नानपारा के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल का तबादला, प्रकाश सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश अग्रवाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार उनका तबादला महसी तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर किया गया है। वहीं, महसी तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह को नानपारा तहसील का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही नानपारा में कार्यभार ग्रहण करेंगे। नानपारा के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल का तबादला, प्रकाश सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश अग्रवाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार उनका तबादला महसी तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर किया गया है। वहीं, महसी तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह को नानपारा तहसील का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही नानपारा में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद नानपारा तहसील को नए एसडीएम के रूप में प्रकाश सिंह की जिम्मेदारी मिलेगी, जबकि राजेश अग्रवाल अब महसी तहसील में अपनी सेवाएं देंगे।कुछ ही दिनों में तहसील नानपारा में नवागत उपजिलाधिकारी नानपारा राजेश अग्रवाल का स्थान्तरण आज महसी तहसील कर दिया गया। महसी तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी महसी प्रकाश सिंह होंगे तहसील नानपारा के उपजिलाधिकारी ।राजेश अग्रवाल का स्थान्तरण महसी तहसील के होंगे उपजिलाधिकारी।
नानपारा के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल का तबादला, प्रकाश सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश अग्रवाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार उनका तबादला महसी तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर किया गया है। वहीं, महसी तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह को नानपारा तहसील का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही नानपारा में कार्यभार ग्रहण करेंगे। नानपारा के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल का तबादला, प्रकाश सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी नानपारा, बहराइच। तहसील नानपारा में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश अग्रवाल का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के आदेश के
अनुसार उनका तबादला महसी तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर किया गया है। वहीं, महसी तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह को नानपारा तहसील का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे जल्द ही नानपारा में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद नानपारा तहसील को नए एसडीएम के रूप में प्रकाश सिंह की जिम्मेदारी मिलेगी, जबकि राजेश अग्रवाल अब महसी तहसील में अपनी सेवाएं देंगे।कुछ ही दिनों में तहसील नानपारा में नवागत उपजिलाधिकारी नानपारा राजेश अग्रवाल का स्थान्तरण आज महसी तहसील कर दिया गया। महसी तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी महसी प्रकाश सिंह होंगे तहसील नानपारा के उपजिलाधिकारी ।राजेश अग्रवाल का स्थान्तरण महसी तहसील के होंगे उपजिलाधिकारी।
- महादेव पूर्वा पकरिया दीवान महादेव पूर्वा पकरिया दीवान थाना मोतीपुर तहसील मे पूर्वा जिला4
- ब्रेकिंग न्यूज़ बलहा ब्लाक के ग्रामपंचायत दौलतपुर में हो रहा भ्रष्टाचार, अधिकारियों का हो रहा फेर बदल, ग्रामीण हो रहे परेशान सरकार द्वारा दिए गए योजनाओं को खा गए अधिकारी व प्रशासक बलाहाबला के ग्राम पंचायत दौलतपुर सहित कई ग्राम पंचायत में हो रहा भ्रष्टाचार प्रशासक से लेकर खंड विकास अधिकारी तक शामिल, गौशाला सामुदायिक शौचालय सड़क नाली मनरेगा मजदूर सफाई कर्मी आवास आदि योजनाएं केवल कागज पर दिखाई देती हैं मौके पर सन्नाटा कई बार सूचना न्यूज़ डालने पर भी प्रशासक व अधिकारी प्रशासन संज्ञान नहीं लेता ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को ,मिला आगे की न्यूज़ देखने के लिए बने रहिए रिपोर्टर चंद्रशेखर ओझा दौलतपुर मोतीपुर बहराइच जय हिंद वंदे मातरम3
- बहराइच पप्पू यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ का चक्का जाम, पुतला दहन की चेतावनी बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौराहा पर शनिवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मनीष पांडे के नेतृत्व में चक्का जाम कर सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए सांसद के इस्तीफे की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो विभिन्न स्थानों पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांग पूरी होने तक संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा। फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस बहराइच। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नानपारा तहसील में विधायक राम निवास वर्मा की मौजूदगी में डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनसुनवाई की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। नानपारा में 65 में से 8, कैसरगंज में 98 में से 6, सदर में 42 में से 2, मिहींपुरवा में 48 में से 2, महसी में 24 में से 3 और पयागपुर में 59 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।1
- मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें.... मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....1
- बहराइच: बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 265940.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 128600, सरयू बैराज से 2286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।1
- अष्टधातु की बुद्ध प्रतिमा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार रुपईडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध बुद्ध प्रतिमा, तीन बाइक, सात मोबाइल व नकदी बरामद; कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास, नेपाल तक जुड़े नेटवर्क की जांच तेज बहराइच, 1 अगस्त। भारत-नेपाल सीमा पर भगवान बुद्ध की साधारण धातु की प्रतिमा को प्राचीन अष्टधातु की करोड़ों रुपये मूल्य की दुर्लभ प्रतिमा बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक संदिग्ध भगवान बुद्ध की प्रतिमा, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन तथा भारतीय व नेपाली मुद्रा बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क सीमा पार नेपाल तक फैला हुआ है और कई लोगों को करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा चितांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में रुपईडीहा पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि साईंगांव के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग भगवान बुद्ध की साधारण धातु की प्रतिमा को प्राचीन अष्टधातु की दुर्लभ मूर्ति बताकर करोड़ों रुपये में बेचने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदलेदास मंदिर के पास घेराबंदी कर सात आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। क्या-क्या हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 इंच ऊंची एवं 4.960 किलोग्राम वजनी भगवान बुद्ध की संदिग्ध धातु प्रतिमा, हीरो स्प्लेंडर की दो तथा होंडा शाइन की एक मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, 910 रुपये भारतीय मुद्रा एवं 30 नेपाली रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा की वास्तविक धातु, प्राचीनता और कीमत का परीक्षण विशेषज्ञों से कराया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में सज्जान अली उर्फ काले खां, मन्नू उर्फ दिलदार, आजाद अली, रिजवान, महफूज, शाकिर अली पुत्र अजमेर अली तथा समीर उर्फ नूर मोहम्मद शामिल हैं। सभी आरोपी थाना रुपईडीहा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास जांच में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य पहले से आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी सज्जान अली उर्फ काले खां के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और ठगी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। समीर उर्फ नूर मोहम्मद के खिलाफ भी रिसिया थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आजाद अली, रिजवान, महफूज, शाकिर अली तथा अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी इस मामले में मुकदमा संख्या 204/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। नेपाल तक फैले नेटवर्क की पड़ताल प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि गिरोह का नेटवर्क भारत-नेपाल सीमा तक फैला हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है, किन-किन राज्यों और नेपाल में इनके संपर्क हैं तथा इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस को जल्द ही और बड़े खुलासे की उम्मीद है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी रविन्द्र यादव, सोविन्द्र यादव, मनोज वर्मा, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, जय चन्द्र गौड़ एवं विकास सिंह की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2