logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन नर्मदापुरम जिले के डोलरिया क्षेत्र के ग्राम कांदराखेड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह भूसा मशीन से निकली चिंगारी बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन किसानों के करीब 7 एकड़ में फैले गेहूं के खेत जलकर राख हो गए। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा बढ़ गया। विओं01- मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रैक्टर, ट्रैक्टर स्प्रे और पानी के पंप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस आगजनी में गेहूं की फसल के साथ-साथ भूसा मशीन और एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गए, जो पूरी तरह जलकर राख हो गए। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब जाकर दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 day ago
user_Maneesh dubey
Maneesh dubey
इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 day ago

लोकेशन नर्मदापुरम जिले के डोलरिया क्षेत्र के ग्राम कांदराखेड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह भूसा मशीन से निकली चिंगारी बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन किसानों के करीब 7 एकड़ में फैले गेहूं के खेत जलकर राख हो गए। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा बढ़ गया। विओं01- मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ट्रैक्टर, ट्रैक्टर स्प्रे और पानी के पंप की

मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस आगजनी में गेहूं की फसल के साथ-साथ भूसा मशीन और एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गए, जो पूरी तरह जलकर राख हो गए। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब जाकर दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अधिवक्ता संघ,तहसील पिपरिया जिला अधिवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का चतुर्थ दिवस दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 03:30 बजे न्यायालय परिसर स्थित बार कक्ष में सम्पन्न हुआ।* *कार्यक्रम में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमति शालनी मिश्रा शुक्ला जी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जे एन ढ़िमोले जी द्वारा अधिवक्ताओं को साक्ष्य अधिनियम विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।* *इस दौरान अधिनियम के व्यावहारिक पहलुओं, न्यायालयीन प्रक्रिया एवं नवीनतम विधिक दृष्टिकोणों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।* *कार्यक्रम में अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पिपरिया श्री धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी, सचिव श्री वेद भार्गव, बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे एवं मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया।* *अध्यक्ष* *अधिवक्ता संघ पिपरिया*
    1
    अधिवक्ता संघ,तहसील पिपरिया जिला अधिवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का चतुर्थ दिवस दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 03:30 बजे न्यायालय परिसर स्थित बार कक्ष में सम्पन्न हुआ।*
*कार्यक्रम में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमति शालनी मिश्रा शुक्ला जी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जे एन ढ़िमोले जी द्वारा अधिवक्ताओं को साक्ष्य अधिनियम विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।* *इस दौरान अधिनियम के व्यावहारिक पहलुओं, न्यायालयीन प्रक्रिया एवं नवीनतम विधिक दृष्टिकोणों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।*
*कार्यक्रम में अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पिपरिया श्री धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी, सचिव श्री वेद भार्गव, बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे एवं मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया।*
*अध्यक्ष*
*अधिवक्ता संघ पिपरिया*
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by ABDUL
    2
    Post by ABDUL
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    6 hrs ago
  • नर्मदापुरम स्टेशन पर हैवानियत: मां ने 8 साल की बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम एक दिल दहला देने वाली घटना ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को हिलाकर रख दिया. मंगलवार शाम को एक सरकारी कर्मचारी मां ने अपनी छोटी बेटी को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने धक्का दे दिया. मासूम बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई और प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. उसकी हालत बेहद नाजुक है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दर्ज हो गई. पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है. यह घटना मां-बेटी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़ा करती है. नर्मदापुरम स्टेशन पर मां और उसकी 8 साल की बेटी तीन घंटे से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थीं. शाम करीब 7:40 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई. अचानक मां ने बच्ची को ट्रैक पर धकेल दिया. ट्रेन के इंजन ने बच्ची को टक्कर मारी और वह प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. बच्ची को सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं. खून की काफी मात्रा बह गई.
    1
    नर्मदापुरम स्टेशन पर हैवानियत: मां ने 8 साल की बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम
एक दिल दहला देने वाली घटना ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को हिलाकर रख दिया. मंगलवार शाम को एक सरकारी कर्मचारी मां ने अपनी छोटी बेटी को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने धक्का दे दिया.
मासूम बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई और प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. उसकी हालत बेहद नाजुक है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दर्ज हो गई. पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है. यह घटना मां-बेटी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़ा करती है.
