चिड़ावा शहर के बीचोंबीच बेखौफ दौड़ती बिना नंबर की कैंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को उड़ाया, 100 फीट तक बाइक को घसीटा चिड़ावा शहर के बीचोंबीच विद्यानिकेतन स्कूल के सामने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कैंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंपर की रफ्तार अधिक थी व चालक का कैंपर पर नियंत्रण भी नहीं था। विद्यानिकेतन स्कूल के सामने सुथरा बस्ती के पास मोड़ पर कैंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा ओमप्रकाश व अंकित निवासी चिड़ावा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इस आमने सामने की टक्कर में बाइक कैंपर के आगे फंस गई जिसे चालक लगभग 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया। चालक ने कैम्पर को बैक बाइक के ऊपर से निकालकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की जोरदार आवाज के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस चालक मनेन्द्र सिंह व ईएमटी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे व घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरुका मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। फरार कैंपर चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

- सुलताना पुलिस की कार्रवाई: ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व जुआ सामग्री जब्तप, झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी एवं जुआ सामग्री जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशानुसार जिले में लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में सुलताना थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 7 अप्रैल 2026 को गठित टीम क्षेत्र में गश्त एवं विशेष कार्रवाई के लिए रवाना हुई। इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि धोलिया चौक स्थित सुरेश पंखिया की बंद दुकान के सामने कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से कुल 2270 रुपये नकद और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (55) निवासी श्री अमरपुरा, रामस्वरूप (65) निवासी वार्ड नंबर 17 सुलताना तथा श्यामलाल (45) निवासी वार्ड नंबर 21 सुलताना के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रकाश कुमार तथा आरटी राजकुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- चिड़ावा शहर के बीचोंबीच विद्यानिकेतन स्कूल के सामने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कैंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंपर की रफ्तार अधिक थी व चालक का कैंपर पर नियंत्रण भी नहीं था। विद्यानिकेतन स्कूल के सामने सुथरा बस्ती के पास मोड़ पर कैंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा ओमप्रकाश व अंकित निवासी चिड़ावा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इस आमने सामने की टक्कर में बाइक कैंपर के आगे फंस गई जिसे चालक लगभग 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया। चालक ने कैम्पर को बैक बाइक के ऊपर से निकालकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की जोरदार आवाज के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस चालक मनेन्द्र सिंह व ईएमटी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे व घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरुका मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। फरार कैंपर चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।1
- namaj ke dauran Hui Muslim bhaiyon Ne Dekha ki Rishte ke andar Kisi Garib ka Khet hai jismein gehun ki fasal ko ekattha nahin kiya gaya tha tabhi Sare Muslim bhaiyon Ne Milkar bure Khet ko saaf Kar Diya1
- Post by नेहरु वाल्मिकी1
- शहीद-ए-आजम भगतसिंह चौक बहल स्थल पर 13 अप्रैल को 2026 अमर शहीद क्रांतिकारी दिवस के रूप में मनाने जा रहीं हैं।2
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Bolti Awaaz news1
- झुंझुनूं। पुलिस थाना सिंघाना की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गौवंश तस्करी मामले में पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को हरियाणा के नूंह मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसे मफरूर घोषित किया जा चुका था। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक नोपराम भाकर (वृत बुहाना) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल 2014 को वाहन नंबर HR-35 Q-0486 में गौवंश की तस्करी करते पाए जाने पर पुलिस थाना सिंघाना में गौवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी जाकिर मौके से फरार हो गया था, जबकि वाहन को जब्त कर लिया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज की जांच तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, लेकिन वह लंबे समय तक गिरफ्त से बाहर रहा। बाद में न्यायालय में धारा 299 सीआरपीसी के तहत चालान पेश किया गया और अदालत ने आरोपी को फरार घोषित कर वारंट जारी किया। लगातार प्रयासों के बाद 7 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने स्थाई वारंटी जाकिर हुसैन (51), निवासी मेवली, थाना सदर नूंह, जिला नूंह मेवात (हरियाणा) को नूंह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना सिंघाना के थानाधिकारी सुगन सिंह, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई हरीराम शर्मा तथा कांस्टेबल विकास की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1