बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन शेखपुरा बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा
बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। बाढ़ पीड़ितों का सहारा बने। गुरेरा गांव में बांटा राशन। लोकेशन शेखपुरा बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच गुरेरा गांव में समाजसेवी डॉ. राकेश कुमार रंजन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राशन सामग्री का वितरण किया। राशन वितरण के
दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डॉ. राकेश कुमार रंजन के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण, पेड़-पौधों का वितरण तथा
गरीब और असहाय लोगों की मुफ्त आंखों का इलाज कराने जैसे कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरण करने का अवसर मिला है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए वे लगातार उनके बीच राशन एवं अन्य जरूरी राहत सामग्री का वितरण करते रहेंगे। डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में
जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से लगातार बाढ़ की पानी आ रहा है लेकिन बिहार सरकार की बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हरोहर नदी के पूर्व दिशा में लोगों को सुविधा मिल रही है तो वहीं नदी के पश्चिम दशा के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ की सुविधा नहीं मिल रही है। बाइट: डॉ राकेश रंजन समाज सेवी शेखपुरा
- तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1
- बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से भी एक किशोर की मौत गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत वार्ड नंबर 8 शोभन राय टोला में बाढ़ के पानी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई जिसको की गोगरी सीओ मोहम्मद आमिर हुसैन के द्वारा उनके परिजन को ₹400000 का आपदा राहत कोष के तहत चेक दिया गया है इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही1
- शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी, 10 दिन पहले अकेले गांव आया था युवक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई पंचायत अंतर्गत कैथी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बम-बम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बम-बम सिंह मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल शव को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बम-बम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह अकेले गांव आया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक युवक को तैरना नहीं आता था संभावना जताई जा रही की पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया उस समय आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बम-बम सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। शौच के लिए निकले युवक की पोखर में डूबने से मौत दिल्ली में रहकर करता था मजदूरी, 10 दिन पहले अकेले गांव आया था युवक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बरुई पंचायत अंतर्गत कैथी गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप पोखर में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह पोखर में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बम-बम सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बम-बम सिंह मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पोखर में तैर रहे उसके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल शव को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बम-बम सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। करीब दस दिन पूर्व वह अकेले गांव आया था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार युवक युवक को तैरना नहीं आता था संभावना जताई जा रही की पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया उस समय आसपास किसी के नहीं रहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। बम-बम सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे परिजनों को दे दी गई है। परिजन दिल्ली से खड़गपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर, खड़गपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।1
- अब हर मौके के लिए परफेक्ट लुक पाएं Shagun Trends पर। Stylish Kurtis, Suits, Ethnic & Party Wear — शानदार डिज़ाइन, अच्छी क्वालिटी और बजट में। थाना मोड़, बैंक ऑफ इंडिया के नीचे, हवेली खड़गपुर, मुंगेर Call: 91101923571
- इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में एकता का लिया गया संकल्प बाबा गरभू (बाबा बख़्तौर) की प्रतिमा लगाई जाएगी माता ज्वालप्पा देवी मंदिर परिसर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में लिया गया संकल्प कुल देवी माता ज्वालप्पा महारानी की पावन महिमा तथा बाबा बख़्तौर की पावन कथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति1
- खगड़िया के मानसi प्रखंड क्षेत्र के बलहा में सहयोग शिविर, महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी पैड बलहा में सहयोग शिविर, महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी पैड खगड़िया / मानसी। जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार मंगलवार को मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के वार्ड नंबर 16 में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व पंचायत के मुखिया राजेश कुमार भारती ने किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास निगम की टीम ने स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया तथा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गंदे या असुरक्षित कपड़ों के इस्तेमाल से संक्रमण सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सुरक्षित एवं स्वच्छ साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई। महिलाओं को सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल और स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं वार्ड सदस्य गुड्डू शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और झिझक को दूर कर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।1
- बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* लोकेशन बक्सर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* बक्सर नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 में नए परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामला तब शुरू हुआ जब वार्ड में नगर परिषद की टीम द्वारा मापी की गई। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया गया कि वार्ड का नया परिसीमन होने वाला है, जिसके बाद से आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वार्ड 16 में प्रेस वार्ता की और नगर परिषद पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने नगर परिषद से चार सवाल पूछे हैं। पहला, क्या नए परिसीमन के लिए कोई कमेटी का गठन हुआ है। दूसरा, यदि हाँ तो किसकी अध्यक्षता में और कितने सदस्यीय कमेटी बनी है। तीसरा, नए परिसीमन के लिए कितनी जनसंख्या को आधार बनाया गया है। और चौथा, शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण का आधार क्या रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से जवाब देना चाहिए ताकि जनता का भ्रम खत्म हो सके। वहीं वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने कहा कि मापी के बाद से आम जनता में भ्रम है। बार-बार लोगों को जन्म, मृत्यु और पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए नगर परिषद के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। बाइट- मुन्ना तिवारी पूर्व विधायक बक्सर बाईट- विजय राजभर वार्ड पार्षद 16 बाईट- अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर4
- तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।1
- रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है2