नर्मदापुरम स्टेशन पर मां और उसकी 8 साल की बेटी तीन घंटे से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थीं. शाम करीब 7:40 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई. अचानक मां ने बच्ची को ट्रैक पर धकेल दिया. ट्रेन के इंजन ने बच्ची को टक्कर मारी और वह प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. बच्ची को सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं. खून की काफी मात्रा बह गई.
    user_Ram bhakt Vikram
    Ram bhakt Vikram
    Hoshangabad, Narmadapuram•
    11 hrs ago
  • यात्री हुए ना खुश, एक भी पंखा नहीं है बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में।
    1
    यात्री हुए ना खुश, एक भी पंखा नहीं है बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में।
    user_Patrkar Anil yadav
    Patrkar Anil yadav
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस से 800 क्विंटल शासकीय गेहूं हुआ गायब, एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं गायब होने का मामला सामने आया है। करीब 800 क्विंटल (लगभग 1600 बोरी) गेहूं गायब मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले ने भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम विजय राय अपनी टीम के साथ खरीदी केंद्र शुरू होने से पहले निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी का संदेह होने पर वेयरहाउस को तत्काल सील कर दिया गया। तीन दिन बाद, जब सल्फास का असर खत्म होने पर वेयरहाउस खोला गया और स्टॉक की गिनती हुई, तो करीब 1600 बोरी गेहूं कम पाया गया। इसके बाद एसडीएम ने वेयरहाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। एसडीएम विजय राय ने बताया की रबी उपार्जन को लेकर कोठरा क्षेत्र के पंचमुखी वेयर हाउस का भौतिक सत्यापन और निरिक्षण किया गया था जिसमे गिनती करने के दौरान पाया गया की वहां 1600 बोरी कम है जो की पूर्व सीजन 2025-26 का था इसके बाद में जब वेयर हाउस संचालक से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की जिसके चलते प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। लेकिन यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि कई गंभीर सवालों को जन्म देता है— 1. वेयरहाउस की चाबी आखिर संचालक के पास कैसे पहुंची? 2. क्या वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव है? 3. गेहूं एक साथ गायब हुआ या लंबे समय से धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा था? 4. स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का मिलान पहले क्यों नहीं हुआ? 5. क्या रिकॉर्ड में हेरफेर कर कागजों में स्टॉक पूरा दिखाया जा रहा था? 6. वेयरहाउस में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे—CCTV, गार्ड या निगरानी व्यवस्था—और अगर थी तो नाकाम क्यों रही? 7. गेहूं बाहर ले जाने में क्या ट्रांसपोर्टरों की भी भूमिका रही है? 8. इस वेयरहाउस में कब से शासकीय अनाज रखा जा रहा था और क्या पहले कभी इसकी गंभीर जांच हुई? 9. क्या अन्य वेयरहाउसों में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है? 10. पूरे क्षेत्र में कितने वेयरहाउस हैं जहां शासकीय अनाज रखा हुआ है? 11. क्या अब सभी वेयरहाउसों की व्यापक जांच कराई जाएगी? 12. इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होगी—सिर्फ संचालक या अधिकारी भी दायरे में आएंगे? 13. सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी और क्या दोषियों से रिकवरी की जाएगी? 14. जांच की समयसीमा क्या है और कब तक सच्चाई सामने आएगी?
    1
    कोठरा के पंचमुखी वेयरहाउस से 800 क्विंटल शासकीय गेहूं हुआ गायब, एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश 
सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोठरा स्थित पंचमुखी वेयरहाउस में शासकीय गेहूं गायब होने का मामला सामने आया है। करीब 800 क्विंटल (लगभग 1600 बोरी) गेहूं गायब मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले ने भंडारण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम विजय राय अपनी टीम के साथ खरीदी केंद्र शुरू होने से पहले निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी का संदेह होने पर वेयरहाउस को तत्काल सील कर दिया गया। तीन दिन बाद, जब सल्फास का असर खत्म होने पर वेयरहाउस खोला गया और स्टॉक की गिनती हुई, तो करीब 1600 बोरी गेहूं कम पाया गया। इसके बाद एसडीएम ने वेयरहाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।
एसडीएम विजय राय ने बताया की रबी उपार्जन को लेकर कोठरा क्षेत्र के पंचमुखी वेयर हाउस का भौतिक सत्यापन और निरिक्षण किया गया था जिसमे गिनती करने के दौरान पाया गया की वहां 1600 बोरी कम है जो की पूर्व सीजन 2025-26 का था इसके बाद में जब वेयर हाउस संचालक से पूछताछ की तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की जिसके चलते प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।
लेकिन यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि कई गंभीर सवालों को जन्म देता है—
1. वेयरहाउस की चाबी आखिर संचालक के पास कैसे पहुंची?
