Shuru
Apke Nagar Ki App…
देशी लड़का डांडिया लोकनृत को समझ गया गिल्ली डंडा का खेल 🤣#funny #comedy #prank #facebookreels #dandiya देशी लड़का डांडिया लोकनृत को समझ गया गिल्ली डंडा का खेल 🤣#funny #comedy #prank #facebookreels #dandiya
Gst army lover
देशी लड़का डांडिया लोकनृत को समझ गया गिल्ली डंडा का खेल 🤣#funny #comedy #prank #facebookreels #dandiya देशी लड़का डांडिया लोकनृत को समझ गया गिल्ली डंडा का खेल 🤣#funny #comedy #prank #facebookreels #dandiya
More news from बिहार and nearby areas
- देशी लड़का डांडिया लोकनृत को समझ गया गिल्ली डंडा का खेल 🤣#funny #comedy #prank #facebookreels #dandiya देशी लड़का डांडिया लोकनृत को समझ गया गिल्ली डंडा का खेल 🤣#funny #comedy #prank #facebookreels #dandiya1
- जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार के विरोध में सहार में प्रतिरोध मार्च, RYA-ऐपवा व भाकपा माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला भोजपुर जिले के सहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सहार बस स्टैंड परिसर में बुधवार को RYA, ऐपवा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने महिला और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी महिला या छात्रा के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर है। उनका कहना था कि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट1
- ग्राम बाजना में धूमधाम से निकाले गए भगवान के तीन विमान, भजन-कीर्तन और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु ग्राम बाजना में धूमधाम से निकाले गए भगवान के तीन विमान, भजन-कीर्तन और डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु1
- हसपुरा औरंगाबाद सर्प दंश से घायल मरीज को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा में विषैला सर्प दंश से घायल मरीज को भर्ती कराया गया।जहाँ मरीज को स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया1
- कोंच थाना में पदस्थापित छह सहायक अवर निरीक्षक को विभागीय प्रक्रिया के तहत अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है कोंच थाने के छह एएसआई एसआई में प्रोन्नत कोंच। कोंच थाना में पदस्थापित छह सहायक अवर निरीक्षक को विभागीय प्रक्रिया के तहत अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में शैलेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार सिंह, संजय कुमार और ब्रजकिशोर सिंह शामिल हैं। एक साथ छह पुलिस पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिलने से थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी एएसआई को एसआई पद पर प्रोन्नति दी गई है। उन्होंने प्रोन्नत सभी पुलिस पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति अधिकारियों के कार्य और जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर देती है। एसआई के रूप में पुलिस पदाधिकारियों से अनुसंधान, विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में अधिक सक्रियता की अपेक्षा रहती है। प्रोन्नति की जानकारी मिलने के बाद थाना परिसर में सहकर्मी पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों ने भी विभागीय दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही।1
- जहानाबाद : धरारा गांव में सड़क-नाली की बदहाली से ग्रामीण परेशान,जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश। जहानाबाद - जिले के अमथुआ पंचायत के धरारा गांव में सड़क, गली और नाली की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की कई सड़कें अब भी कच्ची और जर्जर हैं। नालियों के अभाव में घरों के आसपास गंदा पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई जगहों पर लोगों को रास्ता पार करने के लिए टूटे हुए पेड़ों की टहनियों और अस्थायी व्यवस्था का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सड़क, नाली और गली निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन चुनाव के बाद विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के अधूरे कार्यों को पूरा कर उसका श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव गांव पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों के मुताबिक सांसद ने मौके से ही मुखिया से फोन पर बातचीत कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में निराशा है। एक महिला ग्रामीण ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्हें पक्का मकान दिलाने का आश्वासन मिला था, लेकिन आज भी वह मिट्टी के घर में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि घर के आसपास कचरा और नाली का पानी जमा रहने से बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है। वहीं, पंचायत के मुखिया ने फोन पर बताया कि कुछ स्थानीय कारणों और आपसी समस्याओं के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मामले की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।1
- बड़हरा में माले ने चलाया बाढ़ राहत अभियान आइसा व आरवाइए का राहत अभियान जारी आरा से संजय श्रीवास्तव बड़हरा में माले ने चलाया बाढ़ राहत अभियान आइसा व आरवाइए का राहत अभियान जारी बड़हरा के सरैया व पश्चिमी गुड़ी पंचायत में भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए ने लगातार तीसरे दिन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित प्रखंड बड़हरा के बभनगांवा, सरैया व गुड़ी गांवों में ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच आज राहत टीमें पहुंची और खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण किया. इन पैकेटों में चावल, दाल, आलू, गुड़, बिस्किट व माचिस आदि शामिल हैं. इस मौके पर भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि बिहार में बाढ़ की आपदा से हर साल होने वाली भारी क्षति के लिए प्रकृति से ज़्यादा सरकारी उदासीनता और राहत के नाम पर लूट का स्थापित तंत्र जिम्मेदार है. इससे निपटने में सरकार की विफलता तब आपराधिक ही कही जाएगी जब इस साल जिले के 25 से ज़्यादा लोग समुचित बचाव कार्यों के अभाव में डूब कर मर गए हैं. 25 से ज़्यादा लोगों की बाढ़ में डूबकर मौत हो चुकी है और दर्जनों घर कटाव में समा चुके हैं. बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों के घर, सड़क, विद्यालय, कृषि भूमि एवं आजीविका प्रभावित हुई है तथा जान-माल की गंभीर क्षति हुई है पर सरकार के प्रयास दिखावे भर के हैं.राहत टीम का नेतृत्व भाकपा-माले के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य स्थाई समिति सदस्य संगीता सिंह, बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी, कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, आरवाइए जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, अप्पू यादव, रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, साहिल अरोरा, दीपक रवानी, विवेक कुमार, नीतू कुमारी, मुस्कान कुमारी, सन्नी देवल, वर्षा कुमारी, संस्कतमा, छोटी, अमित यादव, प्रदीप कुमार, विवेक यादव, सुमित कुमार, चंदन दास,अनूप कुमार, गोलू कुमार, कमेन्द्र कुमार, मंगल राम, गौतम यादव, दुर्गेश रजक,संजय गुप्ता,शशिकांत,सुनील कुशवाहा, रामबाबू, प्रिंस कुमार आदि कर रहे थे.राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के पूर्व विधायक व राज्य स्थायी समिति सदस्य संगीता सिंह ने कहा कि भोजपुर के कमोबेश 10 प्रखंड बाढ़ व कटाव की आपदा झेल रहे हैं. सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़े की राशि व फसल क्षति मुआवज़ा नहीं मिल रहा है. सार्वजनिक रसोई व मेडिकल कैंप काम नहीं कर रहे हैं. जान माल की भारी क्षति के बीच सरकारी तंत्र आम तौर पर बेफिक्र बना हुआ है. उन्होंने कहा है कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव का दिया पर्व मनाने में हज़ारों करोड़ रुपए खर्च करना ज़रूरी समझा और बाढ़ में मर रहे लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया.15 दिनों के इस बाढ़ राहत अभियान में भाकपा - माले की प्रखण्ड कमिटियों और आइसा व आरवाइए की टीमों के ज़रिए भोजपुर के आम नागरिकों व छोटे व्यवसायियों से राहत कोष संग्रह किया गया है.1
- PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है1