logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटखोरी में महिला की संदिग्ध मौत, पिता के आरोप पर पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया इटखोरी, चतरा। नगवां गांव में 50 वर्षीय महिला पार्वती देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया था। उसे इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र से हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता पेमन महतो ने थाना में आवेदन देकर मारपीट और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पति गंदौरी उर्फ राजकुमार दांगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में कुल सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। बताया गया कि पति मुंबई में काम करता है और वहां दूसरी शादी करने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका का अंतिम संस्कार उसके ससुर ने किया।

14 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
14 hrs ago

इटखोरी में महिला की संदिग्ध मौत, पिता के आरोप पर पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया इटखोरी, चतरा। नगवां गांव में 50 वर्षीय महिला पार्वती देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया था। उसे इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र से हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता पेमन महतो ने थाना में आवेदन देकर मारपीट और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पति गंदौरी उर्फ राजकुमार दांगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में कुल सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। बताया गया कि पति मुंबई में काम करता है और वहां दूसरी शादी करने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका का अंतिम संस्कार उसके ससुर ने किया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • इटखोरी गोलकाबर चौक में विधायक ने किया हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन इटखोरी, चतरा। प्रखंड के शहरजाम पंचायत स्थित गोलकाबर चौक में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने विधायक निधि से 8 लाख की लागत से लगे एलईडी हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से रात में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी और ग्रामीणों व राहगीरों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, प्राचार्य दुलार हजाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, प्रखंड महामंत्री शिवकुमार राणा, सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, समाजसेवी उमेश महतो, प्रधानाध्यापक दिलीप वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।
    1
    इटखोरी गोलकाबर चौक में विधायक ने किया हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
इटखोरी, चतरा। प्रखंड के शहरजाम पंचायत स्थित गोलकाबर चौक में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने विधायक निधि से 8 लाख की लागत से लगे एलईडी हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से रात में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी और ग्रामीणों व राहगीरों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, प्राचार्य दुलार हजाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, प्रखंड महामंत्री शिवकुमार राणा, सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, समाजसेवी उमेश महतो, प्रधानाध्यापक दिलीप वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • sherghati ringrode me bada hadsa hua hai lagatar hadsa hote rahta hai waha sherghati ringrode me bada hadsa hua hai
    1
    sherghati ringrode me bada hadsa hua hai lagatar hadsa hote rahta hai waha 
sherghati ringrode me bada hadsa hua hai
    user_Dobhi_news18
    Dobhi_news18
    Newspaper publisher डोभी, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • डोभी ब्लॉक के data entry operator कमलेश कुमार पैसा लेते पकड़ाया Chandrajeet Kumar Yadav, Gaya, Bihar (BR) 23 Oct 2026, 06:34 PM गया: डोभी में प्रमाणपत्र वसूली मामले की जांच की मांग गया जिला के डोभी प्रखंड में डाटा एंट्री ऑपरेटर कमलेश कुमार के खिलाफ गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि जाति, आय, निवास एवं NCL/OBC प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ₹300 की वसूली की जाती है। शिकायतों के अनुसार, पैसे नहीं देने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाता है और काउंटर पर आम लोगों से रूखे एवं अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। सोशल मीडिया पर OBC प्रमाणपत्र के लिए ₹300 मांगने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिला प्रशासन गया ने वायरल वीडियो और सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो कमलेश कुमार को तत्काल निलंबित कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जनता प्रशासन से न्याय और जवाबदेही की उम्मीद कर रही है।
    1
    डोभी ब्लॉक के data entry operator कमलेश कुमार पैसा लेते पकड़ाया 
Chandrajeet Kumar Yadav, Gaya, Bihar (BR)
23 Oct 2026, 06:34 PM
गया: डोभी में प्रमाणपत्र वसूली मामले की जांच की मांग
गया जिला के डोभी प्रखंड में डाटा एंट्री ऑपरेटर कमलेश कुमार के खिलाफ गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि जाति, आय, निवास एवं NCL/OBC प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ₹300 की वसूली की जाती है। शिकायतों के अनुसार, पैसे नहीं देने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाता है और काउंटर पर आम लोगों से रूखे एवं अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। सोशल मीडिया पर OBC प्रमाणपत्र के लिए ₹300 मांगने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
