Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांकी में वायरल वीडियो मामले को लेकर पूर्व मुखिया सह मुखिया पति नेहाल अंसारी ने अपनी सफाई दी है। पांकी में वायरल वीडियो मामले को लेकर पूर्व मुखिया सह मुखिया पति नेहाल अंसारी ने अपनी सफाई दी है। जामा मस्जिद के लोगों के साथ प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। साथ ही प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। #पांकी #पलामू #नेहालअंसारी #वायरलवीडियो #झारखंडसमाचार #पंचायतराज #स्थानीयखबर #PalamuNews #JharkhandNews #BreakingNews**
पंकज प्रसून
पांकी में वायरल वीडियो मामले को लेकर पूर्व मुखिया सह मुखिया पति नेहाल अंसारी ने अपनी सफाई दी है। पांकी में वायरल वीडियो मामले को लेकर पूर्व मुखिया सह मुखिया पति नेहाल अंसारी ने अपनी सफाई दी है। जामा मस्जिद के लोगों के साथ प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। साथ ही प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। #पांकी #पलामू #नेहालअंसारी #वायरलवीडियो #झारखंडसमाचार #पंचायतराज #स्थानीयखबर #PalamuNews #JharkhandNews #BreakingNews**
More news from झारखंड and nearby areas
- छात्रों की मांगों को लेकर पांकी के डंडार कला स्थित मजदूर किसान इंटर कॉलेज में 11वीं के विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि परीक्षा और पंजीयन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। #Panki #Palamu #StudentProtest #MKInterCollege #EducationIssue #JharkhandNews #StudentVoice**1
- Post by Vikram Dewang1
- प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को लगभग 3 बजे एकल नारी सशक्ति संगठन की महिलाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग से आईं संगठन की प्रतिनिधि परवाना खातून ने की, जबकि संचालन संगठन की प्रखंड सहयोगी आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार संजीव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष मोतीलाल पासवान तथा प्रतापपुर मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार राबो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगनाओं फूलो-झानो मुर्मू, सिनगी दई, रानी लक्ष्मीबाई, कस्तूरबा गांधी, फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले सहित अन्य महान महिलाओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं की शक्ति, अधिकार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की सदस्य आशा देवी ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. कुमार संजीव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के बिना समाज और परिवार के सभी कार्य अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों की संख्या घटती जा रही है, जिसका एक बड़ा कारण भ्रूण हत्या है। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से बेटियों को बचाने और उन्हें समान अवसर देने की अपील की। साथ ही उन्होंने टीबी और चेचक जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, गुलशन खातून, कुलेश्वरी देवी सहित अन्य महिला शामिल थे।1
- बरवाडीह प्रखंड के जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता कन्हाई सिंह के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में वन अधिकार कानून लागू करने की मांग को लेकर मंडल से पदयात्रा निकाली गई है पदयात्रा मंगलवार की शाम 5:00 बजे केड़ ग्राम पहुंची है जहां रात्रि विश्राम के उपरांत पदयात्रा कल सुबह छिपादोहर के लिए निकलेगी। इस दौरान पदयात्रा में शामिल लोगों ने बेतला में अवस्थित वन क्षेत्र प्राधिकारी के कार्यालय का घेराव कर वन अधिकार कानून ग्रामीणों के लिए लागू करने को लेकर मांग पत्र सोपा।1
- Post by Birendra Bharti1
- अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं, आम आदमी पर लाठी-लात और घूंसे चल रहे हैं, DC बदतमीजी कर रहे हैं - इन सवालों पर विधायक राजेश कच्छप ने दिया जवाब1
- कारवाई न होने पर आंदोलन किया जायेगा : ग्रामीण जनता केवल मुआवजा ही नही काम भी दे भारतमाला परियोजना। लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत के पचमो गांव मे भारतमाला परियोजना के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा है। ग्रामीणों ने रास्ते के लिए और विभागीय अनियमितता के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाया जा रहा है पर विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा संज्ञान नही लिया जा रहा है जो विचारणीय है। ग्रामीणों ने जानकारी साझा करते हुए बताया की पहले हमारे जमीन को जैसे तैसे अधिग्रहण कर लिया गया है और उसमे मनमाने तरीके से भारतमाला परियोजना के द्वारा काम किया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है। ग्रामीणों का कहना है की हमारे गांव का मुख्य बाजार पाण्डेयपुरा है जहा जाने के लिए निकटतम रास्ते को भारतमाला परियोजना के द्वारा बंद किया जा रहा है।उन्होंने बताया की इस रास्ते के बंद होने की स्थिति मे पाण्डेयपुरा से निकटतम सम्पर्क पुरी तरह से टूट जायेगा और लगभग 250 घरों के लोगो को पाण्डेयपुरा जाने के लिए लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी ऐसी स्थिति मे बच्चों को विद्यालय जाना,रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ग्रामीणों और महिलाओ का आना जाना,आपातकालीन स्थिति मे मरीजों को लाना ले जाना ग्रामीणों के लिए काफी चुनौतिपूर्ण हो जायेगा। ग्रामीणों ने ये भी जानकारी साझा किया की जिस सड़क के लिए जगह छोड़ने की बात की जा रही है उस सड़क के निर्माण कार्य की मंजूरी सरकारी योजनाओं के द्वारा मिल चुकी है। ग्रामीणों का ये भी कहना है की भारतमाला के द्वारा जो जमीन ग्रामीणों से अधिग्रहण किया गया था उससे ज्यादा मे निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है।ग्रामीणों ने उक्त मामले से सम्बन्धित आवेदन उपायुक्त कार्यालय चतरा और हंटरगंज थाना मे भी दी गयी है पर अभी तक इस मामले पर कोई कारवाई नही की गयी है। ग्रामीणों ने कहा है की उक्त सभी मामलो पर कारवाई न होने की स्थिति मे आंदोलन और धरना दिया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है की हम लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने का काम करते है और हमारी जमीन ले कर हमे ही काम से वंचित रखा जा रहा है हमारे क्षेत्र मे बाहरी लोगो से काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियो से भारतमाला परियोजना मे रोजगार मुहैया कराने के लिए गुहार लगाया है।3
- पांकी प्रखंड भाजपा कार्यालय में सांसद प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर सरकारी विभागों से मिल रही जन शिकायतों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ विभागों से समन्वय कर पूरा कराया जाएगा। #Panki #Palamu #BJP #Meeting #PublicIssues #Development #Jharkhand #BJPOffice #PMShriSchool #Governance #PublicService1