2. क्या वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव है?
3. गेहूं एक साथ गायब हुआ या लंबे समय से धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा था?
4. स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक का मिलान पहले क्यों नहीं हुआ?
5. क्या रिकॉर्ड में हेरफेर कर कागजों में स्टॉक पूरा दिखाया जा रहा था?
6. वेयरहाउस में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे—CCTV, गार्ड या निगरानी व्यवस्था—और अगर थी तो नाकाम क्यों रही?
7. गेहूं बाहर ले जाने में क्या ट्रांसपोर्टरों की भी भूमिका रही है?
8. इस वेयरहाउस में कब से शासकीय अनाज रखा जा रहा था और क्या पहले कभी इसकी गंभीर जांच हुई?
9. क्या अन्य वेयरहाउसों में भी इसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है?
10. पूरे क्षेत्र में कितने वेयरहाउस हैं जहां शासकीय अनाज रखा हुआ है?
11. क्या अब सभी वेयरहाउसों की व्यापक जांच कराई जाएगी?
12. इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होगी—सिर्फ संचालक या अधिकारी भी दायरे में आएंगे?
13. सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी और क्या दोषियों से रिकवरी की जाएगी?
14. जांच की समयसीमा क्या है और कब तक सच्चाई सामने आएगी?
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी और दोनों चौकी प्रभारियों का हुआ तबादला नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने सोमवार दोपहर 2:00 के लगभग एक आदेश जारी कर आगामी आदेश तक जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कई पुलिस थानों एवं चौकी प्रभारियो का तबादला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी को रक्षित केंद्र भेजा गया है तो वही सेमरी हरचंद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आकाशदीप पचाया का माखननगर पुलिस थाने में तबादला किया गया है। शोभापुर चौकी प्रभारी सुरेश चौहान की इटारसी पुलिस थाने में पदस्थापना की गई है। वही नर्मदापुरम अजाक्स थाने के प्रभारी राहुल रायकवार को सोहागपुर पुलिस थाने का प्रभार सोंपा गया है। वही शिवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक यादव को सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा इटारसी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राहुल पटेल को शोभापुर पुलिस चौकी का प्रभाव सौंपा गया है।
    1
    सोहागपुर पुलिस थाने के थाना प्रभारी और दोनों चौकी प्रभारियों का हुआ तबादला
नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने सोमवार दोपहर 2:00 के लगभग एक आदेश जारी कर आगामी आदेश तक जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कई पुलिस थानों एवं चौकी प्रभारियो का तबादला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी को रक्षित केंद्र भेजा गया है तो वही सेमरी हरचंद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आकाशदीप पचाया का माखननगर पुलिस थाने में तबादला किया गया है। शोभापुर चौकी प्रभारी सुरेश चौहान की इटारसी पुलिस थाने में पदस्थापना की गई है। वही नर्मदापुरम अजाक्स थाने के प्रभारी राहुल रायकवार को सोहागपुर पुलिस थाने का प्रभार सोंपा गया है। वही शिवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक यादव को सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा इटारसी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राहुल पटेल को शोभापुर पुलिस चौकी का प्रभाव सौंपा गया है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्री लीला धर सिंह राजपूत अध्यक्ष क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन रामलीला मैदान किसान महापंचायत जिसमें देश के विभिन्न पृदेशों से किसान संगठनों ने भाग लिया संयुक्त किसान मोर्चा एम एसपी गारंटी कानून
    1
    श्री लीला धर सिंह राजपूत अध्यक्ष क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन  रामलीला मैदान किसान महापंचायत जिसमें देश के विभिन्न पृदेशों से किसान संगठनों ने भाग लिया संयुक्त किसान मोर्चा एम एसपी गारंटी कानून
    user_सत्यपाल सिंह राजपूत
    सत्यपाल सिंह राजपूत
    Farmer डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by PS24NEWS
    2
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.