कैमूर/बिहार, मोहनियां चेकपोस्ट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश वाहनों की जांच, CCTV कैमरों और चेकपोस्ट की आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर शिखर चौधरी ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को संयुक्त रूप से मोहनियां चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेकपोस्ट से होकर आने-जाने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों के आवागमन, जांच प्रक्रिया एवं निगरानी व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। बता दें कि निरीक्षण के क्रम में उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग एवं खनन विभाग से संबंधित वाहनों की जांच और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों द्वारा चेकपोस्ट पर उपयोग किए जा रहे कार्यालय, अभिलेखों तथा कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। वही परिवहन विभाग के चेक प्वाइंट पर निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को अतिरिक्त CCTV कैमरे स्थापित करने तथा कैमरों की संख्या बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। साथ ही चेकपोस्ट पर पहले से स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की भी जांच की गई। आपको बताते हुए चलें कि निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट परिसर में प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चेकपोस्ट पर वाहनों के आवागमन की प्रभावी निगरानी, वाहनों की जांच में नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निगरानी तंत्र को और सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैमूर/बिहार, मोहनियां चेकपोस्ट का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश वाहनों की जांच, CCTV कैमरों और चेकपोस्ट की आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर शिखर चौधरी ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को संयुक्त रूप से मोहनियां चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान चेकपोस्ट से होकर आने-जाने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों के
आवागमन, जांच प्रक्रिया एवं निगरानी व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। बता दें कि निरीक्षण के क्रम में उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग एवं खनन विभाग से संबंधित वाहनों की जांच और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों द्वारा चेकपोस्ट पर उपयोग किए जा रहे कार्यालय, अभिलेखों तथा कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। वही परिवहन विभाग के चेक प्वाइंट
पर निगरानी तंत्र को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को अतिरिक्त CCTV कैमरे स्थापित करने तथा कैमरों की संख्या बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। साथ ही चेकपोस्ट पर पहले से स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की भी जांच की गई। आपको बताते हुए चलें कि निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट परिसर में प्रकाश व्यवस्था, सड़क
की स्थिति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चेकपोस्ट पर वाहनों के आवागमन की प्रभावी निगरानी, वाहनों की जांच में नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निगरानी तंत्र को और सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- आज दिनांक 28सितंबर 2026 को चेनारी प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न गांव से आए हुए ग्रामीण जनता ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बहुत ही बड़े पैमाने पर आवास सहायक के द्वारा घुस ले कर सुखी सम्पन्न लोगों को आवास सूची में नाम जोड़ा गया है ,गरीब लोगों का नाम सूची से गायब कर काट दिया गया है जो लोग आवास सहायक को रिश्वत दिया वो लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है जो लोग नहीं दिया उसका नाम सूची से काट दिया गया,जब की बहुत से लोगों का जीरो टैग के नाम पर फोटो दो दो बार घर जा कर लाभुक का खींचा गया और 500,से लेकर 2000,3000 हजार रुपए लिया गया है लेकिन जब आम सभा में लिस्ट का प्रकाशन हुआ तो उसमें बहुत से गरीब लोगों का नाम नहीं था,इसी सब विषय को लेकर आज प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और नारा लगाते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चेनारी, और 20सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, 20सूत्री उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया,20सूत्री कार्यालय में उपस्थित सम्मानित सदस्य, गुडु शर्मा,ऋतु देवी,राजेंद्र तिवारी,अशोक सिंह कुशवाहा, कामेश्वर सिंह कुशवाहा, अक्षय पासवान, एकराम शाह, हरेराम बिंद,आदि उपस्थित थे ,साथ ही मुख्य रूप से ग्रामीण।, अच्छायबार राम,बिल्ट पासवान, हरद्वार शर्मा,रमाशंकर सिंह,सरिता देवी,सितारा देवी,ललिता देवी,जगमोहन मुसहर,मनु मुसहर,उपेंद्र साह,मंटू राम, बहुत से सैकड़ों जनता धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे3
