देवघर में संत समाज की ऐतिहासिक घोषणा : कालकानंद गिरी बनीं जमशेदपुर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर, देश-विदेश से मिल रही बधाइयाँ मनुष्य को लोकप्रिय बनने के लिए पहले उसे स्वयं को सुधारना होगा जीवन में लक्ष्य को ध्यान में रख कर ही प्रगति की जा सकती है ( माणकमल भंडारी ) पालीताना / भीनमाल । बैंगलोर जैन सेवा मंडल के तत्वावधान में सौधर्म निवास जैन धर्मशाला पालीताना परिसर में पन्द्रह दिवसीय धार्मिक स्थलों की व्यवस्था के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन कार्यशाला में जीवन में उचाईयों को प्राप्त की जा सकती है, वे बातें बताई गई । बैंगलोर जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष वसंत भाई वेदमुथा ने कहा कि मंदिर एवं धर्म स्थान का संचालन कैसे किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासनिक क्षमता का वर्णन करते हुए कहा कि हमें अपनी जीवन शैली को बदल कर परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कम्प्यूटर ज्ञान की चर्चा करते हुए कहा कि आजकल हर कार्य कम्प्यूटर पर होता है, इसलिए हमें कम्प्यूटर ज्ञान की पूरी जानकारी होनी चाहिए। वेदमुथा ने जीवन में सकारात्मक बनने एवं सादा जीवन उच्च विचार पर चलने की सलाह दी। महावीर स्वामी जैन मंदिर के न्यासी माणकमल भंडारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों से कहा कि हमें दूसरों के जीवन में खुशीयां लाने का प्रयत्न करना चाहिए। भंडारी ने विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देते हुए कहा कि अपने व्यवहार से कठिन मार्ग को भी सरल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला कार्यक्रम में जैन साध्वी विरागदर्शिता, वैभवदर्शिता, शीलवृत्ता, दर्शनप्रज्ञा म. सा. ने कहा कि मनुष्य को लोकप्रिय बनने के लिए उसे स्वयं को सुधारना होगा। लोकप्रिय सबसे बड़ा गुण है। इस, हेतु हमें निंदा त्याग, निंदा प्रवत्ति का त्याग एवं व्यसन त्याग करना होगा। उन्होंने कहा कि शुभ विचार से शुभ गति प्राप्त होती है । जैन साध्वी ने कहा कि व्यवस्था को सुधारना ही हमारा पहला कार्य होना चाहिए। धार्मिक क्रिया से ही जीवन में निखार आता है। ज्ञानवान व्यक्ति ही अपने जीवन में जल्दी से आगे बढ़ता है। अपना काम ही व्यक्ति की पहचान बनती है । इस अवसर पर यूक्रेन नागदा, हर्षद राय राजकोट, कल्पेश मेहता जामनगर, विरेन शाह विसनगर, जितेन्द्र गुदिगरा भावनगर, सिद्धार्थ मेहता मोरवी, मिलन मेहता राजकोट, पवन गोलेच्छा बुडढाणा, राजकुमार मुम्बई, गौरव जैन प्रतापगढ़, हर्ष बोहरा प्रतापगढ़, हिमांशु जालोका पिटलावड, यश जैन भरगल, भव्य गोदावत छोटी सादड़ी सहित कई प्रशिक्षणाधीन बंधु उपस्थित रहे।

- Post by VAGAD news241
- डूंगरपुर। जनजाति अंचल के डूंगरपुर में मई ओर जून माह से पहले ही मार्च में जहा तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते आगामी गर्मी को लेकर जिला प्रशासन पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैदी दिखा रहा है। वही दूसरी ओर लचर विभागीय कार्यप्रणाली के चलते हजारों लीटर अमृत जल सड़को ओर नालियों में व्यर्थ बह रहा है। बुधवार को शहर ब्रह्मस्थली कॉलोनी में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।1
- Post by Devilalmeena Meena1
- साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित डूंगरपुर। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने पीएचईडी अधीक्षण अभियंता को गर्मियों से पूर्व जिले में पेयजल वितरण के उचित प्रबंधन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभाग वार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान पालनहार योजना, पेंशन योजना के तहत सत्यापन आदि की जानकारी दी तथा सीमलवाड़ा, चिखली, गलियाकोट में न्यून प्रगति पर तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं में मार्च पूर्व लक्ष्य के अनुसार स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएचइडी अधीक्षण अभियंता ने पेयजल वितरण, हेड पंप, ट्यूब वेल, विभागीय कार्य एवं योजनाओं की क्रियान्वित के संबंध में जानकारी दी। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी, एवीएनएल, टीएडी, पशुपालन, उद्योग, जल संसाधन, सहकारिता, आईसीडीएस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों को तय समय अवधि में पूर्ण करने तथा न्यून प्रगति वाली योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के तत्काल निस्तारण करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।3
- उदयपुर/डूंगरपुर। लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने दिल्ली के सदन में पुरजोर आवाज उठाई है। मंगलवार को संसद में नियम 377 के तहत विशेष उल्लेख करते हुए डॉ. रावत ने जिले की पांच महत्वपूर्ण पंचायत समितियों - ओगणा, सुलाव, देवला, नाई और कल्याणपुर में नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने तर्क दिया कि ये क्षेत्र न केवल भौगोलिक रूप से दुर्गम हैं, बल्कि शिक्षा के संसाधनों के अभाव में यहां की प्रतिभाएं पिछड़ रही हैं। सांसद डॉ. रावत ने सदन को सांख्यिकीय आंकड़ों के साथ अवगत कराया कि ये पांचों पंचायत समितियां पूर्णतः जनजाति बाहुल्य हैं और विद्यालय स्थापना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। उन्होंने 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए बताया कि देवला में 98 प्रतिशत, सुलाव में 95 प्रतिशत, कल्याणपुर में 88 प्रतिशत, नाई में 86 प्रतिशत और ओगणा में 68 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या निवास करती है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में एक भी एकलव्य विद्यालय संचालित नहीं होने के कारण यहां के बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के लिए भटकना पड़ता है या उच्च शिक्षा के अवसरों से वंचित रहना पड़ता है। डॉ. रावत ने अपने संबोधन में क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुर्गम अरावली पहाड़ियों में बसे इन गांवों के विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार करना समय की मांग है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के अंतर्गत विशेष बजट प्रावधान कर इन पांचों स्थानों पर एकलव्य विद्यालयों की स्वीकृति जल्द प्रदान की जाए। सांसद की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में हर्ष की लहर है, क्योंकि इन क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षा के इस आधुनिक ढांचे की मांग की जा रही थी। यदि यह मांग स्वीकार होती है, तो इन सुदूर क्षेत्रों के जनजाति विद्यार्थियों को भी समग्र और वैश्विक स्तर की शिक्षा सुलभ हो सकेगी।1
- देवास में किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण, 40 किसानों ने लिया भाग1
- उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कुराबड़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की मौका निरीक्षण करते हुए प्रगति की समीक्षा की अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- डूंगरपुर। खेतों me फसल काटने गई युवती की जहरीले जानवर के काटने से तबियत बिगड़ गई। वही युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पाप जानकारी अनुसार जिले के निकटवर्ती खांड़ी ओबरी गांव निवासी रीना पिता प्रेमशंकर भनात मंगलवार शाम अपने घर के पास खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गई थी। तभी फसल में छिपे जहरीले जानवर ने युवती के हाथ पर काट लिया। जिसके बाद युवती को चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। युवती का उपचार चल रहा है।1