होली मिलन समारोह में झलका प्रेम, सौहार्द और एकता का रंग प्रेम और सौहार्द के पवित्र पर्व होली के अवसर पर रविवार को नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा सीढ़ी घाट रोड स्थित एक निजी होटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सफाई कर्मियों के मेठ जमेदार महेश मलिक के सौजन्य से संपन्न हुआ। समारोह में नगर परिषद के चालक, सफाई जमादार एवं अन्य कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में उत्साह, भाईचारा और अपनापन साफ झलक रहा था।।इस अवसर पर महेश मलिक की ओर से लगभग तीन सौ कर्मियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों ने कहा कि होली का यह मिलन आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश भी दिया। सफाई कर्मियों ने नई एजेंसी सुगम इंडिया सोसाइटी के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी का व्यवहार सहयोगपूर्ण है और उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। समारोह ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने का कार्य किया।

- नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी1
- प्रेम और सौहार्द के पवित्र पर्व होली के अवसर पर रविवार को नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा सीढ़ी घाट रोड स्थित एक निजी होटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सफाई कर्मियों के मेठ जमेदार महेश मलिक के सौजन्य से संपन्न हुआ। समारोह में नगर परिषद के चालक, सफाई जमादार एवं अन्य कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में उत्साह, भाईचारा और अपनापन साफ झलक रहा था।।इस अवसर पर महेश मलिक की ओर से लगभग तीन सौ कर्मियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों ने कहा कि होली का यह मिलन आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश भी दिया। सफाई कर्मियों ने नई एजेंसी सुगम इंडिया सोसाइटी के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी का व्यवहार सहयोगपूर्ण है और उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। समारोह ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने का कार्य किया।1
- सुलतानगंज थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक अपराधर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लगभग 05 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। साथ ही मौके से 06 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनके संबंध में जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर Bihar Police की तत्परता एक बार फिर सामने आई है। पूरे मामले पर Bhagalpur Police द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर ने मीडिया को बाइट देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। #BiharPolice #BhagalpurPolice #सुलतानगंज #भागलपुर_पुलिस सुलतानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट।1
- Post by Lalan yadav2
- पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रविवार को गाजीपुर बिचला मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद के पास भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस सामूहिक इफ्तार में करीब 300 रोज़ेदारों एवं विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। आयोजन में मोहम्मद अरसद खान, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद अफरोज आलम, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद अबू साले, मोहम्मद तबरेज, मंजूर, टीपू, हेलाल, रहबर, अरमान, मोहम्मद शाहीन और मोहम्मद राजा सनाउल्लाह सहित कई युवाओं की सराहनीय भूमिका रही। समाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अरसद खान ने कहा कि इफ्तार केवल रोज़ा खोलने की परंपरा नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को मजबूत करने का माध्यम है। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद नशीम अख्तर ने बताया कि रमज़ान के 11वें रोज़े पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम और गैर-मुस्लिम सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया तथा देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।1
- हवेली खड़गपुर गंगटा थाना क्षेत्र के विहवे गांव स्थित वार्ड संख्या 9 बिहवे ऊपरचक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बाबूलाल टुडू के घर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा करीब 40 मन धान, 15 मन गेहूं, 20 मन चावल और लगभग 5000 पुआल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। धू-धू कर जलती आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।1
- Post by Minku Goswami1
- एक -दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं1