logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवा बनेंगे देश के सच्चे प्रहरी और श्रेष्ठ नागरिक : संजीव सीता माता कंपनी और छत्रपति वीर शिवाजी टोली रही सर्वश्रेष्ठ उझानी : उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट, पर मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कीं। बच्चों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर खिलाया। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि बच्चे हर चुनौती का सामना करना सीखें। धैर्य रखें, अपने कार्य को ईमानदारी से करें। स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। जहां बच्चे अनुशासन, संघर्ष और सेवा की भावना सीखते हैं। यही युवा भविष्य में देश के प्रहरी और श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे। गाइड वर्ग में सीता माता कंपनी प्रथम, राधा द्वितीय और सावित्री बाई फुले कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि स्काउट वर्ग में छत्रपति वीर शिवाजी टोली प्रथम, सम्राट अशोक टोली द्वितीय और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता टोलियों को सम्मानित कर किया गया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा की। शिक्षिका रेखा रानी और शिक्षक बिजेंद्र सिंह ने निर्णायक रहीं।‌ इस मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, दुर्गा रानी मौजूद रहीं।

3 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

युवा बनेंगे देश के सच्चे प्रहरी और श्रेष्ठ नागरिक : संजीव सीता माता कंपनी और छत्रपति वीर शिवाजी टोली रही सर्वश्रेष्ठ उझानी : उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट, पर मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कीं। बच्चों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर खिलाया। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि बच्चे हर चुनौती का सामना करना सीखें। धैर्य रखें, अपने कार्य को ईमानदारी से करें। स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। जहां बच्चे अनुशासन, संघर्ष और सेवा की भावना सीखते हैं। यही युवा भविष्य में देश के प्रहरी और श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे। गाइड वर्ग में सीता माता कंपनी प्रथम, राधा द्वितीय और सावित्री बाई फुले कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि स्काउट वर्ग में छत्रपति वीर शिवाजी टोली प्रथम, सम्राट अशोक टोली द्वितीय और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता टोलियों को सम्मानित कर किया गया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा की। शिक्षिका रेखा रानी और शिक्षक बिजेंद्र सिंह ने निर्णायक रहीं।‌ इस मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, दुर्गा रानी मौजूद रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी : काम पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार मैनपुरी के किशनी क्षेत्र से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनी निवासी शफीक अंसारी का पुत्र अयान अंसारी बुधवार (25 फरवरी) की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक अयान रोज की तरह ‘सोनू कार एसी रिपेयर’ की दुकान पर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन न तो वह दुकान पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। परिजनों ने जताई चिंता युवक के पिता शफीक अंसारी ने बताया कि अयान प्रतिदिन समय पर घर लौट आता था, लेकिन बुधवार सुबह से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों में काफी खोजबीन की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    मैनपुरी : काम पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनी निवासी शफीक अंसारी का पुत्र अयान अंसारी बुधवार (25 फरवरी) की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक अयान रोज की तरह ‘सोनू कार एसी रिपेयर’ की दुकान पर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन न तो वह दुकान पहुंचा और न ही घर वापस लौटा।
परिजनों ने जताई चिंता
युवक के पिता शफीक अंसारी ने बताया कि अयान प्रतिदिन समय पर घर लौट आता था, लेकिन बुधवार सुबह से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों में काफी खोजबीन की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यादव उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की करी मांग, किया प्रदर्शन बदायूं। यादव उत्थान समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। कार्यकर्ताओं और यादव समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म की कहानी से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई है। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बदायूं मालवीय आवास गृह पर एकत्र हुए और फिर जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म में जाति विशेष की लड़की और धर्म विशेष के लड़के के बीच प्रेम प्रसंग की कृत्रिम और बनावटी रूप में प्रदर्शित किया गया है जिससे यादव समाज की भावनाएं तो आहत हुई है साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावनाओं को नकारा नही जा सकता है। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंप कर फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यादव समाज के युवा और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    यादव उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की करी मांग, किया प्रदर्शन 
बदायूं। यादव उत्थान समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। कार्यकर्ताओं और यादव समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म की कहानी से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई है। 
समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बदायूं मालवीय आवास गृह पर एकत्र हुए और फिर जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म में जाति विशेष की लड़की और धर्म विशेष के लड़के के बीच प्रेम प्रसंग की कृत्रिम और बनावटी रूप में प्रदर्शित किया गया है जिससे यादव समाज की भावनाएं तो आहत हुई है साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावनाओं को नकारा  नही जा सकता है। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंप कर फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यादव समाज के युवा और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by राजेश कुमार वर्मा
    1
    Post by राजेश कुमार वर्मा
