logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की पुलिस ने की परिजनो से संपर्क की अपील जौनपुर: थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की, पुलिस ने की परिजनों से संपर्क की अपील जलालपुर, जौनपुर । थाना जलालपुर में एक अज्ञात लड़की को लाकर रखा गया है। लड़की अपना नाम और पता सही से नहीं बता पा रही है। फोटो में दिख रही लड़की ने हरे रंग का सलवार और काले-सफेद प्रिंट का कुर्ता पहना हुआ है। वह थाने के अंदर फर्श पर बिछे कंबल पर बैठी हुई है। पुलिस के अनुसार लड़की मानसिक रूप से परेशान लग रही है, इसी वजह से वह अपने घर और परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस की अपील_ यदि किसी को इस लड़की के बारे में कोई जानकारी हो या कोई इसे पहचानता हो तो कृपया थाना जलालपुर, जौनपुर - 9454403615 पर तुरंत संपर्क करें। ताकि लड़की को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। पुलिस टीम लड़की की देखभाल कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

10 hrs ago
user_Jitendra bahadur Dubey
Jitendra bahadur Dubey
Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

जौनपुर थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की पुलिस ने की परिजनो से संपर्क की अपील जौनपुर: थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की, पुलिस ने की परिजनों से संपर्क की अपील जलालपुर, जौनपुर । थाना जलालपुर में एक अज्ञात लड़की को लाकर रखा गया है। लड़की अपना नाम और पता सही से नहीं बता पा रही है। फोटो में दिख रही लड़की ने हरे रंग का सलवार और काले-सफेद प्रिंट का कुर्ता पहना हुआ है। वह थाने के अंदर फर्श पर बिछे कंबल पर बैठी हुई है। पुलिस के अनुसार लड़की मानसिक रूप से परेशान लग रही है, इसी वजह से वह अपने घर और परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस की अपील_ यदि किसी को इस लड़की के बारे में कोई जानकारी हो या कोई इसे पहचानता हो तो कृपया थाना जलालपुर, जौनपुर - 9454403615 पर तुरंत संपर्क करें। ताकि लड़की को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। पुलिस टीम लड़की की देखभाल कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़ बदले मौसम,हुई बारिश किसानो की चेहरे खिले जौनपुर: बदले मौसम, हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले जौनपुर । जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से छाए बादलों के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आप देख सकते हैं तस्वीर में खेतों में लहराती हरी फसलें बारिश की बूंदों से नहा गई हैं। मक्का और अन्य फसलों के लिए ये बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर आई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा चलने से बाजार और घरों में लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चे भी बारिश में भीगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों ने कहा कि इस बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा और गर्मी के कारण हो रही परेशानी भी कम होगी।
    1
    जौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़ बदले मौसम,हुई बारिश किसानो की चेहरे खिले 
जौनपुर: बदले मौसम, हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले
जौनपुर । जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से छाए बादलों के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
आप देख सकते हैं तस्वीर में खेतों में लहराती हरी फसलें बारिश की बूंदों से नहा गई हैं। मक्का और अन्य फसलों के लिए ये बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर आई है।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवा चलने से बाजार और घरों में लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चे भी बारिश में भीगते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
किसानों ने कहा कि इस बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा और गर्मी के कारण हो रही परेशानी भी कम होगी।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हादसे से कुछ घंटे पहले उन्होंने बस्तर घूमने की तैयारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था मुंबई से बस्तर जा रही 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि दिव्येश ठक्कर की छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। 12 अगस्त की सुबह मरकाटोला घाट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथियों ने उन्हें पहले चारामा और फिर धमतरी के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। रिद्धि बाइक राइडर के साथ मेकअप आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर भी थीं और करीब तीन साल से बाइक राइडिंग कर रही थीं।
    1
    हादसे से कुछ घंटे पहले उन्होंने बस्तर घूमने की तैयारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था