जिला प्रशासन गया ने वायरल वीडियो और सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो कमलेश कुमार को तत्काल निलंबित कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जनता प्रशासन से न्याय और जवाबदेही की उम्मीद कर रही है।
    user_चंद्रजीत कुमार यादव
    चंद्रजीत कुमार यादव
    Social work डोभी, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • झारखंड दांगी कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने विनय दांगी, देवनारायण दांगी कोषाध्यक्ष निर्वाचित 1866 मतदाताओं में से 970 ने किया मतदान, निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर हुआ स्वागत चतरा: झारखंड दांगी कुशवाहा महासभा का चतरा जिला स्तरीय चुनाव शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौलेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 1866 मतदाताओं में से 970 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। चुनाव को लेकर गिद्धौर स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से शाम तक काफी गहमागहमी रही। मतदान करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से समाज के लोग पहुंचे। पूरे दिन मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी रही और चुनाव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी और सहायक चुनाव पर्यवेक्षक प्रोफेसर श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि चुनाव की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गईं। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विनय कुमार दांगी निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 607 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश दांगी को 342 मत प्राप्त हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर देवनारायण दांगी ने जीत दर्ज की। उन्हें 514 मत मिले, जबकि विष्णु देव दांगी को 432 मत प्राप्त हुए। मतदान के दौरान कुल 24 मतपत्र रद्द पाए गए। महासभा के उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा और महासचिव पद पर वीरेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मतगणना के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास, एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला एवं प्रखंड स्तरीय कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
    1
    झारखंड दांगी कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने विनय दांगी, देवनारायण दांगी कोषाध्यक्ष निर्वाचित
1866 मतदाताओं में से 970 ने किया मतदान, निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर हुआ स्वागत
चतरा: झारखंड दांगी कुशवाहा महासभा का चतरा जिला स्तरीय चुनाव शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कौलेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 1866 मतदाताओं में से 970 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। चुनाव को लेकर गिद्धौर स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से शाम तक काफी गहमागहमी रही। मतदान करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से समाज के लोग पहुंचे। पूरे दिन मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी रही और चुनाव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी और सहायक चुनाव पर्यवेक्षक प्रोफेसर श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि चुनाव की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गईं। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विनय कुमार दांगी निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 607 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश दांगी को 342 मत प्राप्त हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर देवनारायण दांगी ने जीत दर्ज की। उन्हें 514 मत मिले, जबकि विष्णु देव दांगी को 432 मत प्राप्त हुए। मतदान के दौरान कुल 24 मतपत्र रद्द पाए गए।
महासभा के उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा और महासचिव पद पर वीरेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मतगणना के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास, एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला एवं प्रखंड स्तरीय कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • मेह भुइयां टोली से देसी महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 28 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र के मेह भुइयां टोली गांव निवासी प्रमिला देवी, पति अनिल भुइयां के रूप में की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरारीकला खुर्द थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के मेह भुइयां टोली गांव में अवैध देसी महुआ शराब की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित स्थान पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमिला देवी को 28 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ पकड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एसआई अंजलि कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवानों ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बरामद शराब को जब्त करते हुए महिला को थाने लाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में नरारीकला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मेह भुइयां टोली गांव से 28 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #BiharPolice #IllegalLiquor #MahuaLiquor #LiquorSmuggling #WomanArrested #PoliceAction #LiquorBan #CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #BiharNewsUpdate #LawAndOrder #CrimeReport #LatestNews #ViralNews #ForYou #TrendingNews
    1
