संघर्ष से सफलता तक…रेंट वाला घर से ‘बॉबी’ का बड़ा धमाका! गरियाबंद का लड़का अब OTT में मचाएगा तहलका मुंबई की मायानगरी में शुरू हुआ स्टार बनने का सफर संघर्ष से सफलता तक…रेंट वाला घर से ‘बॉबी’ का बड़ा धमाका! गरियाबंद का लड़का अब OTT में मचाएगा तहलका मुंबई की मायानगरी में शुरू हुआ स्टार बनने का सफर गरियाबंद। छोटे जिले से बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए एक जबरदस्त मिसाल सामने आई है। गरियाबंद का होनहार कलाकार अमन तिवारी उर्फ ‘बाबी’ अब मुंबई की मायानगरी में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी नई वेब सीरीज़ “रेंट वाला घर” के जरिए बाबी OTT प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने जा रहे हैं, जिसे लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। बाबी का ये सफर कोई रातों-रात मिला मुकाम नहीं, बल्कि सालों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और जुनून का नतीजा है। इससे पहले भी वे वेब सीरीज़ “सरकारी अफसर” में नजर आ चुके हैं और छत्तीसगढ़ के चर्चित प्रोडक्शन हाउस एन. माही प्रोडक्शन की फिल्म “मोह और माया” में बतौर अभिनेता और असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म बड़े थिएटर में रिलीज हुई थी, जिससे उनके टैलेंट को व्यापक पहचान मिली। अमन का अभिनय सफर बचपन से ही शुरू हो गया था, लेकिन इसे प्रोफेशनल रूप तब मिला जब उन्होंने गुजरात की एम.एस. यूनिवर्सिटी, बड़ोदा से तीन साल तक थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और नागपुर जैसे बड़े शहरों में लगातार थिएटर कर अपनी एक्टिंग को निखारा। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (दिल्ली) के प्रतिष्ठित “भारत रंग महोत्सव” जैसे बड़े मंच पर भी दो बार प्रदर्शन कर चुके हैं—जो किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। बाबी कहते हैं, “सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन अगर मेहनत और जुनून सच्चा हो, तो मंज़िल जरूर मिलती है।” वे अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं, जिनका साथ हर मुश्किल में उनके साथ रहा। फिलहाल बाबी मुंबई और दिल्ली में अपनी आगामी वेब सीरीज़ “रेंट वाला घर” की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका अगला लक्ष्य बड़े बैनर की फिल्मों में काम करना है और जिस रफ्तार से वे आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि वह दिन दूर नहीं। गरियाबंद के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश तिवारी ने बेटे ‘बाबी’ की इस बड़ी सफलता पर गर्व जताते हुए एक भावुक और प्रेरणादायक बात कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ हर तरह की एक्टिविटी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया—चाहे वह ड्रामा हो, स्पोर्ट्स हो या अन्य रचनात्मक गतिविधियां।उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों पर कभी भी किसी एक दिशा का दबाव नहीं डालना चाहिए। “हर बच्चे की अपनी अलग पहचान और रुचि होती है। हमें यह समझना चाहिए कि उन्हें किस चीज में खुशी मिलती है, किस काम में उनका मन लगता है। जब हम उनकी रुचि को पहचान लेते हैं, तो वही उनका असली रास्ता बन जाता है,” उन्होंने कहा।सही मार्गदर्शन और खुला माहौल ही बच्चों को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। “अगर हम बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार आगे बढ़ने दें और उन्हें सपोर्ट करें, तो वे न सिर्फ खुद सफल होते हैं, बल्कि परिवार और समाज का नाम भी रोशन करते हैं,” उनकी यह सोच आज बाबी की सफलता के रूप में सामने आई है, जो यह साबित करती है कि जब जुनून को सही दिशा मिलती है, तो छोटे शहर का बच्चा भी बड़े मंच पर चमक सकता है। गरियाबंद जैसे छोटे जिले से निकलकर OTT प्लेटफॉर्म तक पहुंचना सिर्फ बाबी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है—क्या ‘रेंट वाला घर’ से बाबी बनेंगे OTT के नए सुपरस्टार? जवाब जल्द सामने होगा…
संघर्ष से सफलता तक…रेंट वाला घर से ‘बॉबी’ का बड़ा धमाका! गरियाबंद का लड़का अब OTT में मचाएगा तहलका मुंबई की मायानगरी में शुरू हुआ स्टार बनने का सफर संघर्ष से सफलता तक…रेंट वाला घर से ‘बॉबी’ का बड़ा धमाका! गरियाबंद का लड़का अब OTT में मचाएगा तहलका मुंबई की मायानगरी में शुरू हुआ स्टार बनने का सफर गरियाबंद। छोटे जिले से बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए एक जबरदस्त मिसाल सामने आई है। गरियाबंद का होनहार कलाकार अमन तिवारी उर्फ ‘बाबी’ अब मुंबई की मायानगरी में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी नई वेब सीरीज़ “रेंट वाला घर” के जरिए बाबी OTT प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने जा रहे हैं, जिसे लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। बाबी का ये सफर कोई रातों-रात मिला मुकाम नहीं, बल्कि सालों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और जुनून का नतीजा है। इससे पहले भी वे वेब सीरीज़ “सरकारी अफसर” में नजर आ चुके
