सीतापुर थानगांव में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, करंट से 2 कांवड़ियों की मौत, 4 गंभीर झुलसे सीतापुर थानगांव में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, करंट से 2 कांवड़ियों की मौत, 4 गंभीर झुलसे थानगांव क्षेत्र में मातम, प्रशासन ने शुरू कराई हादसे की जांच संवाददाता, नरेश गुप्ता थानगांव सीतापुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को सीतापुर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। थानगांव थाना क्षेत्र में कांवड़ियों को जागरूक करने वाली टीम का डीजे वाहन अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। वाहन के संपर्क में आते ही पूरे डीजे सिस्टम में तेज करंट दौड़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में गुड्डू यादव और संतोष यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व बिजली विभाग को तत्काल सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से झुलसे युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की भी तैयारी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे वाहन का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब पहुंच गया, जिसके संपर्क में आते ही वाहन में करंट फैल गया। कुछ ही सेकंड में कई लोग इसकी चपेट में आ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। प्रमुख बिंदु हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन। करंट लगने से 2 कांवड़ियों की मौके पर मौत। 4 युवक गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में उपचार जारी। पुलिस, बिजली विभाग और प्रशासन ने शुरू की जांच। मृतकों की पहचान गुड्डू यादव और संतोष यादव के रूप में हुई।
सीतापुर थानगांव में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, करंट से 2 कांवड़ियों की मौत, 4 गंभीर झुलसे सीतापुर थानगांव में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, करंट से 2 कांवड़ियों की मौत, 4 गंभीर झुलसे थानगांव क्षेत्र में मातम, प्रशासन ने शुरू कराई हादसे की जांच संवाददाता, नरेश गुप्ता थानगांव सीतापुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को सीतापुर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। थानगांव थाना क्षेत्र में कांवड़ियों को जागरूक करने वाली टीम का डीजे वाहन अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। वाहन के संपर्क में आते ही पूरे डीजे सिस्टम में तेज करंट दौड़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में गुड्डू यादव और संतोष यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व बिजली विभाग को तत्काल सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से झुलसे युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें उच्च
चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की भी तैयारी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे वाहन का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब पहुंच गया, जिसके संपर्क में आते ही वाहन में करंट फैल गया। कुछ ही सेकंड में कई लोग इसकी चपेट में आ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। प्रमुख बिंदु हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन। करंट लगने से 2 कांवड़ियों की मौके पर मौत। 4 युवक गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में उपचार जारी। पुलिस, बिजली विभाग और प्रशासन ने शुरू की जांच। मृतकों की पहचान गुड्डू यादव और संतोष यादव के रूप में हुई।
- महमूदाबाद में घटिया हाइब्रिड धान बीज बिक्री से बर्बादी के कगार पर किसान, रोपाई के कुछ ही दिनों बाद बिना कल्ले बने निकल रही बालियां। महमूदाबाद : सीतापुर जिले के महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में घटिया और दोषपूर्ण हाइब्रिड धान बीज की बिक्री के चलते किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सदरपुर स्थित नारायण इंटरप्राइजेज दुकान से खरीदे गए धान के बीज से रोपी गई फसल बिना कल्ले (फुटाव) बनाए समय से पहले ही बालियां निकालने लगी है, जिससे पैदावार पूरी तरह शून्य होने की कगार पर पहुंच गई है। पहला मामला ग्राम मरखापुर (मजरा हाजीपुर, थाना सदरपुर) का है, जहां के निवासी किसान सुनील कुमार पुत्र भारत प्रसाद ने लगभग दो माह पूर्व सदरपुर स्थित 'नारायण एंटरप्राइजेज' (प्रोप्राइटर रामनारायण गुप्ता) की दुकान से सबाना-7301 हाइब्रिड धान का करीब 9 किग्रा बीज खरीदा था जिसका किसान के पास बिल भी मौजूद है। किसान ने इस बीज से लगभग 15 बीघा जमीन में रोपाई करवाई थी, लेकिन धान नर्सरी बुआई के करीब 60 दिन के भीतर ही पौधों में बिना कल्ले बने और बिना उचित विकास के ही बालियां निकलने लगीं, जिससे फसल का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। पीड़ित किसान ने जनसुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए जिला कृषि अधिकारी सीतापुर से पूरे मामले की जांच, दोषी दुकान व कंपनी पर कठोर कार्रवाई और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग की है। वहीं दूसरा मामला इसी क्षेत्र के ग्राम टिकरा (ब्लॉक महमूदाबाद) का है, जहां किसान उदित कुमार पुत्र रामनरेश के लगभग 10 एकड़ खेत में भी यही गंभीर स्थिति देखी गई है। इन्होंने भी नारायण इंटरप्राइजेज सदरपुर दुकान से हाइब्रिड बीज