Shuru
Apke Nagar Ki App…
@nilesh Verma-1997
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by नेहरु वाल्मिकी1
- सुलताना पुलिस की कार्रवाई: ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व जुआ सामग्री जब्तप, झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी एवं जुआ सामग्री जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशानुसार जिले में लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिडावा विकास धींधवाल (आरपीएस) के सुपरविजन में सुलताना थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 7 अप्रैल 2026 को गठित टीम क्षेत्र में गश्त एवं विशेष कार्रवाई के लिए रवाना हुई। इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि धोलिया चौक स्थित सुरेश पंखिया की बंद दुकान के सामने कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से कुल 2270 रुपये नकद और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (55) निवासी श्री अमरपुरा, रामस्वरूप (65) निवासी वार्ड नंबर 17 सुलताना तथा श्यामलाल (45) निवासी वार्ड नंबर 21 सुलताना के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रकाश कुमार तथा आरटी राजकुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- चिड़ावा शहर के बीचोंबीच विद्यानिकेतन स्कूल के सामने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कैंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंपर की रफ्तार अधिक थी व चालक का कैंपर पर नियंत्रण भी नहीं था। विद्यानिकेतन स्कूल के सामने सुथरा बस्ती के पास मोड़ पर कैंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा ओमप्रकाश व अंकित निवासी चिड़ावा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इस आमने सामने की टक्कर में बाइक कैंपर के आगे फंस गई जिसे चालक लगभग 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया। चालक ने कैम्पर को बैक बाइक के ऊपर से निकालकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की जोरदार आवाज के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस चालक मनेन्द्र सिंह व ईएमटी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे व घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरुका मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। फरार कैंपर चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।1
- मीठड़ी कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो में मंगलवार को अलसुबह पांच बजे से लेकर प्रातः साढ़े दस बजे तक रुक-रुक तेज बारिश ने जन जीवन को झकझोर दिया। जिसके आमजन की दैनिक दिनचर्या बाधित हो गई। बाजार देर से खुला। कार्मिक कार्यालयो में समय पर नहीं पहुंच पाये। कारीगर व मजदूरो को बारिश के कारण छुट्टी रखनी पड़ी। तापमान मे गिरावट व तेज हवा चलने से सर्दी का अहसास होने लगा। तेज बारिश से जगह जगह जल भराव हो गया। जिससे वाहन चालको व राहगीरो को परेशानी उठानी पड़ी। वही किसानो के लिए भी फसल समेटने में दिक्कत हुई। फसल खराब होने के आसार बढ़ गए।4
- namaj ke dauran Hui Muslim bhaiyon Ne Dekha ki Rishte ke andar Kisi Garib ka Khet hai jismein gehun ki fasal ko ekattha nahin kiya gaya tha tabhi Sare Muslim bhaiyon Ne Milkar bure Khet ko saaf Kar Diya1
- शाहपुरा थाना प्रभारी रिया चौधरी के साथ मिलकर 14 अप्रैल को होने वाले आयोजन के लिए आमंत्रित किया जय भीम#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- Post by @nilesh Verma-19971