Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह, इलाके में चर्चा तेज प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह, इलाके में चर्चा तेज #बिदुपुर #राजसन #प्रेम_विवाह #कोर्ट_मैरिज #लव_स्टोरी #वायरल_वीडियो #सोशल_मीडिया #ब्रेकिंग_न्यूज़ #बिहार_न्यूज़ #वैशाली #यंग_कपल #LoveMarriage #CourtMarriage #ViralNews #TrendingNews
Mohan Kumar
प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह, इलाके में चर्चा तेज प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह, इलाके में चर्चा तेज #बिदुपुर #राजसन #प्रेम_विवाह #कोर्ट_मैरिज #लव_स्टोरी #वायरल_वीडियो #सोशल_मीडिया #ब्रेकिंग_न्यूज़ #बिहार_न्यूज़ #वैशाली #यंग_कपल #LoveMarriage #CourtMarriage #ViralNews #TrendingNews
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की ठोकर लगने से एक छात्रा की मौत। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही करने का लगाया आरोप। जी हां आपने सही सुना यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैल रोड का है, जहां तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर की ठोकर लगने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान चापर गांव निवासी समीर सिंह उर्फ हरि सिंह की पुत्री श्रुति कुमारी के रूप में की गई है। इस मामले में लोगों ने बताया कि श्रुति अपने कोचिंग के लिए मोहिउद्दीन नगर पूरब बाजार जा रही थी। इसी दौरान हरैल रोड पर तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर ले जाया गया जहां परिजनों के कथानुसार अनुसार, अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान कर्मी द्वारा कथित लापरवाही बरती गई, जिस कारण श्रुति की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के मामा पवन कुमार ने आरोप लगाया कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने से उसकी जान चली गई। घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय थाना अध्यक्ष सचिन कुमार अपने पुलिस बल के साथ परिजनों को समझाते हुए स्थिति को शांत करा लिया गया । पुलिस ने उसी दौरान शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । जबकि इस मामले में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से चलाने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर मौजूद विधायक जनप्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह ने इस घटना को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- पटना /बख्तियारपुर। शहर के मुख्य मार्गों पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। बख्तियारपुर नगर परिषद ने थाना प्रशासन के सहयोग से स्टेशन रोड से लेकर पुरानी बाईपास तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इससे पहले भी पुरानी बाईपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन एक बार फिर सड़कों पर अवैध कब्जे बढ़ने की शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने से पहले न तो स्पष्ट रूप से डीमार्केशन किया गया और न ही किसी प्रकार का लिखित नोटिस दिया गया। उनका कहना है कि कुछ समय पहले नगर परिषद द्वारा नाले के किनारे बैरिकेडिंग कराई गई थी, जिसे अब खुद अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया। इस पर लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह संसाधनों की बर्बादी नहीं है। वहीं नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा पहले ही माइकिंग कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई डीएम पटना के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की जा रही है। नगर प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- पचरुखिया थाना क्षेत्र के लशगरी चक गांव स्थित खेत से पुलिस ने लगभग 500 लीटर जावा (अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री) बरामद किया। बरामद जावा को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है।2
- Post by JMBNEWS1
- मोरवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुनाह बसही निवासी राजेंद्र कापर जी के पुत्र प्रमोद कापर, जो भारतीय रेलवे में लोको पायलट के रूप में कार्यरत थे, की दर्जनिया पुल के पास गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना अत्यंत दुखद ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। आखिर कब तक निर्दोष लोग यूं ही अपराधियों का शिकार बनते रहेंगे? मैं प्रशासन से मांग करता/करती हूं कि इस जघन्य हत्या की तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि कानून का डर कायम हो और आम जनता का विश्वास बहाल हो सके। #BiharDGP #NitishKumar #SPSamastipur #MukeshSahani #रेलवे #समस्तीपुर #bihar #TejashwiYadav1
- पटना (फतुहा)। फतुहा नगर के दरियापुर स्थित कटैया गंगा घाट पर स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में भगवान श्री राम की छठियार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया, जहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस धार्मिक आयोजन का संचालन मंदिर के न्यासी महंत श्री राम सुंदर शरण जी महाराज के सानिध्य में किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। संत-महात्माओं ने इस अवसर पर भगवान श्री राम की छठियार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह परंपरा अयोध्या में भी अत्यंत श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए मंदिरों में इस आयोजन को मनाया जाता है, जिससे समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश फैलता है। कार्यक्रम के दौरान आचार्य पतंजलि शास्त्री, अच्युतानंद शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, दंत चिकित्सक राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में ‘जय श्री राम’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा और भजन-कीर्तन व संतों के आशीर्वचनों ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।1
- बिहार समस्तीपुर ताजपुर थाना क्षेत्र में रेल लोको पायलट की अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या, इलाके में दहशत का माहौल कायम। जी हां यह खबर समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत से से आ रही है जहां मृतक ड्यूटी समाप्त कर, बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे उसी दरम्यान, घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने एक रेल ड्राइवर को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेन्द्र कापर के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में कि गई है। जबकि यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है , जो हरपुर भिंडी के ताजपुर -हलइ सड़क के दरजनिया पुल के पास घटना का अंजाम दिया गया है। जिसमें मृतक के शरीर पर कई जगह गोली लगने की निशान देखें जा रहे हैं। जिस कारण प्रमोद कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी आग की तरह फैलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ पर जुट गई। घटना की पर पहुंची ताजपुर की पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के रवैए पर सवालिया निशान उठना शुरू हो चुका है। मौके पर मौजूद VIP पार्टी के महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सहनी, पूर्व विधायक विद्या सागर निषाद, सहित अन्य कई नेता एवं ग्रामीण मौजूद थे। फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा अभी तक नही हो पाया है।1
- नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार। फतुहा । नदी थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे नामजद आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। वह गुलमहिया चक, सवलपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसे बिष्णु मंदिर परिसर से पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में संजय राय, निवासी फतेजामपुर सवलपुर, को टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बिष्णु मंदिर घाट के किनारे छापेमारी कर एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल गाड़ी के साथ करीब 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। इसी क्रम में बीती रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेठुली संत जोसेफ स्कूल के बगल बाली गली में छापेमारी कर विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया। वह जेठूली का रहने वाला है। वह एक झोले में 1 किलो 140 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। नदी थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- मोकामा पश्चिम… जहां 4 सालों तक विकास की रफ्तार थमी रही… लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। इस बदलाव के केंद्र में हैं—कुमार नवनीत हिमांशु। कभी योजनाओं की कमी… तो कभी राजनीतिक मतभेद… मोकामा पश्चिम क्षेत्र विकास से अछूता रहा। लेकिन कुमार नवनीत हिमांशु ने एक साल के अंदर हालात बदलने का संकल्प लिया और लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। बताया जाता है कि पहले जिला परिषद अध्यक्ष का कुमार नवनीत हिमांशु उर्फ मोहित पासवान के साथ तालमेल सही नहीं रहने के कारण कई योजनाएं अटक गई थीं… जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं… लंबे संघर्ष के बाद कुमारी स्तुति के नेतृत्व में नया समीकरण बना… और अब करोड़ों करोड़ की योजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम शुरू हो चुका है… और कुमार नवनीत हिमांशु लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब क्षेत्र में काम दिखने लगा है और विकास की रफ्तार तेज हुई है। अब सवाल ये है कि क्या ये रफ्तार आगे भी बनी रहेगी… और क्या मोकामा पश्चिम विकास की नई मिसाल बन पाएगा? फिलहाल बदलाव की शुरुआत हो चुकी है… और नजरें टिकी हैं आने वाले समय पर।”1