खरीदा था और यहां धान रोपाई के महज 28 दिन बाद ही बिना कल्के बने बालियां बाहर आ गईं, जिससे लाखों लागत लगाने के बावजूद भी 10 एकड़ की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार ब्लॉक अध्यक्ष पवन वर्मा ने खेत का वीडियो जारी करते हुए सरकार और प्रशासन से पीड़ित किसान को जल्द न्याय व मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पक्के बिल और महंगे दामों पर बीज देने के बावजूद व्यापारी व कंपनियां किसानों का शोषण कर रही हैं। यदि कृषि विभाग ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई और किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिलाया, तो किसान यूनियन आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगी। महमूदाबाद में घटिया हाइब्रिड धान बीज बिक्री से बर्बादी के कगार पर किसान, रोपाई के कुछ ही दिनों बाद बिना कल्ले बने निकल रही बालियां। महमूदाबाद : सीतापुर जिले के महमूदाबाद तहसील क्षेत्र में घटिया और दोषपूर्ण हाइब्रिड धान बीज की बिक्री के चलते किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सदरपुर स्थित नारायण इंटरप्राइजेज दुकान से खरीदे गए धान के बीज से रोपी गई फसल बिना कल्ले (फुटाव) बनाए समय से पहले ही बालियां निकालने लगी है, जिससे पैदावार पूरी तरह शून्य होने की कगार पर पहुंच गई है। पहला मामला ग्राम मरखापुर (मजरा हाजीपुर, थाना सदरपुर) का है, जहां के निवासी किसान सुनील कुमार पुत्र भारत प्रसाद ने लगभग दो माह पूर्व सदरपुर स्थित 'नारायण एंटरप्राइजेज' (प्रोप्राइटर रामनारायण गुप्ता) की दुकान से सबाना-7301 हाइब्रिड धान का करीब 9 किग्रा बीज खरीदा था जिसका किसान के पास बिल भी मौजूद है। किसान ने इस बीज से लगभग 15 बीघा जमीन में रोपाई करवाई थी, लेकिन धान नर्सरी बुआई के करीब 60 दिन के भीतर ही पौधों में बिना कल्ले बने और बिना उचित विकास के ही बालियां निकलने लगीं, जिससे फसल का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। पीड़ित किसान ने जनसुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए जिला कृषि अधिकारी सीतापुर से पूरे मामले की जांच, दोषी दुकान व कंपनी पर कठोर कार्रवाई और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग की है। वहीं दूसरा मामला इसी क्षेत्र के ग्राम टिकरा (ब्लॉक महमूदाबाद) का है, जहां किसान उदित कुमार पुत्र रामनरेश के लगभग 10 एकड़ खेत में भी यही गंभीर स्थिति देखी गई है। इन्होंने भी नारायण इंटरप्राइजेज सदरपुर दुकान से हाइब्रिड बीज खरीदा था और यहां धान रोपाई के महज 28 दिन बाद ही बिना कल्के बने बालियां बाहर आ गईं, जिससे लाखों लागत लगाने के बावजूद भी 10 एकड़ की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष सम्मत कुमार ब्लॉक अध्यक्ष पवन वर्मा ने खेत का वीडियो जारी करते हुए सरकार और प्रशासन से पीड़ित किसान को जल्द न्याय व मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पक्के बिल और महंगे दामों पर बीज देने के बावजूद व्यापारी व कंपनियां किसानों का शोषण कर रही हैं। यदि कृषि विभाग ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई और किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिलाया, तो किसान यूनियन आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगी।2
- हरदोई: गंगा स्नान करने गया युवक, गंगा घाट से चोर ले उड़े बाइक; रातभर थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित। हरदोई। गंगा स्नान करने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित पूरी रात अलग-अलग थानों के चक्कर लगाता रहा। उसने डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसे इधर-उधर भेजा जाता रहा। आखिरकार उसने मल्लावां थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया और अपनी चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस की तरफ़ से जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का जवाब मिला।1
- फतेहपुर में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा शुरू सैकड़ों कांवड़िये ने भगौली से गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना* फतेहपुर में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा शुरू सैकड़ों कांवड़िये ने भगौली से गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना* सावन माह के पहले सोमवार को फतेहपुर तहसील क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये ने भगौली से गंगाजल लेकर प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़े। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और मार्गों से गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थों ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु अपने कंधों पर कांवड़ रखकर भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था के साथ लोधेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे थे। सावन के पहले सोमवार को लेकर कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। कई कांवड़िये समूहों में यात्रा कर रहे थे, जबकि कुछ श्रद्धालु पैदल ही गंगाजल लेकर फतेहपुर पटेल चौराहा ब्लाक चौराहा तहसील चौराहा होते हुए रामनगर की ओर बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान लगाए गए धार्मिक जयकारों से प्रमुख मार्गों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों से निकलने वाले मार्गों पर कांवड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अपने-अपने जत्थों के साथ मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सावन के सोमवार को गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु लंबी दूरी तय कर लोधेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। फतेहपुर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का माहौल छाया रहा। गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेव की ओर बढ़ते सैकड़ों कांवड़ियों के जत्थे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर निगरानी करते रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने में सहयोग करते रहे।1