    मेह भुइयां टोली से देसी महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 28 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र के मेह भुइयां टोली गांव निवासी प्रमिला देवी, पति अनिल भुइयां के रूप में की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरारीकला खुर्द थाना पुलिस को थाना क्षेत्र के मेह भुइयां टोली गांव में अवैध देसी महुआ शराब की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित स्थान पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमिला देवी को 28 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ पकड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एसआई अंजलि कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवानों ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बरामद शराब को जब्त करते हुए महिला को थाने लाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें सामने आती रहती हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में नरारीकला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मेह भुइयां टोली गांव से 28 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #BiharPolice #IllegalLiquor #MahuaLiquor #LiquorSmuggling #WomanArrested #PoliceAction #LiquorBan #CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #BiharNewsUpdate #LawAndOrder #CrimeReport #LatestNews #ViralNews #ForYou #TrendingNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • मनिका च के एंबुलेंस चालक की सेवा समाप्त, विरोध में मनिका प्रखंड के अनुबंध एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मनिका (लातेहार) :- मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो के बाद एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी की सेवा समाप्त किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है तो दूसरी तरफ इसके विरोध में आज 23 अक्टूबर शुक्रवार को मनिका सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, लैब टेक्नीशियन और डॉक्टर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनिका सीएचसी के एंबुलेंस चालक द्वारा मरीजों और परिजनों के साथ अमानवीय व अशोभनीय व्यवहार करते देखा गया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के आलोक में लातेहार सिविल सर्जन ने आउटसोर्स एजेंसी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स को चालक की सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया था। स्वास्थ्य कर्मियों का पक्ष -: वहीं सेवा समाप्ति के विरोध में धरने पर बैठे डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उस दिन भी स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था। बीच-बचाव के क्रम में एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी सर्प दंश से पीड़ित महिला के परिजनों को समझाने गया, इसी दौरान परिजन उसी से उलझ गए और वाद-विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया गया है। धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि चालक द्वारा कुछ अपशब्द कहे जाने के लिए हम सभी क्षमा मांगते हैं, लेकिन सीएचसी में सीसीटीवी लगा है, बिना सही जांच-पड़ताल के एक तरफा फैसला लेकर एक झटके में नौकरी से निकाल देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हम सभी में डर की भावना आ गई है। हम सभी अनुबंध और आउटसोर्स कर्मी हैं, 5 से 10 साल से लगातार सेवा दे रहे हैं, एक लेटर जारी कर नौकरी से निकाल दिया जाता है, हमारे बच्चों और परिवार की परिस्थिति नहीं देखी जाती। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी को पुनः बहाल नहीं किया जाता, तब तक सभी स्वास्थ्य कर्मी धरने पर रहेंगे और स्वास्थ्य सेवा नहीं देंगे। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी की निष्पक्ष जांच करने और जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने, अन्यथा सेवा बहाल करने की मांग की है।
    1
    मनिका च के एंबुलेंस चालक की सेवा समाप्त, विरोध में मनिका प्रखंड के अनुबंध एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
मनिका (लातेहार) :- मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो के बाद एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी की सेवा समाप्त किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है तो दूसरी तरफ इसके विरोध में आज 23 अक्टूबर शुक्रवार को मनिका सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, लैब टेक्नीशियन और डॉक्टर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनिका सीएचसी के एंबुलेंस चालक द्वारा मरीजों और परिजनों के साथ अमानवीय व अशोभनीय व्यवहार करते देखा गया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के आलोक में लातेहार सिविल सर्जन ने आउटसोर्स एजेंसी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स को चालक की सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया था।
स्वास्थ्य कर्मियों का पक्ष -:
वहीं सेवा समाप्ति के विरोध में धरने पर बैठे डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उस दिन भी स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था। बीच-बचाव के क्रम में एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी सर्प दंश से पीड़ित महिला के परिजनों को समझाने गया, इसी दौरान परिजन उसी से उलझ गए और वाद-विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया गया है।
धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि चालक द्वारा कुछ अपशब्द कहे जाने के लिए हम सभी क्षमा मांगते हैं, लेकिन सीएचसी में सीसीटीवी लगा है, बिना सही जांच-पड़ताल के एक तरफा फैसला लेकर एक झटके में नौकरी से निकाल देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हम सभी में डर की भावना आ गई है। हम सभी अनुबंध और आउटसोर्स कर्मी हैं, 5 से 10 साल से लगातार सेवा दे रहे हैं, एक लेटर जारी कर नौकरी से निकाल दिया जाता है, हमारे बच्चों और परिवार की परिस्थिति नहीं देखी जाती।
