logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई वाइट 👆

5 hrs ago
user_रोहितसोनी पत्रकार
रोहितसोनी पत्रकार
Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई वाइट 👆

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगाया और खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने की मांग की है क्योंकि ट्रैक्टर चालक की मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर से मौत हो गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही उन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।।।
    1
    जालौन के लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगाया और खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने की मांग की है क्योंकि ट्रैक्टर चालक की मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर से मौत हो गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही उन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में मेगा विधिक सहायता शिविर का भव्य आयोजन
    1
    राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में मेगा विधिक सहायता शिविर का भव्य आयोजन
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात जालौन। थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम मदारीपुर निवासी आरिफ खाँ पुत्र मुस्ताक खाँ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने हाल ही में हरसिंहपुर में मकान बनवाया है। आरिफ खाँ ने बताया कि दिनांक 20 फरवरी 2026 की रात करीब 3 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति एक स्विफ्ट डिजायर कार से उनके घर के सामने आए। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोरों ने बैटरी निकाल ली और ट्रैक्टर में रखा जैक भी चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    जालौन में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जालौन। थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम मदारीपुर निवासी आरिफ खाँ पुत्र मुस्ताक खाँ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने हाल ही में हरसिंहपुर में मकान बनवाया है।
आरिफ खाँ ने बताया कि दिनांक 20 फरवरी 2026 की रात करीब 3 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति एक स्विफ्ट डिजायर कार से उनके घर के सामने आए। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोरों ने बैटरी निकाल ली और ट्रैक्टर में रखा जैक भी चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन के भदेख़ दिवरा गांव की बदहाल तस्वीर, विकास कार्यों को तरस रहे ग्रामीण जालौन जनपद के कुठौंद ब्लॉक अंतर्गत आने वाला ग्राम भदेख़ दिवरा इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। न तो यहां पक्की सड़कों की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की पर्याप्त सुविधा। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़कें कच्ची और जर्जर हालत में हैं। बरसात या हल्की नमी के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन कीचड़ में फंस जाता है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और कृषि कार्य प्रभावित होता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। गांव में स्वच्छ पानी की उपलब्धता सीमित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। वहीं नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों को लेकर कोई गंभीर पहल की गई और न ही नए ब्लॉक प्रमुख द्वारा गांव में कोई विशेष योजना लागू कराई गई है। परिणामस्वरूप गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पक्की सड़क, समुचित जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और नियमित सफाई की व्यवस्था तत्काल कराई जाए, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब भदेख़ दिवरा गांव की यह दुर्दशा सुधरेगी और कब यहां के लोगों को विकास का वास्तविक लाभ मिल पाएगा। फिलहाल ग्रामीण उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जालौन के भदेख़ दिवरा गांव की बदहाल तस्वीर, विकास कार्यों को तरस रहे ग्रामीण
जालौन जनपद के कुठौंद ब्लॉक अंतर्गत आने वाला ग्राम भदेख़ दिवरा इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। न तो यहां पक्की सड़कों की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की पर्याप्त सुविधा। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़कें कच्ची और जर्जर हालत में हैं। बरसात या हल्की नमी के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन कीचड़ में फंस जाता है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और कृषि कार्य प्रभावित होता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। गांव में स्वच्छ पानी की उपलब्धता सीमित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। वहीं नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों को लेकर कोई गंभीर पहल की गई और न ही नए ब्लॉक प्रमुख द्वारा गांव में कोई विशेष योजना लागू कराई गई है। परिणामस्वरूप गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पक्की सड़क, समुचित जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और नियमित सफाई की व्यवस्था तत्काल कराई जाए, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब भदेख़ दिवरा गांव की यह दुर्दशा सुधरेगी और कब यहां के लोगों को विकास का वास्तविक लाभ मिल पाएगा। फिलहाल ग्रामीण उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dhruv Nishad
    Dhruv Nishad
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन: पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश ➡शव रखकर सड़क पर लगाया जाम ➡मिट्टी खनन माफियाओं पर हत्या का आरोप ➡ट्रॉली के नीचे दबा मिला था चालक का शव ➡जालौन व उरई कोतवाली पुलिस पर आरोप ➡सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर ➡एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन ➡उरई क्षेत्र के झांसी बस स्टैंड पर लगाया जाम
    2
    जालौन: पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश
➡शव रखकर सड़क पर लगाया जाम
➡मिट्टी खनन माफियाओं पर हत्या का आरोप
➡ट्रॉली के नीचे दबा मिला था चालक का शव
➡जालौन व उरई कोतवाली पुलिस पर आरोप
➡सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर
➡एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन
➡उरई क्षेत्र के झांसी बस स्टैंड पर लगाया जाम
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन: अवैध मिट्टी खनन में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत जालौन नगर में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 📍 क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के समीप अवैध तरीके से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक अमन सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम औरखी की मौके पर ही मौत हो गई। 🚨 मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ⚠️ अवैध खनन पर उठे सवाल इस हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और बिना सुरक्षा मानकों के खनन कार्य होने से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। रिपोर्टर.संजय कुमार पत्रकार जालौन
    4
    जालौन: अवैध मिट्टी खनन में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
जालौन नगर में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
📍 क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के समीप अवैध तरीके से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में चालक अमन सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम औरखी की मौके पर ही मौत हो गई।
🚨 मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
⚠️ अवैध खनन पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और बिना सुरक्षा मानकों के खनन कार्य होने से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
रिपोर्टर.संजय कुमार पत्रकार जालौन
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई वाइट 👆
    1
    जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई वाइट 👆
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.