पांच माह की बच्ची की मौत: पिता पर पटकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी पांच माह की बच्ची की मौत: पिता पर पटकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर के ग्राम बिहारीपुरा में घरेलू विवाद के चलते पांच माह की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मां ने अपने पति पर उसे जमीन पर पटकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बिहारीपुरा निवासी मोहिनी राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका पति नारायण राजपूत नशे का आदी है और घर में अक्सर विवाद होता रहता है। सोमवार शाम करीब आठ बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई। मोहिनी का आरोप है कि विवाद के दौरान नारायण ने गुस्से में आकर उसकी गोद से दोनों बच्चों को झटके से छीन लिया। इसी दौरान पांच माह की मासूम दिव्यांशी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहिनी के अनुसार, पति ने दिव्यांशी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इस घटना में उनका तीन वर्षीय बेटा शिवांश भी घायल हो गया। परिजन तुरंत घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई ले गए, जहां इलाज के दौरान दिव्यांशी की मौत हो गई। मोहिनी की पहली शादी सतीश राजपूत से हुई थी, जिनकी लगभग चार वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सतीश अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी काव्या को छोड़ गए थे। इसके बाद परिवार की सहमति से मोहिनी का विवाह सतीश के छोटे भाई नारायण राजपूत से करा दिया गया था। नारायण और मोहिनी के दो बच्चे थे, जिनमें तीन वर्षीय शिवांश और पांच माह की दिव्यांशी शामिल थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ आयुषी सिंह, थाना प्रभारी कमल भाटी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश के लिए एक टीम भी गठित की है।

- पांच माह की बच्ची की मौत: पिता पर पटकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी पांच माह की बच्ची की मौत: पिता पर पटकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर के ग्राम बिहारीपुरा में घरेलू विवाद के चलते पांच माह की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मां ने अपने पति पर उसे जमीन पर पटकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बिहारीपुरा निवासी मोहिनी राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका पति नारायण राजपूत नशे का आदी है और घर में अक्सर विवाद होता रहता है। सोमवार शाम करीब आठ बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई। मोहिनी का आरोप है कि विवाद के दौरान नारायण ने गुस्से में आकर उसकी गोद से दोनों बच्चों को झटके से छीन लिया। इसी दौरान पांच माह की मासूम दिव्यांशी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहिनी के अनुसार, पति ने दिव्यांशी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इस घटना में उनका तीन वर्षीय बेटा शिवांश भी घायल हो गया। परिजन तुरंत घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई ले गए, जहां इलाज के दौरान दिव्यांशी की मौत हो गई। मोहिनी की पहली शादी सतीश राजपूत से हुई थी, जिनकी लगभग चार वर्ष पूर्व ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। सतीश अपने पीछे पांच वर्षीय बेटी काव्या को छोड़ गए थे। इसके बाद परिवार की सहमति से मोहिनी का विवाह सतीश के छोटे भाई नारायण राजपूत से करा दिया गया था। नारायण और मोहिनी के दो बच्चे थे, जिनमें तीन वर्षीय शिवांश और पांच माह की दिव्यांशी शामिल थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ आयुषी सिंह, थाना प्रभारी कमल भाटी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश के लिए एक टीम भी गठित की है।1
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नगला बेटा गाँव में दबंगों ने दलित समाज की एक बारात को गाँव में घुसने से रोक दिया। लाठी-डंडों के साथ धमकाकर बारातियों में दहशत फैलाई गई, जिससे तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और बारातियों को सुरक्षित भेजा, पर इस घटना ने सामाजिक समानता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अलर्ट...!! 👉 टोल गेट संख्या 296 के पास सड़क पर दिखी नीलगाय। 👉 बीच एक्सप्रेसवे पर घूमते दिखने से बढ़ा हादसे का खतरा। 👉 वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल गेट संख्या 296 से ठीक पहले एक नीलगाय सड़क के बीचों-बीच विचरण करती दिखाई दी, जिससे कुछ देर के लिए वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक वन्य जीव के आ जाने से बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलगाय काफी देर तक एक्सप्रेसवे के बीच घूमती रही, जिससे कई वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। गनीमत रही कि समय रहते वाहन चालकों ने सतर्कता दिखाई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि अचानक जानवरों के सड़क पर आने से दुर्घटना हो सकती है। 🇮🇳1
- उत्तर प्रदेश के सैफई में एक समाचार पत्रकार ने बयान दिया है। पत्रकार का यह बयान 'आज तक' से संबंधित बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है।1
- इटावा में लूट की योजना बना रहे सिकंदर उर्फ अखिल और नितिन नाम के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ के दौरान बदमाश सिकंदर उर्फ अखिल के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार बरामद की है।1
- इटावा में लूट की योजना बना रहे सिकंदर उर्फ अखिल और नितिन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश सिकंदर घायल हो गया। उनके पास से अवैध हथियार और बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो बरामद की गई।1
- उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया; पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और एक स्कॉर्पियो बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पर हत्या व लूट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।2
- फिरोजाबाद में तमेरा निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत: फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत: जसवंतनगर के तमेरा गांव में शोक की लहर जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तमेरा निवासी 26 वर्षीय एक युवक की फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर रात हुई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में दुख का माहौल छा गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम तमेरा निवासी अवशांत उर्फ नीतू पुत्र मुकेश बाबू सोमवार रात करीब 11 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक फिरोजाबाद के नगला पिपरिया क्षेत्र के साथी मार्ग पर रहकर माईसेम सीमेंट की सप्लाई का काम करता था। घटना के समय वह किसी कार्य से रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा था, तभी यह हादसा हो गया। मृतक अविवाहित था। परिजनों के अनुसार, उसके पिता मुकेश बाबू मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। मृतक दो भाइयों में छोटा था, जबकि बड़ा भाई प्रशांत भी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ है। घटना के बाद मृतक की मां सुमन देवी, पिता मुकेश बाबू और अन्य परिजनों का बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची फिरोजाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार शाम करीब तीन बजे जैसे ही युवक का शव गांव तमेरा पहुंचा, पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। युवक की असमय मौत से गांव में गहरा दुख व्याप्त है।1