logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... कालका माता मंदिर रोड स्थित सनराईज पब्लिक स्कूल बानसूर के बच्चों की ये सामूहिक प्रार्थना वायरल 🚩

4 hrs ago
user_NEWS BANSUR
NEWS BANSUR
Graphic designer बानसूर, अलवर, राजस्थान•
4 hrs ago

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... कालका माता मंदिर रोड स्थित सनराईज पब्लिक स्कूल बानसूर के बच्चों की ये सामूहिक प्रार्थना वायरल 🚩

More news from Alwar and nearby areas
  • चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा सोडावास के डीस गांव में आयोजित हुआ पोषण कार्यक्रम, 30 बालिकाओं ने लिया हिस्सा डीस गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली एवं योगा करवा के पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ....30 बालिकाओं ने लिया भाग सोडावास. सोडावास के समीप डीस गांव में पोषण माह के अवसर पर चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत परनोड़ रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को पौष्टिक आहार में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों तथा उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, घर में तैयार किए जाने वाले स्थानीय एवं पौष्टिक भोजन और पैक्ड जंक फूड के बीच अंतर को समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ एवं सही भोजन का चुनाव करने के लिए जागरूक किया गया। रंगोली एवं योगा करवाए गए। प्रतिभागियों को बताया गया कि पैकेट वाले जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों एवं युवाओं में गैर-संचारी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। साथ ही, भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने और अपने भोजन में पौष्टिक, संतुलित एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। संतुलित आहार हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल ममता गुप्ता एवं सुनीता देवी का सहयोग रहा। चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया की ओर से सरोज शर्मा एवं ऋतु की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने तथा अपने-अपने घरों में पैकेट वाले जंक फूड के सेवन से बचने की शपथ दिलाई गई।
    1
    चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा सोडावास के डीस गांव में आयोजित हुआ पोषण कार्यक्रम, 30 बालिकाओं ने लिया हिस्सा


डीस गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली एवं योगा करवा के पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ....30 बालिकाओं ने लिया भाग 
सोडावास.                                         सोडावास के समीप डीस गांव में पोषण माह के अवसर पर चाइल्ड  सुर्विवाल  इंडिया  द्वारा आरोग्यम  2.0 परियोजना के अंतर्गत परनोड़  रिकार्ड  इंडिया  फाउंडेशन  के सहयोग से पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को पौष्टिक आहार में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों तथा उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, घर में तैयार किए जाने वाले स्थानीय एवं पौष्टिक भोजन और पैक्ड जंक फूड के बीच अंतर को समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ एवं सही भोजन का चुनाव करने के लिए जागरूक किया गया। रंगोली एवं योगा करवाए गए।
प्रतिभागियों को बताया गया कि पैकेट वाले जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों एवं युवाओं में गैर-संचारी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। साथ ही, भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने और अपने भोजन में पौष्टिक, संतुलित एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। संतुलित आहार हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल  ममता गुप्ता एवं सुनीता देवी का सहयोग रहा। चाइल्ड  सुर्विवाल  इंडिया  की ओर से सरोज शर्मा एवं ऋतु की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने तथा अपने-अपने घरों में पैकेट वाले जंक फूड के सेवन से बचने की शपथ दिलाई गई।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    7 hrs ago
  • विधिक सेवा योजनाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर व अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ श्री लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार राजगढ़ मुख्यालय स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर, टहला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पैरा लीगल वोलेन्टियर श्रीमती रेखा शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। शिक्षा का अधिकार कानून, बाल विवाह व बाल श्रम रोकथाम अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों के अधिकार से संबंधित कानूनी जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के तहत निःशुल्क पैरवी के संबंध में जानकारी दी व नालसा स्पृहा योजना 2025 के बारे में जानकारी जानकारी दी।
    4
    विधिक सेवा योजनाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर व अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ श्री लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार राजगढ़ मुख्यालय स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर, टहला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पैरा लीगल वोलेन्टियर श्रीमती रेखा शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। शिक्षा का अधिकार कानून, बाल विवाह व बाल श्रम रोकथाम अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों के अधिकार से संबंधित कानूनी जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के तहत निःशुल्क पैरवी के संबंध में जानकारी दी व
नालसा स्पृहा योजना 2025 के बारे में जानकारी जानकारी दी।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जयपुर जिले के 🇮🇳 वीर शहीद मुकेश कुमार बुनकर अमर रहें! 🇮🇳 शाहपुरा के गौरव, शौर्य वीरता पदक से सम्मानित, CRPF कोबरा बटालियन के शहीद मुकेश कुमार बुनकर के शहादत दिवस पर आयोजित होने जा रही है एक ऐतिहासिक विशाल तिरंगा रैली! 🔥 चलो रामपुरा! चलो शाहपुरा! 🔥 📍 कब: 24 सितंबर, प्रातः 9:00 बजे 📍 कहाँ से: शहीद स्मारक, ग्राम रामपुरा (शाहपुरा) 📍 रूट: रामपुरा से शाहपुरा कस्बा (मुख्य मार्ग) होते हुए पुनः शहीद स्मारक तक। विशेष आकर्षण: जगह-जगह होगी भव्य पुष्प वर्षा! 🌸 पोस्टर विमोचन के साथ जनसम्पर्क शुरू हो चुका है। आप सभी राष्ट्रभक्तों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा हाथ में लेकर पहुंचें और हमारे वीर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दें। 🙏 👉 इस मैसेज को आंधी की तरह फैला दो, हर ग्रुप में शेयर करो! #Shahpura #ShaheedMukeshBunkar #TirangaYatra #SaluteToHeroes #Rajasthan #ViralPost
    1
    जयपुर जिले के 🇮🇳 वीर शहीद मुकेश कुमार बुनकर अमर रहें! 🇮🇳