स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी को पुनः बहाल नहीं किया जाता, तब तक सभी स्वास्थ्य कर्मी धरने पर रहेंगे और स्वास्थ्य सेवा नहीं देंगे। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी की निष्पक्ष जांच करने और जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने, अन्यथा सेवा बहाल करने की मांग की है।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद खरीफ फसल प्रदर्शनी में किसानों ने देखी धान की बेहतर पैदावार पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद लातेहार। कृषि रत्न की ओर से पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न किस्मों के धान की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा सहित कई लोग शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के चक्कर में पड़कर किसान अपने खेतों की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रासायनिक खाद और उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से शुरुआती वर्षों में उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन बाद में मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती अपनाने की अपील की। कहा कि प्राकृतिक और परंपरागत खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी तथा लोग कई तरह की बीमारियों से भी बच सकेंगे।वहीं, बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल रही है। प्रदर्शनी में धान की फसल देखकर कई किसानों ने आश्चर्य जताया और उत्पादन की जानकारी ली।जेनेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि जेनेक्स भारत की निजी कंपनी है, जो किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले धान के बीज किसानों तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान भी आसानी से खेती कर सकें। कार्यक्रम में मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज,रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, सुधांशु प्रसाद ,कुन्दन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद, अजय प्रसाद समेत कई किसान शामिल हैं।
    3
    पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद
खरीफ फसल प्रदर्शनी में किसानों ने देखी धान की बेहतर पैदावार
पारंपरिक खेती से होगा उन्नत पैदावार: बैद्यनाथ राम, राज्यसभा सांसद
लातेहार। कृषि रत्न की ओर से पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न किस्मों के धान की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा सहित कई लोग शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के चक्कर में पड़कर किसान अपने खेतों की उर्वरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
रासायनिक खाद और उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से शुरुआती वर्षों में उत्पादन अच्छा होता है, लेकिन बाद में मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती अपनाने की अपील की। कहा कि प्राकृतिक और परंपरागत खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी तथा लोग कई तरह की बीमारियों से भी बच सकेंगे।वहीं, बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिल रही है। प्रदर्शनी में धान की फसल देखकर कई किसानों ने आश्चर्य जताया और उत्पादन की जानकारी ली।जेनेक्स कंपनी के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि जेनेक्स भारत की निजी कंपनी है, जो किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।
कंपनी का उद्देश्य कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले धान के बीज किसानों तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान भी आसानी से खेती कर सकें। कार्यक्रम में मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज,रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, सुधांशु प्रसाद ,कुन्दन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद, अजय प्रसाद समेत कई किसान शामिल हैं।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    15 min ago
  • इटखोरी में महिला की संदिग्ध मौत, पिता के आरोप पर पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया इटखोरी, चतरा। नगवां गांव में 50 वर्षीय महिला पार्वती देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया था। उसे इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र से हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता पेमन महतो ने थाना में आवेदन देकर मारपीट और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पति गंदौरी उर्फ राजकुमार दांगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में कुल सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। बताया गया कि पति मुंबई में काम करता है और वहां दूसरी शादी करने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका का अंतिम संस्कार उसके ससुर ने किया।
    1
    इटखोरी में महिला की संदिग्ध मौत, पिता के आरोप पर पति गिरफ्तार, जेल भेजा गया
इटखोरी, चतरा। नगवां गांव में 50 वर्षीय महिला पार्वती देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया था। उसे इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र से हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता पेमन महतो ने थाना में आवेदन देकर मारपीट और जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पति गंदौरी उर्फ राजकुमार दांगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में कुल सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।
बताया गया कि पति मुंबई में काम करता है और वहां दूसरी शादी करने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका का अंतिम संस्कार उसके ससुर ने किया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media प्रतापपुर, चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.