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जिला बदायूं थाना मूसाझाग ग्राम कथरा खगेई जल निगम वाले तरफ से लापरवाही ऑफलाइन टंकी लीकेज होने से मकान की चारों दीवारों दरार का गई है ठेकेदार का नाम सूर्यभान कई बार का था दीवारों का रिपेयरिंग कर दो मगर नहीं सुन रहे हैं मकान प्रेमपल शाक्य इनकी उम्र 60 साल के हैं गरीब आदमी हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है
    4
    उत्तर प्रदेश जिला बदायूं थाना मूसाझाग ग्राम कथरा खगेई जल निगम वाले तरफ से लापरवाही ऑफलाइन टंकी लीकेज होने से मकान की चारों दीवारों दरार का गई है ठेकेदार का नाम सूर्यभान कई बार का था दीवारों का रिपेयरिंग कर दो मगर नहीं सुन रहे हैं मकान प्रेमपल शाक्य इनकी उम्र 60 साल के हैं गरीब आदमी हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है
    user_Narendra shakya
    Narendra shakya
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.290 किलोग्राम डोडा छिलका और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भमोरा थाना क्षेत्र में की गई।
    1
    बरेली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.290 किलोग्राम डोडा छिलका और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भमोरा थाना क्षेत्र में की गई।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज आंवला। थाना भमोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा छिल्का के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम सिंह, उप निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजय पाल सिंह व कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि रम्पुरा अंडरपास के निकट अलीगंज रोड़ की ओर एक व्यक्ति दो बोरियों में अवैध डोडा छिल्का लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 किलो 290 ग्राम डोडा छिल्का बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रेश कुमार पुत्र रोहिताश निवासी दिसौलीगंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    2
    रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज 
आंवला। थाना भमोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा छिल्का के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम सिंह, उप निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजय पाल सिंह व कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि रम्पुरा अंडरपास के निकट अलीगंज रोड़ की ओर एक व्यक्ति दो बोरियों में अवैध डोडा छिल्का लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 किलो 290 ग्राम डोडा छिल्का बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रेश कुमार पुत्र रोहिताश निवासी दिसौलीगंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    2 hrs ago
  • Post by विजय चैतन्य
    1
    Post by विजय चैतन्य
    user_विजय चैतन्य
    विजय चैतन्य
    Bilsi, Budaun•
    5 hrs ago
  • उझानी में सर्राफ की दुकान की उपरी मंजिल की दीवार काटकर चोरी का प्रयास एक चोर पकड़ा गया बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में बीती आधी रात कुछ चोरों ने स्टेशन रोड के मुख्य बाजार स्थित एक सराफा दुकान की ऊपरी मंजिल की दीवार काट कर चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर सफल हो पाए उससे पहले नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की घेराबंदी कर ली और एक चोर को रंगे हाथों पड़कर उससे कुछ दीवार काटने के औजार बरामद किए हैं। नगर के श्री नारायणगंज निवासी राकेश जिंदल की स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार में सर्राफे की दुकान है बीती आधी रात कुछ चोर इसी तरह दुकान की छत पर चढ़ गए और उपरी मंजिल की दीवार को काटना शुरु कर दिया। बताते हैं कि चोर दीवार तोड़ रहे थे इसी दौरान हुई तेज आवाजों पर आसपास के नागरिकों कुछ शक हुआ तब उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी जिस पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। बताते हैं कि पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक चोर ही पकड़ में आ पाया। बताते हैं कि नागरिकों ने चोर की मजम्मत की। पुलिस में चोर से जानकारी ली तो बताया कि वह झांसी का रहने वाला है पुलिस उसे हिरासत में लेकर रही है पुलिस को उसकी कब्जे से दीवार काटने की औजार बरामद हुए हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर के अन्य साथी भी रहे होंगे जो पुलिस ऑफ पब्लिक को देखकर भागने में कामयाब हो गए। चोरी की वारदात को चोर अंजाम देने में सफल हो जाते तो एक बड़ा नुकसान सर्राफा कारोबारी को उठाना पड़ सकता था पुलिस चोर से पूछताछ कर उसके साथियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
    1
    उझानी में सर्राफ की दुकान की उपरी मंजिल की दीवार काटकर चोरी का प्रयास एक चोर पकड़ा गया 
बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में बीती आधी रात कुछ चोरों ने स्टेशन रोड के मुख्य बाजार स्थित एक सराफा दुकान की ऊपरी मंजिल की दीवार काट कर चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर सफल हो पाए उससे पहले नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की घेराबंदी कर ली और एक चोर को रंगे हाथों पड़कर उससे कुछ दीवार काटने के औजार बरामद किए हैं।
नगर के श्री नारायणगंज निवासी राकेश जिंदल की स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार में सर्राफे की दुकान है बीती आधी रात कुछ चोर इसी तरह दुकान की छत पर चढ़ गए और उपरी मंजिल की दीवार को काटना शुरु कर दिया। बताते हैं कि चोर दीवार तोड़ रहे थे इसी दौरान हुई तेज आवाजों पर आसपास के नागरिकों कुछ शक हुआ तब उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी जिस पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। बताते हैं कि पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक चोर ही पकड़ में आ पाया। 
बताते हैं कि नागरिकों ने चोर की मजम्मत की। पुलिस में चोर से जानकारी ली तो बताया कि वह झांसी का रहने वाला है पुलिस उसे हिरासत में लेकर रही है पुलिस को उसकी कब्जे से दीवार काटने की औजार बरामद हुए हैं अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर के अन्य साथी भी रहे होंगे जो पुलिस ऑफ पब्लिक को देखकर भागने में कामयाब हो गए। चोरी की वारदात को चोर अंजाम देने में सफल हो जाते तो एक बड़ा नुकसान सर्राफा कारोबारी को उठाना पड़ सकता था पुलिस चोर से पूछताछ कर उसके साथियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.