logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर-वैशाली। सावन महीने में डाक कांवरियों की सेवा के लिए भगवानपुर अड्डा चौक, ओवर ब्रिज के समीप वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के तत्वाधान में निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन बुधवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में वैशाली के राजद प्रत्याशी अजय कुशवाहा, राजद प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह, समाजसेवी हरीश महतो और भगवानपुर प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान इत्यादि ने संयुक्त रूप से किया! उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सा प्रदेश मीडिया प्रभारी शशि सिंह यादव, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व उम्मीदवार वैशाली अजय कुशवाहा, समाज सेवी सह उद्योगपति हरीश महतो, प्रमुख विश्वनाथ पासवान इत्यादि को बुके एवं पुष्प की माला से सम्मानित किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने की। अध्यक्ष केदार यादव ने बताया कि पिछले 36 वर्षों से उनके संगठन द्वारा डाक कांवरिया भक्तों के लिए निशुल्क सेवा दी जा रही है। इस शिविर में भक्तों को गर्म पानी, गर्म दूध, चाय, दर्द की दवा, बिस्किट, ठंडा पानी और नींबू पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर समाजसेवी हरीश महतो ने कहा कि "बाबा गरीब नाथ के भक्तों की सेवा करने से फल की प्राप्ति होती है। सेवा ही धर्म और कर्म है।" उन्होंने शिविर के लिए आर्थिक सहयोग की भी घोषणा की। वहीं राजद प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि "इस सेवा शिविर से कांवरियों को काफी राहत मिलेगी। हर महादेव के जयघोष से पूरे क्षेत्र में भक्ति की ऊर्जा भर गई है।" उन्होंने भी आर्थिक मदद का ऐलान किया। अजय कुशवाहा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से भोलेनाथ के भक्तों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान ने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र में इस तरह का सेवा कार्य करने वाला कोई दूसरा संगठन नहीं है। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी शशि सिंह यादव, यादव महासभा के नेता संजीव हरे लाल , उप मुखिया चंदन राय, मुखिया पुत्र रितेश पटेल , समाजसेवी अजय सिंह, हरिशंकर राम, विभीषण राम, विनोद राम, मोहम्मद मुन्ना, अरुण सिंह कुशवाहा, मनोज दास, मनोज राय कटवा, राजेश कुमार यादव, संजय पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने कहा, सभी भक्तों की सेवा करना ही मेरा धर्म और कर्म है।"

5 hrs ago
user_Soyal alam DAT/MDE news
Soyal alam DAT/MDE news
छातापुर, सुपौल, बिहार•
5 hrs ago
b4f79b3a-b458-446d-904e-ad8609458057

खबर-वैशाली। सावन महीने में डाक कांवरियों की सेवा के लिए भगवानपुर अड्डा चौक, ओवर ब्रिज के समीप वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के तत्वाधान में निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन बुधवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में वैशाली के राजद प्रत्याशी अजय कुशवाहा, राजद प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह, समाजसेवी हरीश महतो और भगवानपुर प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान इत्यादि ने संयुक्त रूप से किया! उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सा प्रदेश मीडिया प्रभारी शशि सिंह यादव, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व उम्मीदवार वैशाली अजय कुशवाहा, समाज सेवी सह उद्योगपति हरीश महतो, प्रमुख विश्वनाथ पासवान इत्यादि को बुके एवं पुष्प की माला से सम्मानित किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने की। अध्यक्ष केदार यादव ने बताया कि पिछले 36 वर्षों से उनके संगठन द्वारा डाक कांवरिया भक्तों के लिए निशुल्क सेवा दी जा रही है। इस शिविर में भक्तों को गर्म पानी, गर्म दूध, चाय, दर्द की दवा, बिस्किट, ठंडा पानी और नींबू पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर समाजसेवी हरीश महतो ने कहा कि "बाबा गरीब नाथ के भक्तों की सेवा करने से फल की प्राप्ति होती है। सेवा ही धर्म और कर्म है।" उन्होंने शिविर के लिए आर्थिक सहयोग की भी घोषणा की। वहीं राजद प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि "इस सेवा शिविर से कांवरियों को काफी राहत मिलेगी। हर महादेव के जयघोष से पूरे क्षेत्र में भक्ति की ऊर्जा भर गई है।" उन्होंने भी आर्थिक मदद का ऐलान किया। अजय कुशवाहा ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से भोलेनाथ के भक्तों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान ने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र में इस तरह का सेवा कार्य करने वाला कोई दूसरा संगठन नहीं है। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी शशि सिंह यादव, यादव महासभा के नेता संजीव हरे लाल , उप मुखिया चंदन राय, मुखिया पुत्र रितेश पटेल , समाजसेवी अजय सिंह, हरिशंकर राम, विभीषण राम, विनोद राम, मोहम्मद मुन्ना, अरुण सिंह कुशवाहा, मनोज दास, मनोज राय कटवा, राजेश कुमार यादव, संजय पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने कहा, सभी भक्तों की सेवा करना ही मेरा धर्म और कर्म है।"

More news from बिहार and nearby areas
  • pani jama hene se sabhi ko presani ho rha h mukhiya ko presani bataya diyan nhi de rha h
    1
    pani jama hene se sabhi ko presani ho rha h  
mukhiya ko presani bataya diyan nhi de rha h
    user_Ashok sutihar
    Ashok sutihar
