logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकायतकर्ता अंकेत पुत्र लालाराम निवासी रोशनमऊ थाना रुरा से 10,000 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना रुरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 10,000 रुपए वापस करा दिए। कार्रवाई करने वाले अधिकारियों में साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज जितेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर शामिल थे। शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया। साथ ही, थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

3 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शिकायतकर्ता अंकेत पुत्र लालाराम निवासी रोशनमऊ थाना रुरा से 10,000 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना रुरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 10,000 रुपए वापस करा दिए। कार्रवाई करने वाले अधिकारियों में साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज जितेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर शामिल थे। शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया। साथ ही, थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिकायतकर्ता अंकेत पुत्र लालाराम निवासी रोशनमऊ थाना रुरा से 10,000 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना रुरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 10,000 रुपए वापस करा दिए। कार्रवाई करने वाले अधिकारियों में साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज जितेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर शामिल थे। शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया। साथ ही, थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    1
    शिकायतकर्ता अंकेत पुत्र लालाराम निवासी रोशनमऊ थाना रुरा से 10,000 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना रुरा की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 10,000 रुपए वापस करा दिए।

कार्रवाई करने वाले अधिकारियों में साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज जितेंद्र सिंह और हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर शामिल थे। शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया। साथ ही, थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर देहात के जिंदौरा निवासी रजोल (पुत्र परमू) ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित के अनुसार 17-07-2027 को शाम 7 बजे कल्लू (पुत्र परमू) ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस मामले को लेकर जब उन्होंने बीरसिंहपुर चौकी में प्रार्थना पत्र दिया, तो दूसरे दिन उन्हें बुलाकर उलटे उनके साथ ही अभद्रता और गाली-गलौज की गई। चौकी स्तर पर सुनवाई न होने के बाद पीड़ित ने एसपी से भी शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस द्वारा कोई कदम न उठाए जाने से पीड़ित को अपनी जान का खतरा सता रहा है। लगातार चक्कर काटने के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि अधिकारी मस्त हैं और जनता त्रस्त है।
    1
    कानपुर देहात के जिंदौरा निवासी रजोल (पुत्र परमू) ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित के अनुसार 17-07-2027 को शाम 7 बजे कल्लू (पुत्र परमू) ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस मामले को लेकर जब उन्होंने बीरसिंहपुर चौकी में प्रार्थना पत्र दिया, तो दूसरे दिन उन्हें बुलाकर उलटे उनके साथ ही अभद्रता और गाली-गलौज की गई।

चौकी स्तर पर सुनवाई न होने के बाद पीड़ित ने एसपी से भी शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस द्वारा कोई कदम न उठाए जाने से पीड़ित को अपनी जान का खतरा सता रहा है। लगातार चक्कर काटने के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि अधिकारी मस्त हैं और जनता त्रस्त है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कालपी (जालौन)। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, जिला जालौन ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में उपजिलाधिकारी कालपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं वैधानिक समीक्षा कर छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए। उनका कहना है कि भवनों को ध्वस्त करने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है। इस दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, वरिष्ठ समाजवादी नेता अमर सिंह चंदेल, शिव बालक यादव, नगर अध्यक्ष अजीत यादव, रामखिलावन यादव, अजहर बाबा सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
    3
    कालपी (जालौन)। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, जिला जालौन ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के विरोध में उपजिलाधिकारी कालपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं वैधानिक समीक्षा कर छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए। उनका कहना है कि भवनों को ध्वस्त करने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है।

इस दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, वरिष्ठ समाजवादी नेता अमर सिंह चंदेल, शिव बालक यादव, नगर अध्यक्ष अजीत यादव, रामखिलावन यादव, अजहर बाबा सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जिले के कदौरा–चतेला मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जाम से परेशान महिलाओं को खुद डंडे लेकर सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करना पड़ रहा है। चतेला, पंडोरा, बड़ागांव, कानाखेड़ा, पथरेठा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि कदौरा से चतेला की लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जहां कदौरा से कानपुर की लगभग 100 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी हो जाती है, वहीं इस छोटे से मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
    1
    जालौन जिले के कदौरा–चतेला मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जाम से परेशान महिलाओं को खुद डंडे लेकर सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करना पड़ रहा है।

चतेला, पंडोरा, बड़ागांव, कानाखेड़ा, पथरेठा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि कदौरा से चतेला की लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जहां कदौरा से कानपुर की लगभग 100 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी हो जाती है, वहीं इस छोटे से मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कानपुर देहात के भोगनीपुर ब्लॉक में खरका से किशुनपर जाने वाली सड़क की हालत दयनीय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी मात्रा में मिट्टी पड़ी हुई है और पिछले 10 सालों से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सड़क की इस दुर्दशा से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    2
    कानपुर देहात के भोगनीपुर ब्लॉक में खरका से किशुनपर जाने वाली सड़क की हालत दयनीय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी मात्रा में मिट्टी पड़ी हुई है और पिछले 10 सालों से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सड़क की इस दुर्दशा से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Shiva Babu
    Shiva Babu
    Farmer भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने एक जोरदार प्रदर्शन किया। समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस प्रदर्शन में समिति के कई पदाधिकारी शामिल हुए और उन्होंने आरक्षण से जुड़ी अपनी मांगों को उठाया। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर ए.बी.एस.एस. के पदाधिकारियों के साथ मिलकर अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 'आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति' ने एक जोरदार प्रदर्शन किया। समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस प्रदर्शन में समिति के कई पदाधिकारी शामिल हुए और उन्होंने आरक्षण से जुड़ी अपनी मांगों को उठाया।

समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर ए.बी.एस.एस. के पदाधिकारियों के साथ मिलकर अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने, निरंतर पैदल गश्त करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
    1
    कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने, निरंतर पैदल गश्त करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में चतेला-कदौरा मार्ग पर भीषण जाम ने ग्रामीणों का सब्र जवाब दे दिया। घंटों तक जाम में फंसे रहने के बाद महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं और वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने में जुट गईं। मौके पर पुलिस की अनुपस्थिति ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी। इसके बाद महिलाओं ने स्वयं यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम हटाने का प्रयास किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    1
    जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में चतेला-कदौरा मार्ग पर भीषण जाम ने ग्रामीणों का सब्र जवाब दे दिया। घंटों तक जाम में फंसे रहने के बाद महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं और वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने में जुट गईं।

मौके पर पुलिस की अनुपस्थिति ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी। इसके बाद महिलाओं ने स्वयं यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम हटाने का प्रयास किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.