सूर्यगढ़ा: NH-80 पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानो गांव में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-80 पर इंडियन गैस एजेंसी के ठीक सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले पहियों के रिम टूट गए और टायर फटने की तेज आवाज के साथ गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मुंगेर निवासी अभिषेक कुमार और नंदपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों (BR 53 F 0473 एवं BR 34 S 6043) को जब्त कर थाने ले आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूर्यगढ़ा: NH-80 पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानो गांव में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-80 पर इंडियन गैस एजेंसी के ठीक सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले पहियों के रिम टूट गए और टायर फटने की तेज आवाज के साथ गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मुंगेर निवासी अभिषेक कुमार और नंदपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों (BR 53 F 0473 एवं BR 34 S 6043) को जब्त कर थाने ले आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सूर्यगढ़ा: NH-80 पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवक गंभीर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानो गांव में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। NH-80 पर इंडियन गैस एजेंसी के ठीक सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले पहियों के रिम टूट गए और टायर फटने की तेज आवाज के साथ गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मुंगेर निवासी अभिषेक कुमार और नंदपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों (BR 53 F 0473 एवं BR 34 S 6043) को जब्त कर थाने ले आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- लखीसराय के राहटपुर गाँव में करंट लगने से युवक आलोक कुमार की मौत हो गई। मिलनसार स्वभाव के आलोक की मौत से पूरे गाँव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर 10 परनी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा रहा है। “JAMUI SBI RSETI के किसानों को हमारे आश्रम BRC केंद्र पर 10 परनी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा रहा है।1
- तेतरहाट थाना क्षेत्र प्रेम प्रसंग में नाबालिक की गई जान। अब प्रतिदिन कृषि कर्मी चेहरा दिखा कर बनाएंगे उपस्थित। एफ आर नोटिस तीन दिनों के अंदर तमिल करवाए कृषि कर्मी बीएओ रामगढ़ चौक। रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ई कृषि भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने रामगढ़ चौक प्रखंड के सभी समन्वयक कृषि सलाहकार तकनीकी प्रबंधक एवं कार्यपालक सहायक के साथ समीक्षात्मक बैठक की बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया की वैसे किस जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ उठा रहे हैं लेकिन अभी तक फार्मर रजिस्ट्री जिन किसानों का नहीं हुआ है उन सभी को तीन दिनों के अंदर नोटिस तमिल करवा कर उसका रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कारण। साथ ही साथ प्रतिदिन सभी प्रखंड स्तरीय कृषि कर्मी प्रत्येक पंचायत में प्रति कृषि कर्मी बिहार कृषि एप 50, 50 किसानों का डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अभी तक रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत 3125 किसने को यह ऐप डाउनलोड करवाया जा चुका है। साथ ही साथ विकास कृषि उपस्थित ऐप पर अब सभी प्रखंड स्तरीय कृषि विभाग के कर्मियों को चेहरा दिखाकर उपस्थिति दर्ज करना होगा इसी उपस्थिति के आधार पर वेतन विपत्र तैयार किया जाएगा जो व्यक्ति उपस्थित नहीं बनाएंगे उनका उसे दिन का वेतन काट दिया जाएगा। पंचायत कृषि कार्यालय में किसान पंजी आगत निर्गत पंजी एवं स्टॉक रजिस्टर रहेगा एवं पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थित होकर किसानों से संबंधित कार्य करेंगे। सहयोग शिविर जो आगामी 19 में को ग्राम पंचायत नंदनामा में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में लगाया जा रहा है उसके लिए व्यापक रूप से लोगों के बीच प्रचार प्रसार करें। बैठक में कृषि समन्वयक चंद्रभूषण कुमार जितेंद्र मिश्रा कार्यपालक सहायक सुब्रत कुमार कृषि सलाहकार रंजीत कुमार वरुण कुमार सिंह मदन पासवान अजय कुमार संजय चौधरी उपस्थित थे1
- 'कहानी हर घर की' #mungerbihar #CrimeNews #MungerNews #BiharNews गौरव मिश्रा, मुंगेर, बिहार ANCHOR -मुंगेर में पारिवारिक कलह ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर का है, जहां घरेलू विवाद के दौरान यह खूनी संघर्ष हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। VO -दरअसल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी गिरिजानंद दास अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा गौतम और बहू प्रीति देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक विवाद और खासकर सास-बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान ससुर गिरिजानंद दास और बहू प्रीति देवी के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल बहू प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि सास-ससुर अक्सर उसके साथ विवाद करते थे और बीती रात उसके ससुर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा दोनों आए दिन उनसे झगड़ा करते रहते हैं और विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। फिलहाल कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।1
- देश की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 'सम्राट' मंत्रिमंडल पर पैनी नजर है, वहीं नीतीश के बेटे ने पिता के दिखाए रास्ते पर चलने का दावा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तीनों सैन्य कमांडरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।1
- लखीसराय की क्यूल नदी के तट पर 2 मई 2026 से एक भव्य महायज्ञ शुरू होगा। इस आयोजन के लिए मां वैष्णो देवी की गुफा का प्रतिरूप भी बनाया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है।1
- रफ़्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बथान में घुसी कार, चारा मशीन से टकराकर थमी गति; बाल-बाल बचे 6 लोग सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चाननीया गांव के समीप एक अनियंत्रित फोर-व्हीलर (JH 10 AI 0909) सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और सीधे एक पशु बथान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका दहल उठा, लेकिन सुखद संयोग रहा कि वाहन में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच गए। नींद की झपकी बनी हादसे का कारण जानकारी के अनुसार, वाहन गया में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर लखीसराय के रास्ते सुल्तानगंज (मुंगेर) की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित वाहन सड़क से उतरकर रामचंद्र यादव के बथान में जा घुसा और वहां लगी 'चारा कल' (कुट्टी काटने की मशीन) से जा टकराई। चारा मशीन ने रोकी मौत की रफ़्तार प्रत्यक्षदर्शी अनिक कुमार ने बताया कि टक्कर का शोर काफी दूर तक सुनाई दिया। गनीमत यह रही कि चारा मशीन वाहन के इंजन में फंस गई, जिसने रफ़्तार पर ब्रेक का काम किया। यदि मशीन वहां नहीं होती, तो वाहन सीधे दीवार या पेड़ों से टकरा सकता था, जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी। एक अन्य बड़ी राहत यह रही कि दिन का समय होने के कारण किसान पशुओं को चराने बाहर ले गया था, अन्यथा बथान में बंधे दर्जनों मवेशी इसकी चपेट में आ सकते थे। पुलिसिया कार्रवाई और मुआवजे की मांग हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया। पीड़ित किसान रामचंद्र यादव ने अपने आर्थिक नुकसान (टूटी हुई चारा मशीन) के लिए मुआवजे की मांग की है। अधिकारी का कथन: "हादसे की पुष्टि हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में एसआई अनिल कुमार ने पीड़ित पक्ष को उचित कानूनी प्रक्रिया हेतु आवेदन देने का निर्देश दिया है।" > — रोहित कुमार, थानाध्यक्ष, सूर्यगढ़ा संपादकीय टिप्पणी: यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान और नींद को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।1