- जरा एक मिनट रुकिए… इस वीडियो को सिर्फ खबर समझकर मत देखिए आज सवाल सिर्फ एक नवजात बच्ची का नहीं है… सवाल है इंसानियत का जरा एक मिनट रुकिए… इस वीडियो को सिर्फ खबर समझकर मत देखिए आज सवाल सिर्फ एक नवजात बच्ची का नहीं है… सवाल है इंसानियत का। महागामा थाना क्षेत्र के कुसाहा गांव के मैदान में सुबह लोगों को एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली। सोचिए… जिस बच्ची ने अभी दुनिया को ठीक से देखा तक नहीं था, उसे खुले मैदान में अकेला छोड़ दिया गया। आखिर उस बच्ची की क्या गलती थी? उसने क्या कुसूर किया था? गलती अगर किसी बड़े से हुईy थी, मजबूरी अगर किसी परिवार की थी, परिस्थितियां अगर कठिन थीं—तो उसकी सजा इस मासूम को क्यों? जन्म लेते ही एक बच्चे को क्या चाहिए? मां का आंचल… मां की ममता… पिता का प्यार… और एक सुरक्षित घर। लेकिन इस बच्ची को क्या मिला? एक सुनसान मैदान… रोती हुई आवाज… और जिंदगी का पहला दिन ही एक ऐसी जगह, जहां कोई जानवर भी उसे नुकसान पहुंचा सकता था। जरा सोचिए, अगर उस सुबह किसी की नजर इस मासूम पर नहीं पड़ती तो क्या होता? किसी जानवर के हमले से उसकी जान जा सकती थी। ठंड, भूख या किसी दूसरी वजह से उसकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। लेकिन कहते हैं ना— मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। किसी की नजर उस मासूम पर पड़ी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने साथ लेकर महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। अब डॉक्टरों की टीम बच्ची की जांच और देखभाल कर रही है। लेकिन इस घटना के बाद हमारे सामने कई सवाल खड़े हैं। आखिर इस बच्ची को यहां कौन छोड़ गया? क्यों छोड़ गया? किन परिस्थितियों में छोड़ गया? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। इसलिए बिना सच्चाई जाने किसी महिला या परिवार को दोष देना सही नहीं होगा। लेकिन समाज के तौर पर हमें एक बात जरूर समझनी होगी— बच्चे कभी अपनी परिस्थितियों के जिम्मेदार नहीं होते। अगर किसी को मजबूरी है, अगर कोई नवजात बच्चे की देखभाल करने में सक्षम नहीं है, तो बच्चे को खुले में छोड़ना समाधान नहीं है। ऐसी स्थिति में पुलिस, अस्पताल, प्रशासन और बाल संरक्षण व्यवस्था से मदद ली जा सकती है। क्योंकि एक मासूम को सड़क, मैदान या सुनसान जगह पर छोड़ देना उसकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। आज यह बच्ची अस्पताल में सुरक्षित है। अब उम्मीद यही है कि यह मासूम स्वस्थ हो, इसे सुरक्षित संरक्षण मिले और इसे जिंदगी में वह प्यार मिले जिसकी हर बच्चे को जरूरत होती है। और जाते-जाते बस इतना सोचिए— अगर यह बच्ची आपकी होती… तो क्या आप इसे यूं अकेला छोड़ पाते? बच्चे की कोई गलती नहीं होती। गलत परिस्थितियों की सजा किसी मासूम को नहीं मिलनी चाहिए। अब सुनते हैं, इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों का क्या कहना है।1
- अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के स्कूलों में जाकर करेगी छापेमारी सीडीओ अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के स्कूलों में जाकर करेगी छापेमारी सीडीओ चंदौली/दिनांक 28 सितम्बर, 2026 विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और कायाकल्प अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में निर्माण कार्यों से संबंधित टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि पारदर्शिता एवं गुणवत्ता प्रत्येक निर्माण कार्य की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीडीओ ने पर्याप्त सुरक्षा गार्ड, प्रभावी निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाए और शासन की प्राथमिकताओं का पूरी जिम्मेदारी से पालन हो। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता बनाए रखने तथा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शेष बचे मूलभूत अवस्थापना कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।डीबीटी (DBT) के तहत छात्रवृत्ति व ड्रेस की राशि के हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के स्कूलों में जाकर छापेमारी करेंगी रिपोर्ट से अवगत तत्काल कराएगी। समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, अन्यथा जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने समिति के समक्ष जिले में शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों पर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त अपर पंचायत राज अधिकारी और अनुश्रवण समिति के नामित सदस्य भी उपस्थित रहे।2
