नर्मदापुरम: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी हेतु ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षण नर्मदा टाइम्स, नर्मदापुरम। ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय, नर्मदापुरम के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वान्ह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पुलिस मुख्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तृत प्रशिक्षण श्री मनीष गुणवान (जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी), श्री संदीप चौरसिया (जिला प्रबंधक, ई-गवर्नेंस) एवं श्री प्रज्ज्वल शुक्ला (प्रशिक्षक, ई-दक्ष केंद्र) द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसपी कार्यालय, नर्मदापुरम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली का गहन अध्ययन किया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षकों द्वारा प्रभावी एवं संतोषजनक रूप से किया गया।
नर्मदापुरम: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी हेतु ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षण नर्मदा टाइम्स, नर्मदापुरम। ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय, नर्मदापुरम के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वान्ह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पुलिस मुख्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तृत प्रशिक्षण श्री मनीष गुणवान (जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी), श्री संदीप चौरसिया (जिला प्रबंधक, ई-गवर्नेंस) एवं श्री प्रज्ज्वल शुक्ला (प्रशिक्षक, ई-दक्ष केंद्र) द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसपी कार्यालय, नर्मदापुरम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली का गहन अध्ययन किया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षकों द्वारा प्रभावी एवं संतोषजनक रूप से किया गया।
- सोहागपुर SDM ने गैस बुकिंग ठगी से सावधान रहने की अपील। सोहागपुर sdm प्रियंका भल्लावी ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी को देखते हुए गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग एलपीजी उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। जारी सूचना में कहा गया है कि उपभोक्ता केवल अधिकृत एजेंसियों के नंबरों से ही बुकिंग और शिकायत करें। प्रशासन ने खनूजा एचपी, राधिका भारत गैस (सेमरीहरचंद) और आदर्श भारत गैस (शोभापुर) के आधिकारिक नंबर जारी करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और OTP या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।1
- पिपरिया के समीप ग्राम सुरेला कलां में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। तेज आंधी के बीच रात करीब 1 बजे घर में सो रहे 33 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प या कीड़े ने काट लिया। परिजनों को सही जानकारी न होने के कारण वे तत्काल उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करने वाले स्थानीय पंडा के पास ले गए। रातभर हालत बिगड़ती रही, लेकिन उचित चिकित्सा न मिलने से स्थिति गंभीर हो गई। सुबह लगभग 9 बजे युवक को शासकीय अस्पताल पिपरिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी देर हो जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। बीएमओ डॉ. ऋचा कटकवार ने आज शाम 5 बजे बताया कि सर्पदंश जैसे मामलों में समय पर सही इलाज बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के कारण कई बार मरीज की जान चली जाती है। यदि पीड़ित को तुरंत अस्पताल लाया जाए, तो अधिकांश मामलों में उसकी जान बचाई जा सकती है।1
- एमपीएल वुमन लीग ड्राफ्ट संपन्न: “देश की सबसे बड़ी लीग” बना एमपीएल , धवन बोले— मध्य प्रदेश क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में आज मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल ) के वुमन विंग का भव्य टीम ड्राफ्ट आयोजित हुआ। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। “तीन साल में ही देश की सबसे बड़ी लीग” — सिंधिया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीएल ने मात्र तीन वर्षों में देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि आज आईपीएल और अन्य बड़ी लीगों में एमपीएल से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने वुमन लीग की पाँचों टीमों के मालिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। धवन ने की सराहना, बोले—बदलाव साफ दिख रहा शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ‘द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की स्थापना और एमपीएल वुमन लीग की पहल को ऐतिहासिक बताया। धवन ने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में मध्य प्रदेश क्रिकेट में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और इसका श्रेय महानआर्यमन सिंधिया की दूरदर्शिता को जाता है। सबा करीम ने याद किए माधवराव सिंधिया सबा करीम ने इस अवसर पर माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वुमन स्टेट लीग को लेकर उत्साह जताया और इसे महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया। पाँच टीमों ने चुनी अपनी स्क्वॉड इस बार एमपीएल वुमन लीग में कुल 303 महिला खिलाड़ियों के पूल से पाँच टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वॉड तैयार की: चंबल घड़ियाल ग्वालियर शेरनी रॉयल निमाड़ ईगल्स भोपाल वूल्व्स बुंदेलखंड बुल्स पिछले वर्ष जहाँ तीन टीमें थीं, इस बार संख्या बढ़कर पाँच हो गई है। इंदौर में होगा एमपीएल 2026 एमपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 3 जून से इंदौर में होगी। करीब 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर एमपीएल वुमन लीग का यह ड्राफ्ट न सिर्फ महिला क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ, बल्कि मध्य प्रदेश को देश के क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत करने का संकेत भी दे गया।1
- जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा. तेज हवाओं के चलते नर्मदा बैकवाटर में हुआ हादसा. 6 लोगों की मौत, कई लापता. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी जबलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं. जब क्रूज नर्मदा के गहरे बैकवाटर में था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं. पानी की ऊंची लहरों और तेज हवा के दबाव के कारण क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया1
- “हंसी-खुशी का घर… और अचानक खाली आंगन — बुधनी की एक मार्मिक, मगर अजीब कहानी” स्टोरी: बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाला एक छोटा सा परिवार, जो अब तक हंसी-खुशी और सादगी भरी जिंदगी का उदाहरण माना जाता था, अचानक एक ऐसी घटना का शिकार हो गया, जिसने पूरे मोहल्ले को हैरान भी किया और सोचने पर मजबूर भी। घर में सब कुछ सामान्य था — दो नन्हीं बच्चियों की किलकारियां, पति-पत्नी की रोजमर्रा की नोकझोंक, और जिंदगी अपनी रफ्तार से चल रही थी। लेकिन 27 अप्रैल की एक तारीख इस परिवार के लिए जैसे सब कुछ बदलकर ले आई। बताया जा रहा है कि दो बच्चियों की मां, करीब 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, अपने ही एक 24 वर्षीय अविवाहित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते-जाते वह सिर्फ अपने कदमों के निशान ही नहीं छोड़ गई, बल्कि घर से चांदी का कारधोना, दो जोड़ी बिछुड़ी, मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, पायल, अंगूठी, कपड़े और करीब 20 हजार रुपये भी साथ ले गई। अब इस कहानी में दर्द तो है ही, लेकिन एक अजीब सा विडंबनात्मक पहलू भी है — पति ठाकुर बरगले, जो इस घटना के बाद टूट चुके हैं, वे अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए खुद का वीडियो जारी कर रहे हैं। वीडियो में उनकी आंखों में आंसू हैं, आवाज में दर्द है, लेकिन शब्दों में एक अजीब सी सादगी — “कुछ नहीं पूछूंगा… बस बच्चियों के लिए वापस आ जाओ…” यह सुनकर जहां दिल पसीज जाता है, वहीं हालात की विडंबना पर हल्की सी मुस्कान भी आ जाती है — मानो जीवन कभी-कभी फिल्मों से भी ज्यादा उलझी हुई पटकथा लिख देता है। इधर, पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद भी मामला उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ महिला गई है, उसका मोबाइल नंबर चालू है, लेकिन लोकेशन अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पति अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर कभी थाने के चक्कर लगा रहा है, तो कभी आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहा है। मोहल्ले में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कोई इसे प्यार की कहानी बता रहा है, तो कोई जिम्मेदारियों से भागने का नाम दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सवाल उन दो मासूम बच्चियों की आंखों में हैं, जो शायद अब भी अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रही हैं। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि रिश्तों की डोर कितनी नाजुक होती है — और जब यह टूटती है, तो सिर्फ दो लोग नहीं, पूरा परिवार बिखर जाता है। (समापन लाइन): बुधनी की यह कहानी सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उन अनकहे सवालों का आईना है, जिनका जवाब शायद वक्त ही दे पाएगा।1
- बैतूल घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह में बड़ा हादसा या लापरवाही डीजे में डीजे वाली गाड़ी ने दुल्हों को रौंदा1
- ग्वालियर में देर रात सड़कों पर उतरे ऊर्जा मंत्री, वार्ड 09 में घर-घर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं ग्वालियर। जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। देर रात उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित किला गेट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सड़क, सीवर, विद्युत और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। “आपका सेवक, आपके द्वार” अभियान के तहत मंत्री तोमर स्वयं घर-घर पहुंचे और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया।1
- *घटना का विवरण :* पुलिस अधीक्षक रायसेन *श्री आशुतोष गुप्ता* द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री कमलेश कुमार खरपुसे* के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज *श्रीमती शीला सुराणा* के नेतृत्व में थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज निरीक्षक बी.पी. सिंह द्वारा थाना स्टाफ की टीम गठित कर कार्यवाही की गई। दौराने कस्बा भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा हंसराज ढाबा के आगे हाईवे रोड एनएच-46 (भोपाल से नर्मदापुरम लेन) के किनारे पहुंचकर टोलनाका बिसनखेड़ा की ओर से आ रही एक ज्यूपिटर स्कूटी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान स्कूटी के पैरदान एवं डिक्की में रखे झोलों से अवैध देशी शराब (प्लेन मदिरा) के कुल 320 नग सीलबंद क्वार्टर (कुल मात्रा 57.6 लीटर), कीमत लगभग 25,600/- रुपये प्राप्त हुए। उक्त अवैध शराब एवं स्कूटी क्रमांक MP05ZJ0299 (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। *जप्त मशरूका :* *320 नग देशी शराब* (प्लेन) क्वार्टर (57.6 लीटर) कीमती लगभग 25,600/- रुपये *एक ज्यूपिटर स्कूटी MP05ZJ0299* (कीमत लगभग 50,000/- रुपये) *कार्यवाही :* आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.पी. सिंह, सउनि राजेश सिंह भदौरिया, प्रआर धनराज यादव, आरक्षक ऋषभ यादव एवं आरक्षक राजू चौहान की सराहनीय भूमिका रही।2
- Post by AMLA NEWS1