Shuru
Apke Nagar Ki App…
चम्पावत:शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर
The Public Matter
चम्पावत:शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चम्पावत:शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर1
- अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अल्मोड़ा स्थित विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणाओं और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में रेखा आर्या ने सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का जल्द उद्घाटन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के साथ ही अस्पताल की सेवाएं शुरू होनी चाहिए, इसके लिए चिकित्सकों और आवश्यक स्टाफ की तैनाती समय रहते सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के दौरान विकासखंड ताकुला के ग्राम बीना के तोक दुर्गाथल और ग्राम भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरवरी माह में बड़ी संख्या में विकास योजनाओं के शिलान्यास प्रस्तावित हैं। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैबिनेट मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद पांगती, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- बाराकोली रेंज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन ग्रामीणों को किया गया जागरूक शक्तिफार्म। बाराकोली रेंज अंतर्गत वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शक्तिफार्म वन परिसर में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, कानून प्रवर्तन, मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, जन जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम निर्मलनगर, गोविन्दनगर, गुरूग्राम, बसगर, देवनगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामीणों को वन्यजीवों के साथ होने वाले संघर्ष, उससे बचाव के उपायों तथा वनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन संपदा, वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। ऐसे में आमजन की सतर्कता और सहभागिता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे जंगलों में आग लगने की किसी भी घटना की तुरंत सूचना वन विभाग को दें। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वनों को आग से बचाने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी ली गई। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएफएस शिरीन संजय पंडित,नंद किशोर,प्रवेश राणा,वृजेश कुमार,गोविन्द कुमार,गौरी शंकर,सरजीत सिंह,शाहिद हुसैन,अरुण कुमार,राहुल कुमार,विनीता राणा,किरण भट्ट,गीता साहित बाराकोली रेंज के वन कर्मचारीगण उपस्थित रहे,वही जनोरतिनिधिओ मे वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश राय,संजय बाछाड़,रविन्द्र सिंह,भजन सिंह,मानिक मण्डल,सुशीला राय,के पी मण्डल,शंकर गोलदार,दर्शन सिंह,विक्रम सिंह साथ ही ग्रामीणों मे मिनाक्षी,गीता देवी,सतनाम सिंह,सुकुमार,मिरनाल सेन आदि मौज़ूद थे। कार्यक्रम के माध्यम से वन संरक्षण को लेकर जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।2
- Post by Danish Khan1
- उत्तराखंड में अगले चार दिन यानी रविवार से बुधवार तक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। देखिए भारतीय मौसम विभाग देहरादून ( IMD) द्वारा जारी की गई वैज्ञानिक डा रोहित थपलियाल की वीडियो रिपोर्ट।1
- Post by Surendra Kumar1
- जय महाबिन्देश्वर की गूंज से गूंज उठा बिन्दुखत्ता1
- चम्पावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव,1