शाहपुरा के गौरव, शौर्य वीरता पदक से सम्मानित, CRPF कोबरा बटालियन के शहीद मुकेश कुमार बुनकर के शहादत दिवस पर आयोजित होने जा रही है एक ऐतिहासिक विशाल तिरंगा रैली!

🔥 चलो रामपुरा! चलो शाहपुरा! 🔥

📍 कब: 24 सितंबर, प्रातः 9:00 बजे
📍 कहाँ से: शहीद स्मारक, ग्राम रामपुरा (शाहपुरा)
📍 रूट: रामपुरा से शाहपुरा कस्बा (मुख्य मार्ग) होते हुए पुनः शहीद स्मारक तक।

विशेष आकर्षण: जगह-जगह होगी भव्य पुष्प वर्षा! 🌸

पोस्टर विमोचन के साथ जनसम्पर्क शुरू हो चुका है। आप सभी राष्ट्रभक्तों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा हाथ में लेकर पहुंचें और हमारे वीर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दें। 🙏

👉 इस मैसेज को आंधी की तरह फैला दो, हर ग्रुप में शेयर करो!

#Shahpura #ShaheedMukeshBunkar #TirangaYatra #SaluteToHeroes #Rajasthan #ViralPost
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    3 hrs ago
  • तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    1
    तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित रफीक खान नूंह। 22 सितंबर फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिदा खान, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, नूंह विधायक आफताब अहमद तथा पुन्हाना विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बूचड़खाने की जगह विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जाएगा और बूचड़खाने को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नूंह क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस से बगावत कर विधायक बने नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो वे इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं, फिर जनता अपना फैसला सुना देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    1
    फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित
रफीक खान
नूंह।  22 सितंबर फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी शाहिदा खान, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, नूंह विधायक आफताब अहमद तथा पुन्हाना विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इब्राहिम इंजीनियर बिसरु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बूचड़खाने की जगह विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जाएगा और बूचड़खाने को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नूंह क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस से बगावत कर विधायक बने नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तो वे इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं, फिर जनता अपना फैसला सुना देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा नगरपरिषद की उपसभापति बनीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता शाहपुरा नगरपरिषद उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने जीत दर्ज कर उपसभापति पद हासिल किया। जीत के बाद बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने शाहपुरा के आमजन का आभार जताया। रिटर्निंग अधिकारी जेपी बैरवा ने दी जानकारी।
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा नगरपरिषद की उपसभापति बनीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता

शाहपुरा नगरपरिषद उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने जीत दर्ज कर उपसभापति पद हासिल किया।

जीत के बाद बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने शाहपुरा के आमजन का आभार जताया।