मुंबई से बस्तर जा रही 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि दिव्येश ठक्कर की छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। 12 अगस्त की सुबह मरकाटोला घाट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथियों ने उन्हें पहले चारामा और फिर धमतरी के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। रिद्धि बाइक राइडर के साथ मेकअप आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर भी थीं और करीब तीन साल से बाइक राइडिंग कर रही थीं।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • वाराणसी: सावन में मीट-मछली बेचने पर नगर निगम सख्त, ₹5000 जुर्माना आप देख रहे हैं न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। सावन के पवित्र महीने में धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम वाराणसी ने सख्त रुख अपनाया है। नगर में मीट, मछली और मुर्गे की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की पशु विभाग और प्रवर्तन टीम ने शहर के संवेदनशील इलाकों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेवड़ी तालाब,शिवाला मछली मंडी,चौकाघाट, नदेसर,आँधरा पुल,पितरकुंडा और लल्लापुरा में चेकिंग की गई।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से ₹5,000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके से 2 किलो 450 ग्राम मांस भी जब्त किया गया।पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.विजय अमृतराज ने चेतावनी दी कि सावन में दोबारा बिक्री करते पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी शहर के सभी वार्डों और बाजारों में ऐसा औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
    1
    वाराणसी: सावन में मीट-मछली बेचने पर नगर निगम सख्त, ₹5000 जुर्माना
आप देख रहे हैं न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट
वाराणसी। सावन के पवित्र महीने में धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम वाराणसी ने सख्त रुख
अपनाया है। नगर में मीट,
मछली और मुर्गे की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर नगर निगम की पशु विभाग और प्रवर्तन टीम ने शहर के संवेदनशील इलाकों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेवड़ी तालाब,शिवाला मछली मंडी,चौकाघाट, नदेसर,आँधरा पुल,पितरकुंडा और लल्लापुरा में चेकिंग की गई।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से ₹5,000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही मौके से 2 किलो 450 ग्राम मांस भी जब्त किया गया।पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.विजय अमृतराज ने चेतावनी दी कि सावन में दोबारा बिक्री करते पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी शहर के सभी वार्डों और बाजारों में ऐसा औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • वाराणसी के मलदहिया चौराहे का मामला; खुफिया एजेंसियों ने भी की पूछताछ, तेज आवाज वाले साइलेंसर के चलते बाइक सीज सोशल मीडिया पर 'रील' का भूत: बुर्का पहनकर घूम रहे थे 12वीं के दो छात्र, पुलिस ने पकड़ा तो खुला प्रैंक का सच! वाराणसी: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने का खुमार किस कदर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसकी बानगी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में देखने को मिली। मलदहिया चौराहे पर बुर्का पहनकर प्रैंक रील बनाने निकले कक्षा 12 के दो छात्रों को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और भीड़ की स्थिति बन गई, लेकिन पूछताछ में सच सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्या है पूरा मामला? सिगरा थाना पुलिस मलदहिया चौराहे पर शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक यामाहा बाइक (UP 65 FF 0716) पर सवार दो युवक गुजरते दिखाई दिए। बाइक पर पीछे बैठा युवक काले रंग का नकाब (बुर्का) पहने हुआ था और आंखों पर चश्मा लगा रखा था। संदिग्ध हुलिया देखकर पुलिस ने तुरंत बाइक रुकवा ली। बुर्के में युवक को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में निकला 'रील' कनेक्शन थाने लाकर जब गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों युवक कोई अपराधी नहीं, बल्कि स्कूली छात्र हैं: आसाद अंसारी (निवासी: एसआरएसएम स्कूल के सामने, थाना शिवपुर) मिजान अहमद / इरशाद अहमद (निवासी: औरंगाबाद लहानपुरा, थाना लक्सा) दोनों युवकों ने बताया कि वे कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं और प्रैंक (मजाकिया) रील व वीडियो शूटिंग करने के लिए इमलिया घाट जा रहे थे। खुफिया एजेंसियां भी रहीं सतर्क, परिजनों को बुलाया गया संवेदनशील मामला होने के कारण एसीपी चेतगंज और इंटेलिजेंस (LIU) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनों छात्रों से काफी देर तक पूछताछ की। जांच के दौरान छात्रों के पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। हालांकि, बाइक में मॉडिफाइड (तेज आवाज वाला) साइलेंसर लगा होने के कारण वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की जा रही है।
    1
    वाराणसी के मलदहिया चौराहे का मामला; खुफिया एजेंसियों ने भी की पूछताछ, तेज आवाज वाले साइलेंसर के चलते बाइक सीज
सोशल मीडिया पर 'रील' का भूत: बुर्का पहनकर घूम रहे थे 12वीं के दो छात्र, पुलिस ने पकड़ा तो खुला प्रैंक का सच!
वाराणसी:
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने का खुमार किस कदर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसकी बानगी वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में देखने को मिली। मलदहिया चौराहे पर बुर्का पहनकर प्रैंक रील बनाने निकले कक्षा 12 के दो छात्रों को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और भीड़ की स्थिति बन गई, लेकिन पूछताछ में सच सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
क्या है पूरा मामला?
