेहार के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में खेल प्रतिभाओं की भरमार है और आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और रहने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों के विकास के लिए भी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिला स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और बेहतर खेल मैदान के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि लातेहार के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि लातेहार के खिलाड़ी राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। इसके लिए प्रशिक्षकों, खेल संघों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक मजबूत खेल वातावरण तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम को उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, मजदूर नेता दिलेश्वर उरांव, ललित पांडे समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पंकज तिवारी को झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से झारखंड में वॉलीबॉल खेल को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, जिम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस, लातेहार के उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, दिलेश्वर यादव, केकेसी के जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, लातेहार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रदीप यादव, मिथलेश यादव, गोल्डन राजा, खुशबू देवी, मीना देवी समेत जिले के कई खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुणवत्ता और भरोसे के मामले में वीपी कंपनी ने खुद को सबसे आगे बताया है। कंपनी की ओर से यह दावा किया गया है कि वह अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता में अग्रणी बनी हुई है।
    1
    गुणवत्ता और भरोसे के मामले में वीपी कंपनी ने खुद को सबसे आगे बताया है। कंपनी की ओर से यह दावा किया गया है कि वह अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीयता में अग्रणी बनी हुई है।
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.