- भारतीय किसान यूनियन इंकलाब के प्रदेश कार्यालय का संडीला में हुआ उद्घाटन संडीला, हरदोई। भारतीय किसान यूनियन इंकलाब के प्रदेश कार्यालय का सोमवार को अतरौली रोड, संडीला पर फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबी अहमद की विशेष मौजूदगी रही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इमरान गाजी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी तथा उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सैयद आतिफ भी मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष नबी अहमद और प्रदेश अध्यक्ष इमरान गाजी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन इंकलाब किसानों, मजदूरों और आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष इमरान गाजी बाबा ने कहा कि संगठन जनता की समस्याओं और किसानों की मांगों को शासन-प्रशासन तथा सरकार तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करता रहेगा, और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।1
- आसान नहीं गांव की रांह, बदहाल है संपर्क मार्ग संवाददाता -शुभम तिवारी1
- अटरिया बीते दिन कपड़ा व्यापारी की दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अटरिया बीते दिन कपड़ा व्यापारी की दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप 45 हजार रुपये चोरी होने का दावा, पीड़ित बोला— आरोपी पकड़ने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर। जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान में शटर तोड़कर नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने और पूरी घटना को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, अटरिया थाना क्षेत्र के भगवतीपुर चौराहे स्थित एक कपड़ा व्यापारी की दुकान में बीती 1 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि चोरों ने किसी भारी वस्तु की मदद से दुकान का शटर एक तरफ से उठाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे करीब 45 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी ने अटरिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद भगवतीपुर चौकी पुलिस एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए भी लाई थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस ने न केवल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखाई, बल्कि पूरी घटना को ही रफा-दफा करने का प्रयास किया। इससे क्षेत्र के व्यापारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है। यदि पीड़ित के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर सकता है। वहीं व्यापारी न्याय की मांग कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा कर रहा है।2
- सीतापुर थानगांव में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, करंट से 2 कांवड़ियों की मौत, 4 गंभीर झुलसे सीतापुर थानगांव में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन, करंट से 2 कांवड़ियों की मौत, 4 गंभीर झुलसे थानगांव क्षेत्र में मातम, प्रशासन ने शुरू कराई हादसे की जांच संवाददाता, नरेश गुप्ता थानगांव सीतापुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को सीतापुर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। थानगांव थाना क्षेत्र में कांवड़ियों को जागरूक करने वाली टीम का डीजे वाहन अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। वाहन के संपर्क में आते ही पूरे डीजे सिस्टम में तेज करंट दौड़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में गुड्डू यादव और संतोष यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व बिजली विभाग को तत्काल सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से झुलसे युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की भी तैयारी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे वाहन का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब पहुंच गया, जिसके संपर्क में आते ही वाहन में करंट फैल गया। कुछ ही सेकंड में कई लोग इसकी चपेट में आ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा डीजे वाहन के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। प्रमुख बिंदु हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डीजे वाहन। करंट लगने से 2 कांवड़ियों की मौके पर मौत। 4 युवक गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में उपचार जारी। पुलिस, बिजली विभाग और प्रशासन ने शुरू की जांच। मृतकों की पहचान गुड्डू यादव और संतोष यादव के रूप में हुई।2