सिगरा थाना पुलिस मलदहिया चौराहे पर शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक यामाहा बाइक (UP 65 FF 0716) पर सवार दो युवक गुजरते दिखाई दिए। बाइक पर पीछे बैठा युवक काले रंग का नकाब (बुर्का) पहने हुआ था और आंखों पर चश्मा लगा रखा था। संदिग्ध हुलिया देखकर पुलिस ने तुरंत बाइक रुकवा ली।
बुर्के में युवक को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पूछताछ में निकला 'रील' कनेक्शन
थाने लाकर जब गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों युवक कोई अपराधी नहीं, बल्कि स्कूली छात्र हैं:
आसाद अंसारी (निवासी: एसआरएसएम स्कूल के सामने, थाना शिवपुर)
मिजान अहमद / इरशाद अहमद (निवासी: औरंगाबाद लहानपुरा, थाना लक्सा)
दोनों युवकों ने बताया कि वे कक्षा 12वीं में पढ़ते हैं और प्रैंक (मजाकिया) रील व वीडियो शूटिंग करने के लिए इमलिया घाट जा रहे थे।
खुफिया एजेंसियां भी रहीं सतर्क, परिजनों को बुलाया गया
संवेदनशील मामला होने के कारण एसीपी चेतगंज और इंटेलिजेंस (LIU) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दोनों छात्रों से काफी देर तक पूछताछ की। जांच के दौरान छात्रों के पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। हालांकि, बाइक में मॉडिफाइड (तेज आवाज वाला) साइलेंसर लगा होने के कारण वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। दोनों छात्रों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की जा रही है।
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • तिरंगे की शान में गूंजा रामगढ़,लोकनाथ महाविद्यालय में दिखा देशभक्ति का जज्बा प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, साथ हुआ पौधारोपण न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट रामगढ़ क्षेत्र चंदौली आजादी के अमृत भाव और हर घर तिरंगा अभियान की भावना के साथ लोकनाथ महाविद्यालय, रामगढ़ परिसर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों कर्मचारियों और NSS स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। पूरा परिसर राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण गूंज उठा हाथों में लहराता तिरंगा,चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह और कदमों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा रामगढ़ की राष्ट्रीय चेतना* को साफ दर्शा रहा था तिरंगा के साथ पौधारोपण भी कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक धनंजय सिंह द्वारा पौधारोपण से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इमली,आम करौंदा, नींबू, शीशम, नीम, अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को पौधे वितरित कर घर और आसपास पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस तरह परिसर में तिरंगा, पौधारोपण और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला NSS की अहम भूमिका NSS अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के जरिए विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया उपस्थित रहे इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफत जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत, डब्बू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
    1
    तिरंगे की शान में गूंजा रामगढ़,लोकनाथ महाविद्यालय में दिखा देशभक्ति का जज्बा
प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, साथ हुआ पौधारोपण

न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
रामगढ़ क्षेत्र चंदौली आजादी के अमृत भाव और हर घर तिरंगा अभियान की भावना के साथ लोकनाथ महाविद्यालय, रामगढ़ परिसर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों कर्मचारियों और NSS स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। पूरा परिसर राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण गूंज उठा हाथों में लहराता तिरंगा,चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह और कदमों में राष्ट्रप्रेम का जज्बा  रामगढ़ की राष्ट्रीय चेतना* को साफ दर्शा रहा था तिरंगा के साथ पौधारोपण भी कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक धनंजय सिंह द्वारा पौधारोपण से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इमली,आम करौंदा, नींबू, शीशम, नीम, अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को पौधे वितरित कर घर और आसपास पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस तरह परिसर में तिरंगा, पौधारोपण और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला NSS की अहम भूमिका NSS अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के जरिए विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया उपस्थित रहे इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफत जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत, डब्बू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जौनपुर थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की पुलिस ने की परिजनो से संपर्क की अपील जौनपुर: थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की, पुलिस ने की परिजनों से संपर्क की अपील जलालपुर, जौनपुर । थाना जलालपुर में एक अज्ञात लड़की को लाकर रखा गया है। लड़की अपना नाम और पता सही से नहीं बता पा रही है। फोटो में दिख रही लड़की ने हरे रंग का सलवार और काले-सफेद प्रिंट का कुर्ता पहना हुआ है। वह थाने के अंदर फर्श पर बिछे कंबल पर बैठी हुई है। पुलिस के अनुसार लड़की मानसिक रूप से परेशान लग रही है, इसी वजह से वह अपने घर और परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस की अपील_ यदि किसी को इस लड़की के बारे में कोई जानकारी हो या कोई इसे पहचानता हो तो कृपया थाना जलालपुर, जौनपुर - 9454403615 पर तुरंत संपर्क करें। ताकि लड़की को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। पुलिस टीम लड़की की देखभाल कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    जौनपुर थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की पुलिस ने की परिजनो से संपर्क की अपील 
जौनपुर: थाना जलालपुर में मिली अज्ञात लड़की, पुलिस ने की परिजनों से संपर्क की अपील
जलालपुर, जौनपुर । थाना जलालपुर में एक अज्ञात लड़की को लाकर रखा गया है। लड़की अपना नाम और पता सही से नहीं बता पा रही है।
फोटो में दिख रही लड़की ने हरे रंग का सलवार और काले-सफेद प्रिंट का कुर्ता पहना हुआ है। वह थाने के अंदर फर्श पर बिछे कंबल पर बैठी हुई है। 
पुलिस के अनुसार लड़की मानसिक रूप से परेशान लग रही है, इसी वजह से वह अपने घर और परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही है।
पुलिस की अपील_
यदि किसी को इस लड़की के बारे में कोई जानकारी हो या कोई इसे पहचानता हो तो कृपया थाना जलालपुर, जौनपुर - 9454403615 पर तुरंत संपर्क करें। ताकि लड़की को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
पुलिस टीम लड़की की देखभाल कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज के जल से खबर निकल कर आई है एक क्या एक आदमी घायल हो चुका है मिर्जापुर प्रयागराज के आसपास की कार्रवाई की जाए
    1
    प्रयागराज के जल से खबर निकल कर आई है एक क्या एक आदमी घायल हो चुका है मिर्जापुर प्रयागराज के आसपास की कार्रवाई की जाए
    user_India India
    India India
    Singer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.