- चंदौली के चकिया बनरसिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने DM से की मुलाकात , ग्रामीण कार्तिकेय पांडेय1
- सासाराम के तमाम पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सासाराम एसडीएम प्रिया रानी! रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सदर एसडीओ प्रिया रानी,प्रभारी एसडीपीओ गौरव यादव, नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार व अन्य।2
- Bablu kanaujiyaGhazipur Uttar Pradesh up manish kumar modanwal1
- हरियाणा में ₹504 करोड़ का कथित घोटाला! 6 IAS पर CBI की चार्जशीट | IDFC-AU Bank Case हरियाणा में सरकारी फंड से जुड़े करीब ₹504 करोड़ की कथित हेराफेरी के मामले में CBI की ताजा चार्जशीट सामने आई है। चार्जशीट में 6 IAS अधिकारियों समेत 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। CBI के आरोप के मुताबिक, 8 सरकारी विभागों/संस्थाओं का पैसा IDFC First Bank और AU Small Finance Bank की कुछ शाखाओं में ट्रांसफर किया गया और वित्तीय प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई। जांच में बैंक अधिकारी ऋभव ऋषि की भूमिका भी सामने आई है। रिपोर्टों में नकद, सोने के सिक्के, होटल और पार्टियों जैसे कथित लाभों का भी जिक्र है। हालांकि, ये जांच एजेंसी के आरोप हैं और अदालत में दोष साबित होना बाकी है। वीडियो में जानिए पूरा मामला—पैसा कैसे ट्रांसफर हुआ, किन अधिकारियों के नाम चार्जशीट में हैं और ₹504 करोड़ से ₹657 करोड़ का आंकड़ा क्यों सामने आया। #HaryanaScam #CBI #IAS #HaryanaNews #BankScam #IDFCFirstBank #AUFinanceBank #GovernmentFunds #CBIChargesheet1
- चंदौली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन इस्तीफे की मांग की देवेंद्र सिंह मुन्ना,कांग्रेस प्रदेश महासचिव1
- भगत सिंह की जयंती पर इंकलाबी नौजवान सभा ने आयोजित की विचार गोष्ठी, युवाओं ने लिया उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक। इंकलाबी नौजवान सभा गाजीपुर ने शहीदे आज़म भगत सिंह की 119 सवें जयन्ती पर उनको याद करते हुए, उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । शाम 3 बजे तुलसी सागर लंका भाकपा माले कार्यालय एवं शाम 5 बजे लाट परिसर नोनहरा गाजीपुर में विचार गोष्ठी आयोजित किया । विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार ने कहा कि भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं, आजादी के लड़ाई को एक नई दिशा, नयी उर्जा एवं नया उत्साह दिया । भगत सिंह का असेम्बली में बम फेंक इंकलाब जिंदाबाद के नारा लगाते हुए गिरफ्तारी दिए । गिरफ्तारी के बाद ( जो समाचारपत्र उनके संर्घष को आम आवाम तक नहीं पहुंचाते थे) समाचार पत्र के माध्यम से अपने विचार आम आवाम तक पहुंचाएं । गिरफ्तारी के बाद जेल में खराब खाना के लिए सफल भूख हड़ताल, क्रान्तिकारी साथियों को चिट्ठी एवं लेख ने भगत सिंह को व्यक्ति नहीं विचारधारा बना दिया । आप कल्पना किजिए कि भारत सिंह को 24 मार्च को फांसी देनी थी परन्तु अंग्रेजी हुकूमत को भगत सिंह की लोकप्रियता से भंयकर भयभीत हुई और 23 मार्च की रात को फांसी दे दी गई । इसलिए आज के दौर में भगत सिंह की प्रासंगिकता और बढ़ गई, जब भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार, महंगा शिक्षा यही तक नहीं वोट चोरी देश स्तर पर होने लगा है । इस देश समाज को भगत सिंह के विचारधारा की आवश्यकता है । जिस विचारधारा से ही सामाजिक मुल्यो, राजनीतिक अधिकारों, आर्थिक विकास, बेहतर शिक्षा एवं रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार, बलात्कार और वोट चोरी को रोका जा सकता है तो आइए भगत सिंह के जन्मदिन पर उनके विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लें, अपने आगे बढ़ें और देश को विकसित बनाएं । इसी क्रम में योगिन्द्र भारती, मनोज कुमार, अजीत कुमार ने सम्बोधित किया । इस मौके पर दर्जनों युवाओं ने भागीदारी किया । संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुतकर्ता प्रदीप कुमार Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1