Shuru
Apke Nagar Ki App…
@nilesh Verma-1997
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by नेहरु वाल्मिकी1
- sikar bajaj road per bharat ges agency per cylinder ke liye lgi police ki duty ab pta chal rha hai.....1
- छाया इन्द्रधनुष का नजारा और गर्मी से मिली राहत मौसम हुआ सुहावना2
- मीठड़ी कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो में मंगलवार को अलसुबह पांच बजे से लेकर प्रातः साढ़े दस बजे तक रुक-रुक तेज बारिश ने जन जीवन को झकझोर दिया। जिसके आमजन की दैनिक दिनचर्या बाधित हो गई। बाजार देर से खुला। कार्मिक कार्यालयो में समय पर नहीं पहुंच पाये। कारीगर व मजदूरो को बारिश के कारण छुट्टी रखनी पड़ी। तापमान मे गिरावट व तेज हवा चलने से सर्दी का अहसास होने लगा। तेज बारिश से जगह जगह जल भराव हो गया। जिससे वाहन चालको व राहगीरो को परेशानी उठानी पड़ी। वही किसानो के लिए भी फसल समेटने में दिक्कत हुई। फसल खराब होने के आसार बढ़ गए।4
- झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक गंभीर मामले का महज आठ घंटे में खुलासा कर अपहृत किशोर को सकुशल बरामद कर लिया तथा पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी ने पुलिस थाना खेतड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका साढ़े सत्रह वर्षीय पुत्र रोजाना की तरह अपने पड़ोसी के साथ वेटनरी कम्पाउंडर की प्रैक्टिस के लिए सुबह करीब 11 बजे घर से गया था। दोपहर करीब 3 बजकर 2 मिनट पर पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि खेतड़ी रोड स्थित वायु सैनिक गैस एजेंसी के सामने कुछ युवकों ने मारपीट कर किशोर को जबरन काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर अपहरण कर लिया। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया तथा मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार सैनी, ओमवीर सैनी, हर्ष मिश्रा, दीपांशु सैनी एवं विकास कुमार सैनी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई में खेतड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम के अधिकारियों एवं जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- kuchaman मैं jhajmaham बारिश का दौर चालू पुराने busstand ka नजारा1