मनिका च के एंबुलेंस चालक की सेवा समाप्त, विरोध में मनिका प्रखंड के अनुबंध एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मनिका (लातेहार) :- मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो के बाद एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी की सेवा समाप्त किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है तो दूसरी तरफ इसके विरोध में आज 23 अक्टूबर शुक्रवार को मनिका सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, लैब टेक्नीशियन और डॉक्टर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनिका सीएचसी के एंबुलेंस चालक द्वारा मरीजों और परिजनों के साथ अमानवीय व अशोभनीय व्यवहार करते देखा गया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के आलोक में लातेहार सिविल सर्जन ने आउटसोर्स एजेंसी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स को चालक की सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया था। स्वास्थ्य कर्मियों का पक्ष -: वहीं सेवा समाप्ति के विरोध में धरने पर बैठे डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उस दिन भी स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था। बीच-बचाव के क्रम में एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी सर्प दंश से पीड़ित महिला के परिजनों को समझाने गया, इसी दौरान परिजन उसी से उलझ गए और वाद-विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया गया है। धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि चालक द्वारा कुछ अपशब्द कहे जाने के लिए हम सभी क्षमा मांगते हैं, लेकिन सीएचसी में सीसीटीवी लगा है, बिना सही जांच-पड़ताल के एक तरफा फैसला लेकर एक झटके में नौकरी से निकाल देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हम सभी में डर की भावना आ गई है। हम सभी अनुबंध और आउटसोर्स कर्मी हैं, 5 से 10 साल से लगातार सेवा दे रहे हैं, एक लेटर जारी कर नौकरी से निकाल दिया जाता है, हमारे बच्चों और परिवार की परिस्थिति नहीं देखी जाती। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी को पुनः बहाल नहीं किया जाता, तब तक सभी स्वास्थ्य कर्मी धरने पर रहेंगे और स्वास्थ्य सेवा नहीं देंगे। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी की निष्पक्ष जांच करने और जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने, अन्यथा सेवा बहाल करने की मांग की है।

- मनिका च के एंबुलेंस चालक की सेवा समाप्त, विरोध में मनिका प्रखंड के अनुबंध एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मनिका (लातेहार) :- मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो के बाद एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी की सेवा समाप्त किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है तो दूसरी तरफ इसके विरोध में आज 23 अक्टूबर शुक्रवार को मनिका सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, लैब टेक्नीशियन और डॉक्टर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनिका सीएचसी के एंबुलेंस चालक द्वारा मरीजों और परिजनों के साथ अमानवीय व अशोभनीय व्यवहार करते देखा गया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के आलोक में लातेहार सिविल सर्जन ने आउटसोर्स एजेंसी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स को चालक की सेवा तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया था। स्वास्थ्य कर्मियों का पक्ष -: वहीं सेवा समाप्ति के विरोध में धरने पर बैठे डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उस दिन भी स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था। बीच-बचाव के क्रम में एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी सर्प दंश से पीड़ित महिला के परिजनों को समझाने गया, इसी दौरान परिजन उसी से उलझ गए और वाद-विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया गया है। धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि चालक द्वारा कुछ अपशब्द कहे जाने के लिए हम सभी क्षमा मांगते हैं, लेकिन सीएचसी में सीसीटीवी लगा है, बिना सही जांच-पड़ताल के एक तरफा फैसला लेकर एक झटके में नौकरी से निकाल देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हम सभी में डर की भावना आ गई है। हम सभी अनुबंध और आउटसोर्स कर्मी हैं, 5 से 10 साल से लगातार सेवा दे रहे हैं, एक लेटर जारी कर नौकरी से निकाल दिया जाता है, हमारे बच्चों और परिवार की परिस्थिति नहीं देखी जाती। स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी को पुनः बहाल नहीं किया जाता, तब तक सभी स्वास्थ्य कर्मी धरने पर रहेंगे और स्वास्थ्य सेवा नहीं देंगे। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से सीएचसी परिसर में लगे सीसीटीवी की निष्पक्ष जांच करने और जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने, अन्यथा सेवा बहाल करने की मांग की है।1
- *चंदवा के सिकनी में राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बाल-बाल बचा कर्मी* (लातेहार):* लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। NH-75 पर सिकनी गांव स्थित राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना शाम करीब 7:10 बजे की है। पेट्रोल पंप कर्मी अभय यादव के अनुसार दो अज्ञात अपराधी बाइक से पंप परिसर में आए और सीधे कार्यालय को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली कार्यालय का शीशा तोड़ते हुए दराज में जा घुसी। गनीमत रही कि उस वक्त कार्यालय में मौजूद कर्मी अभय यादव बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कर्मियों से घटना की जानकारी ली और पंप में लगे CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालक लाल रंजन नाथ शाहदेव ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और फायरिंग के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के बाद से पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।3