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • खबर-आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय, सुपौल में लहटन चौधरी सभागार में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 ने आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 70 आवेदन लिए गए। उक्त अवसर पर श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP डी0आर0डी0ए0, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    खबर-आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय, सुपौल में  लहटन चौधरी सभागार में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 ने आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 70 आवेदन लिए गए। 

उक्त अवसर पर श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP डी0आर0डी0ए0, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Soyal alam DAT/MDE news
    Soyal alam DAT/MDE news
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    17 hrs ago
  • पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के तुम्हा पंचायत वार्ड संख्या-12 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर पीयूष राज की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण शाह के इकलौते पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पीयूष राज किसी कार्य से घर के पास स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पानी में डूब रहे पीयूष पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एनडीआरएफ टीम तथा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर पीयूष को पोखर से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में चिकित्सकीय उपचार भी जारी रहा, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पीयूष अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं—चंचल कुमारी (24 वर्ष), चांदनी कुमारी (20 वर्ष) और सरस्वती कुमारी (16 वर्ष)। चार भाई-बहनों में पीयूष सबसे छोटा और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
    3
    पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम
पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के
पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम
पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के तुम्हा पंचायत वार्ड संख्या-12 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर पीयूष राज की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण शाह के इकलौते पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार पीयूष राज किसी कार्य से घर के पास स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पानी में डूब रहे पीयूष पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एनडीआरएफ टीम तथा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर पीयूष को पोखर से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में चिकित्सकीय उपचार भी जारी रहा, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि पीयूष अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं—चंचल कुमारी (24 वर्ष), चांदनी कुमारी (20 वर्ष) और सरस्वती कुमारी (16 वर्ष)। चार भाई-बहनों में पीयूष सबसे छोटा और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
  • सिकटी हॉस्पिटल आप सभी से गुजारिश करते हैं कि सिकटी हॉस्पिटल में बहुत 200 चार्ज देना होगा लेकिन जो लाइन में लगा हुआ है और लगा ही रहेगा इधर आपका काम हो जाएगा यही है लापरवाही इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
    1
    सिकटी हॉस्पिटल
आप सभी से गुजारिश करते हैं कि सिकटी हॉस्पिटल में बहुत 200 चार्ज देना होगा लेकिन जो लाइन में लगा हुआ है और लगा ही रहेगा इधर आपका काम हो जाएगा यही है लापरवाही इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
    user_मोहन कुमार पासवान
    मोहन कुमार पासवान
    Local News Reporter फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    21 hrs ago
  • 13 साल का इंतजार खत्म: मधेपुरा में खुला केंद्रीय विद्यालय, नामांकन शुरू; साहूगढ़ में बनेगा 5.5 एकड़ का स्थायी कैंपस मधेपुरा के हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हो गई है। अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल विद्यालय का संचालन शहर के सुभाष चौक स्थित एसएनपीएम प्लस-टू विद्यालय के अस्थायी परिसर से किया जाएगा। शुरुआती चरण में बालवाटिका-1, बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 और कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों का नामांकन लिया जा रहा है। बाइट ---कुमार ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य मधेपुरा विद्यालय प्रशासन के मुताबिक, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 10 अगस्त तक चलेगी। प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अभिभावक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इधर, केंद्रीय विद्यालय के स्थायी परिसर को लेकर भी बड़ी प्रगति हुई है। राज्य सरकार ने मधेपुरा अंचल के मौजा साहूगढ़ में 5 एकड़ 50 डिसमिल 156 वर्ग कड़ी सरकारी जमीन 30 वर्षों की लीज पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को उपलब्ध करा दी है। इसी जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन बनाया जाएगा। आने वाले समय में यहां स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि प्रवेश पूरी तरह केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार होगा। आवेदन पत्र में गलत या भ्रामक जानकारी मिलने पर किसी भी स्तर पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल पंजीकरण करा देने से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। अंतिम चयन उपलब्ध सीटों और केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत मधेपुरा जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब जिले और आसपास के हजारों बच्चों को सीबीएसई पैटर्न की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही शहर में मिल सकेगी। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा, क्योंकि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या बड़े शहरों में भेजने की मजबूरी काफी हद तक खत्म होगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से जिले में शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धा दोनों मजबूत होंगे। साथ ही छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, बेहतर अनुशासन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। कुल मिलाकर, केंद्रीय विद्यालय का आगाज मधेपुरा के लिए सिर्फ एक नए स्कूल की शुरुआत नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और नए अध्याय की शुरुआत है। अब निगाहें साहूगढ़ में बनने वाले स्थायी परिसर पर टिकी हैं, जहां आने वाले वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित केंद्रीय विद्यालय जिले की नई पहचान बन सकता है।
    3
    13 साल का इंतजार खत्म: मधेपुरा में खुला केंद्रीय विद्यालय, नामांकन शुरू; साहूगढ़ में बनेगा 5.5 एकड़ का स्थायी कैंपस
मधेपुरा के हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत हो गई है। अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
फिलहाल विद्यालय का संचालन शहर के सुभाष चौक स्थित एसएनपीएम प्लस-टू विद्यालय के अस्थायी परिसर से किया जाएगा। शुरुआती चरण में बालवाटिका-1, बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 और कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों का नामांकन लिया जा रहा है।
बाइट ---कुमार ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य मधेपुरा
विद्यालय प्रशासन के मुताबिक, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 10 अगस्त तक चलेगी। प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अभिभावक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।
इधर, केंद्रीय विद्यालय के स्थायी परिसर को लेकर भी बड़ी प्रगति हुई है। राज्य सरकार ने मधेपुरा अंचल के मौजा साहूगढ़ में 5 एकड़ 50 डिसमिल 156 वर्ग कड़ी सरकारी जमीन 30 वर्षों की लीज पर केंद्रीय विद्यालय संगठन को उपलब्ध करा दी है। इसी जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन बनाया जाएगा। आने वाले समय में यहां स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि प्रवेश पूरी तरह केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार होगा। आवेदन पत्र में गलत या भ्रामक जानकारी मिलने पर किसी भी स्तर पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल पंजीकरण करा देने से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। अंतिम चयन उपलब्ध सीटों और केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत मधेपुरा जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब जिले और आसपास के हजारों बच्चों को सीबीएसई पैटर्न की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही शहर में मिल सकेगी। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा, क्योंकि अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या बड़े शहरों में भेजने की मजबूरी काफी हद तक खत्म होगी।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से जिले में शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्पर्धा दोनों मजबूत होंगे। साथ ही छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, बेहतर अनुशासन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।
कुल मिलाकर, केंद्रीय विद्यालय का आगाज मधेपुरा के लिए सिर्फ एक नए स्कूल की शुरुआत नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और नए अध्याय की शुरुआत है। अब निगाहें साहूगढ़ में बनने वाले स्थायी परिसर पर टिकी हैं, जहां आने वाले वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित केंद्रीय विद्यालय जिले की नई पहचान बन सकता है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां
    1
    एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां
एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां
    user_News Bharatwarsh™ Digital
    News Bharatwarsh™ Digital
    Media company Araria, Bihar•
    6 hrs ago
  • सिकटी हॉस्पिटल सिकटी हॉस्पिटल के बारे मे आप सभी को बताना चाहते हैं कि जो भी पेशेंट और जो भी मरीज जाते हैं एकसरे करवाने के लिए तो लाइन पर लगना पड़ता है और जल्दी करवाना चाहते हैं तो ₹200 दीजिए तुरंत करके देगा यही कानून है यही कायदा है यही लापरवाही है आप सभी से गुजारिश है कि इस आदमी को जल्द से जल्द करवाई किया जाए ज्यादा से ज्यादा शेयर करें इस वीडियो को जय हिंद
    1
    सिकटी हॉस्पिटल
सिकटी हॉस्पिटल के बारे मे आप सभी को बताना चाहते हैं कि जो भी पेशेंट और जो भी मरीज जाते हैं एकसरे करवाने के लिए तो लाइन पर लगना पड़ता है और जल्दी करवाना चाहते हैं तो ₹200 दीजिए तुरंत करके देगा यही कानून है यही कायदा है यही लापरवाही है आप सभी से गुजारिश है कि इस आदमी को जल्द से जल्द करवाई किया जाए ज्यादा से ज्यादा शेयर करें इस वीडियो को जय हिंद
    user_मोहन कुमार पासवान
    मोहन कुमार पासवान
    Local News Reporter फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    21 hrs ago
  • सुपौल जिला के अंतर्गत पिपरा गॉव के बासबारी मे छापा मेरी मे पुलिस को मिला 454 नशीली इंजेक्शन
    1
    सुपौल जिला के अंतर्गत पिपरा गॉव के बासबारी मे छापा मेरी मे पुलिस को मिला 454 नशीली इंजेक्शन
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.