हैं और छत्तीसगढ़ के चर्चित प्रोडक्शन हाउस एन. माही प्रोडक्शन की फिल्म “मोह और माया” में बतौर अभिनेता और असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म बड़े थिएटर में रिलीज हुई थी, जिससे उनके टैलेंट को व्यापक पहचान मिली। अमन का अभिनय सफर बचपन से ही शुरू हो गया था, लेकिन इसे प्रोफेशनल रूप तब मिला जब उन्होंने गुजरात की एम.एस. यूनिवर्सिटी, बड़ोदा से तीन साल तक थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और नागपुर जैसे बड़े शहरों में लगातार थिएटर कर अपनी एक्टिंग को निखारा। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (दिल्ली) के प्रतिष्ठित “भारत रंग महोत्सव” जैसे बड़े मंच पर भी दो बार प्रदर्शन कर चुके हैं—जो किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। बाबी कहते हैं, “सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन अगर मेहनत और जुनून सच्चा हो, तो मंज़िल जरूर मिलती है।” वे अपनी सफलता का पूरा
श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं, जिनका साथ हर मुश्किल में उनके साथ रहा। फिलहाल बाबी मुंबई और दिल्ली में अपनी आगामी वेब सीरीज़ “रेंट वाला घर” की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका अगला लक्ष्य बड़े बैनर की फिल्मों में काम करना है और जिस रफ्तार से वे आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि वह दिन दूर नहीं। गरियाबंद के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश तिवारी ने बेटे ‘बाबी’ की इस बड़ी सफलता पर गर्व जताते हुए एक भावुक और प्रेरणादायक बात कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ हर तरह की एक्टिविटी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया—चाहे वह ड्रामा हो, स्पोर्ट्स हो या अन्य रचनात्मक गतिविधियां।उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों पर कभी भी किसी एक दिशा का दबाव नहीं डालना चाहिए। “हर बच्चे की अपनी अलग पहचान और रुचि होती है। हमें यह समझना चाहिए कि उन्हें किस चीज में खुशी मिलती है,
किस काम में उनका मन लगता है। जब हम उनकी रुचि को पहचान लेते हैं, तो वही उनका असली रास्ता बन जाता है,” उन्होंने कहा।सही मार्गदर्शन और खुला माहौल ही बच्चों को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। “अगर हम बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार आगे बढ़ने दें और उन्हें सपोर्ट करें, तो वे न सिर्फ खुद सफल होते हैं, बल्कि परिवार और समाज का नाम भी रोशन करते हैं,” उनकी यह सोच आज बाबी की सफलता के रूप में सामने आई है, जो यह साबित करती है कि जब जुनून को सही दिशा मिलती है, तो छोटे शहर का बच्चा भी बड़े मंच पर चमक सकता है। गरियाबंद जैसे छोटे जिले से निकलकर OTT प्लेटफॉर्म तक पहुंचना सिर्फ बाबी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। अब सबकी नजर इस पर टिकी है—क्या ‘रेंट वाला घर’ से बाबी बनेंगे OTT के नए सुपरस्टार? जवाब जल्द सामने होगा…
- पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।1
- Mozilla Mozilla Mozilla Firefox OS hai 👎🤣💯⭐👍👍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 ka dance hai kya hua hai video ke liye gaye hai 👎 se vinati ka bhai ka Mandir ki Kasam hai 👎 ka bhai ka Mandir ka Mandir hai 👎❌ ka Mandir hai na ka dance ka dance ka dance ka Mandir hai na ki Kasam mobile 📲1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- दुर्घटना को आमंत्रण पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?1
- सरगुजा में पटवारी की पिटाई भाजपा नेता के द्वारा।।।।।।।1
- Reporter :-Pradeep Singh Rajput...... दिन भारत पति पत्नी का झगड़ा चलता रहा और रात मे पति को मौत के घाट उतार दिया....1
- ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट1
- नवापारा नगर में 65 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन निर्माण एवं विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध : इंद्रकुमार नवापारा राजिम.नगर के विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, शेड, सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड के कुल 65 लाख के लिए निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नपा नेता प्रतिपक्ष संध्या राव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के करकमलों से किया गया। नवापारा नगर के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 में स्कूल प्रार्थना शेड, वार्ड नंबर 9 में सब्जी मार्केट टीन शेड एवं सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा मंच, वार्ड क्रमांक 11 में साहू समाज भवन सामुदायिक भवन , वार्ड क्रमांक 15 में मुंडन एवं दशगात्र शेड, वार्ड क्रमांक 17 में सार्वजनिक दुर्गा मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। नगर में अब तक कुल दो करोड़ 60 लाख के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जा चुका है। उक्त अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि नगरवासियों के मांग के अनुरूप सभी वार्डों में निर्माण एवं विकास के कार्य किए जा रहे है। नवापारा नगर में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नवापारा नगर में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर में निर्माण एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद टिकेश्वर गिलहरे, केकती सोनवानी, फागू राम देवांगन, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, लूमेंश्वरी साहू, पूजा कंसारी, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।2