- पारंपरिक खेती से कायम रहेगी मिट्टी की उर्वरता : बैद्यनाथ राम धान की बेहतर पैदावार देख किसानों में बढ़ी उत्सुकता, खेती के तरीकों पर हुई चर्चा रूपेश कुमार, लातेहार : बेहतर बीज और उन्नत कृषि तकनीक के जरिए धान की पैदावार बढ़ाने की संभावनाओं को लेकर शुक्रवार को लातेहार में खरीफ फसल प्रदर्शनी सह बीज विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पॉलिटेक्निक रोड स्थित कृष्णा रत्न परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की विभिन्न किस्मों के धान प्रदर्शित किए गए। फसल को देखकर किसानों ने उसकी पैदावार और खेती की तकनीक के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने किसानों को खेती की पारंपरिक पद्धतियों को महत्व देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पादों पर अत्यधिक निर्भरता और रासायनिक खाद के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से खेतों की उर्वरता प्रभावित हो सकती है। रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से शुरुआती दौर में उत्पादन बेहतर दिख सकता है, लेकिन लंबे समय में मिट्टी की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पारंपरिक खेती अपनाने पर जोर दिया। कम लागत में बेहतर उत्पादन पर जोर : बीज विक्रेता निर्दोष गुप्ता ने कहा कि किसानों को कम कीमत पर बीज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि खेती की लागत कम हो और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। वहीं जेनेक्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल मैनेजर कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि कंपनी किसानों तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण धान के बीज पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को भी खेती में बेहतर विकल्प मिल सकेंगे। प्रदर्शनी में धान की फसल का अवलोकन करने के बाद किसानों ने बीज की किस्मों और संभावित उत्पादन को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मोहर सिंह, राजू सिंह, श्रेयश राज, रामनंदन प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंचम प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र कुमार, सुधांशु प्रसाद, कुंदन प्रसाद, नीरज भगत, वसीम अंसारी, अखिलेश प्रजापति, उमेश प्रसाद, अशोक यादव, प्रवीण प्रसाद और अजय प्रसाद समेत कई किसान उपस्थित थे।4
- *चेताग में हथियार लहराकर लोगों को डरा रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा लातेहार: बालूमाथ पुलिस को मिली सफलता, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार* *बालूमाथ (लातेहार):* बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक *देशी सिक्सर* और एक *स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू* बरामद किया है। गुरुवार को थाना प्रभारी *अनुभव सिंह* ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चेताग स्थित पंचायत भवन के समीप हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान* पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग गांव निवासी *धनंजय पांडेय (पिता- राजकुमार पांडेय)* और *तल्केश्वर ठाकुर (पिता- लक्ष्मण ठाकुर)* के रूप में की गई है। *दर्ज मामले और कानूनी कार्रवाई* इस मामले में पुलिस ने *कांड संख्या 117/26* के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(2), 109(2) एवं 35 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। *छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी* इस सफल छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी अनुभव सिंह के साथ-साथ एसआई मनोज कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई प्रतिमा खलखो सहित बालूमाथ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- झारखंड का रहस्यमयी मंदिर! जहां सरना और सनातन मिलकर करते हैं पूजा-पाठ झारखंड का रहस्यमयी मंदिर! जहां सरना और सनातन मिलकर करते हैं पूजा-पाठ1
- मुखिया रीमा देवी ने फीता काटकर किया नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ,खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह रंका। प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी हरदी खुटा मैदान में नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाते हुए खेल को खेल भावना से खेलने की अपील की। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर तीन बजे पंचायत के उप मुखिया सतनारायण सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय एवं क्षेत्रीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर मुखिया रीमा देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को आपसी भाईचारे, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलें। अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतर प्रदर्शन करें तथा अपने गांव और पंचायत का नाम रोशन करें। मुखिया रीमा देवी की इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि खेलकूद के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें एकता, अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति की ओर से बैठने की व्यवस्था भी की गई है। स्थानीय एवं क्षेत्रीय मैच होने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।1
- इटखोरी गोलकाबर चौक में विधायक ने किया हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन इटखोरी, चतरा। प्रखंड के शहरजाम पंचायत स्थित गोलकाबर चौक में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने विधायक निधि से 8 लाख की लागत से लगे एलईडी हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से रात में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होगी और ग्रामीणों व राहगीरों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, प्राचार्य दुलार हजाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, प्रखंड महामंत्री शिवकुमार राणा, सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, समाजसेवी उमेश महतो, प्रधानाध्यापक दिलीप वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।1
- पलामू किला के रास्ते से बैरियर हटाने एवं शुल्क की समीक्षा करने का आग्रह ग्रामीणों ने वन विभाग से किया है शुक्रवार की दोपहर 3 बजे। ग्रामीणों की मांग है कि पलामू किला के रास्ते में कभी भी पूर्व में बैरियर नहीं लगाया गया है और ना ही कोई शुल्क,मगर गत वर्ष वन विभाग द्वारा बैरियर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है वहीं प्रवेश शुल्क 1950 रुपए तय किया गया है ।जिससे आम जनता की रोजी-रोटी पर सीधा हमला हो रहा है।1