Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली पत्नी के दूसरे युवक के साथ जाने से नाराज युवक ने हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, चार माह पूर्व रवींद्र निवासी पूरे फुर्सत मजरे डीह की पत्नी दूसरे युवक के साथ चली गयी थी जिससे नाराज रवींद्र ने बृहस्पतिवार को खंभे पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा , पुलिस के समझाने पर नीचे उतरा ,
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रायबरेली पत्नी के दूसरे युवक के साथ जाने से नाराज युवक ने हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, चार माह पूर्व रवींद्र निवासी पूरे फुर्सत मजरे डीह की पत्नी दूसरे युवक के साथ चली गयी थी जिससे नाराज रवींद्र ने बृहस्पतिवार को खंभे पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा , पुलिस के समझाने पर नीचे उतरा ,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली पत्नी के दूसरे युवक के साथ जाने से नाराज युवक ने हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, चार माह पूर्व रवींद्र निवासी पूरे फुर्सत मजरे डीह की पत्नी दूसरे युवक के साथ चली गयी थी जिससे नाराज रवींद्र ने बृहस्पतिवार को खंभे पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा , पुलिस के समझाने पर नीचे उतरा ,1
- इंस्टाग्राम पर देख हुई दीवानी… रायबरेली में 4 बच्चों की मां 20 साल के प्रेमी के साथ फरार रायबरेली में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. दोनों में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।रायबरेली जिले में सरैया मजरे टेकारी दांदू गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चार बच्चों की मां सन्नो देवी अपने 20 वर्षीय प्रेमी से साथ फरार हो गई. दोनों में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों के बीच काफी लंबे समय से बातचीत चल रही थी. घटना जिले के डीह थाना क्षेत्र की है।1
- शिक्षा के मंदिर से लौटते वक्त खेतों में स्कूली यूनिफॉर्म में बियर पीती हुई नाबालिक बच्चे1
- आज दिनांक 05/02/2026 को अपने जिला पंचायत क्षेत्र राही चतुर्थ, रायबरेली के अंतर्गत आने वाले गांव नेवलगंज, नयापुरवा, पिलियापुर एवं पूरे कनपुरिया सहित अन्य गाँवों में क्षेत्रवासियों से भेंट कर संवाद करने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। जनता का अपनापन, विश्वास और आशीर्वाद हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जनहित, विकास और मजबूत स्थानीय व्यवस्था के उद्देश्य के साथ यह यात्रा सतत जारी रहेगी। आप सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका भाई आपका साथी आलोक श्रीवास्तव (दीपू लाला) भावी जिला पंचायत सदस्य राही चतुर्थ,रायबरेली 9919591225 81278211151
- Post by Vinod Shrivastava1
- Post by Abhishek Singh1
- *प्रेम में पड़कर युवक ने दी जान* *बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं* चौडगरा/फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हसनापुर गांव निवासी युवक नयन पासवान (22) ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आत्महत्या करने से पहले रेलवे लाइन पर डाला हैं जिसमें कथित प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है, घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। मृतक नयन पासवान अपने परिवार का इकलौता चिराग था। परिजनों का आरोप है कि सौरा गांव के कुछ दबंग युवक नयन को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटने से पहले नयन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की आपबीती बयां की है। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलते ही कल्यानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- लोकेशन – रायबरेली रिपोर्ट – महताब खान मो- 9559489666 स्लग – रायबरेली में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना 3 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम गौरा मजरे डेला की है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है। पीड़ित रिजवान के अनुसार गांव के ही मुन्ना यादव, अभिषेक, अनुज, रत्नेश, रोहित, दीपक सहित कई अन्य लोगों ने एकजुट होकर पहले गाली-गलौज की, फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे रिजवान को गंभीर चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता सचिन मौर्या को बताया है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली से पूरी साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि दबंगों पर कानून का शिकंजा कब कसेगा और क्या पीड़ित को समय पर न्याय मिल पाएगा?1