रिटर्निंग अधिकारी जेपी बैरवा ने दी जानकारी।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    3 hrs ago
  • दौसा पुलिस अधीक्षक ने 35 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेवा के लिए तैयार किए 86 होमगार्ड जवान जिसमें 21 महिला और 65 पुरुष स्वयंसेवकों ने पूरा किया बुनियादी प्रशिक्षण, दौसा पुलिस ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दौसा पुलिस के सहायक बल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवक अब तैयार हो गए हैं। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में आयोजित 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन दौसा में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस की अध्यक्षता में हुआ। नवीन बैच में 21 महिला एवं 65 पुरुष स्वयंसेवक शामिल रहे। सभी ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय आउटडोर एवं इनडोर प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक दक्षता के साथ आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। *एसपी ने बढ़ाया स्वयंसेवकों का हौसला समारोह में पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, अनुशासन और साहस को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक परिस्थिति में जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने बताया कि नवीन बैच का प्रशिक्षण निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार 240 कालांशों में पूरा कराया गया। प्रशिक्षण में ड्रिल, बलवा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी और फायरिंग सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पुलिस लाइन एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने वालों में संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, हवलदार मेजर, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, हेड कांस्टेबल किशोरी एवं अनिल यादव (आरएसी), आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक एवं उम्मेद सहित कांस्टेबल मंगतू और नीलम शामिल रहे। *जल्द मिलेगा बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र* गृह रक्षा समादेष्टा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले नवीन स्वयंसेवकों को शीघ्र ही बेल्ट नंबर एवं कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण को निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा कराने में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस विभाग का आभार जताया। समापन अवसर पर अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को फिटनेस, टर्नआउट और अनुशासन बनाए रखने के साथ निरंतर सीखने और अपने कौशल को बेहतर करने की सीख दी। समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने सभी नए स्वयंसेवकों और उनके परिवारजनों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी तथा भविष्य में जोश, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ दायित्व निभाने की शुभकामनाएं दीं।
    4
    दौसा पुलिस अधीक्षक ने 35 दिन की कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेवा के लिए तैयार किए 86 होमगार्ड जवान 

जिसमें 21 महिला और 65 पुरुष स्वयंसेवकों ने पूरा किया बुनियादी प्रशिक्षण, दौसा पुलिस ने दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश
दौसा पुलिस के सहायक बल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवक अब तैयार हो गए हैं। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में आयोजित 35 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन दौसा में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस की अध्यक्षता में हुआ।
नवीन बैच में 21 महिला एवं 65 पुरुष स्वयंसेवक शामिल रहे। सभी ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय आउटडोर एवं इनडोर प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक दक्षता के साथ आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।
*एसपी ने बढ़ाया स्वयंसेवकों का हौसला
समारोह में पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से ईमानदारी, अनुशासन और साहस को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक परिस्थिति में जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने का आह्वान किया।
गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने बताया कि नवीन बैच का प्रशिक्षण निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार 240 कालांशों में पूरा कराया गया। प्रशिक्षण में ड्रिल, बलवा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी और फायरिंग सहित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में पुलिस लाइन एवं गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने वालों में संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, हवलदार मेजर, प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, हेड कांस्टेबल किशोरी एवं अनिल यादव (आरएसी), आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक एवं उम्मेद सहित कांस्टेबल मंगतू और नीलम शामिल रहे।
*जल्द मिलेगा बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र*
गृह रक्षा समादेष्टा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले नवीन स्वयंसेवकों को शीघ्र ही बेल्ट नंबर एवं कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण को निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा कराने में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस विभाग का आभार जताया।
समापन अवसर पर अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को फिटनेस, टर्नआउट और अनुशासन बनाए रखने के साथ निरंतर सीखने और अपने कौशल को बेहतर करने की सीख दी। समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने सभी नए स्वयंसेवकों और उनके परिवारजनों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी तथा भविष्य में जोश, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ दायित्व निभाने की शुभकामनाएं दीं।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
    1
    नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना
नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.5 लाख जुर्माना
नूंह। नूंह की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने एनडीपीएस के एक बड़े मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान पुत्र शेरखां निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह को दोषी ठहराया है।
अदालत ने दोषी इरफान को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल के कठोर कारावास और 1 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • dainik news rewari एक्सीडेंट होने के बाद ड्रामा में पहुंचाया गया जिसमें करीब 12 छात्र सवार थीं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। *ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजन।* रेवाड़ी में गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी छात्राओं को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय ऑटो में करीब 12 छात्राएं सवार थी। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। *कार से टक्कर होने के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो *ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजनl
    1
    dainik news rewari 
एक्सीडेंट होने के बाद ड्रामा में पहुंचाया गया जिसमें करीब 12 छात्र सवार थीं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
*ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजन।*
रेवाड़ी में गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी छात्राओं को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय ऑटो में करीब 12 छात्राएं सवार थी। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
*कार से टक्कर होने के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो
*ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजनl
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.