खलीलाबाद को मिला फैशन का नया आयाम, “जय श्री प्रसाद जगन्नाथ प्रसाद”के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन बेटी नैना गुप्ता के हाथों हुआ उद्घाटन, आधुनिक डिजाइन व ट्रेंडिंग कलेक्शन से पहले दिन ही उमड़ा ग्राहकों का जन शैलाब ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर । खलीलाबाद नगर के बैंक चौराहा स्थित प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान “जय श्री प्रसाद जगन्नाथ प्रसाद” की नई शाखा का मंगलवार को भव्य समारोह के बीच शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक बैजनाथ गुप्ता की पुत्री नैना गुप्ता द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। शुभारंभ अवसर पर प्रबंधक बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनके हाथों से कराना अत्यंत शुभ होता है। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद में बढ़ती फैशन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस नए शोरूम की स्थापना की गई है, जिससे स्थानीय ग्राहकों को बड़े शहरों जैसी गुणवत्ता और विविधता अब अपने ही शहर में उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने आगे जानकारी दी कि शोरूम में महिलाओं के लिए नवीनतम डिजाइनों की साड़ियों लहंगों का आकर्षक संग्रह, आधुनिक शैली की ज्वेलरी तथा पुरुषों के लिए ट्रेंडिंग मेंसवियर ,किड्स वेयर की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई, जिसके चलते पहले ही दिन शोरूम में ग्राहकों की उल्लेखनीय भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इसमें प्रमुख रूप से विधायक श्री राम चौहान,सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान,पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, डॉ सोनी सिंह, सुनीता अग्रहरि सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन कर यहां उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता, आधुनिकता और विविधता की सराहना की। इस दौरान प्रबंधक बैजनाथ गुप्ता की बेटी नैना गुप्ता द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों का विशेष स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे आगंतुकों ने काफी पसंद किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारिक वर्ग के लोगों ने बैजनाथ गुप्ता को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस शोरूम के खुलने से न केवल शहर में आधुनिक फैशन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नया आयाम प्राप्त होगा। इस अवसर पर सतविंदर पाल सिंह जज्जी, प्रितपाल सिंह, रामकुमार सिंह, अमर राय, प्रदीप सिसोदिया, मुरलीधर जायसवाल,कन्हैया वर्मा, भोला अग्रहरि,पेशकार अहमद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं आम जनमानस मौजूद रहे।

- थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बड़गो स्थित जिला अस्पताल के पास दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। मामले में पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय खलीलाबाद ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #खलीलाबाद #संतकबीरनगर #मारपीट #पुलिसकार्रवाई #उत्तरप्रदेश #LawAndOrder #BreakingNews #LocalNews #UPPolice #liveuponenews1
- संतकबीरनगर, खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के ग्राम पंचायत थवईपार में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण का कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए बाबा साहब को नमन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं शिलापट्ट के अनावरण से हुई, जिसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बड़े भाई खेदन प्रसाद जी, अमृत चंद्र जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा धर्मेंद्र कुमार जी, पूर्व प्रधान रत्नेश जी, डॉ. सुदामा प्रसाद जी, पूर्व प्रधान पूर्णमासी प्रसाद जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार जी, ओम प्रकाश जी, गुड्डू राणा, जगजीवन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- हकीमपुर में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व एवं समाज में समानता स्थापित करने के उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप , अजय रंजन, आदर्श कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कपिल कुमार, सुरेश प्रसाद, कमलेश राजभर, नार्मल प्रसाद, अवधेश यादव, घनश्याम यादव, चन्द्रभान राजभर, देवीदिन राजभर, अम्बिका राजभर, रामदास, कैलाश कुमार, राजू कुमार, महेश कुमार, हीरालाल, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। जय भीम के नारों से गूंजा पूरा हकीमपुर गांव।4
- आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।4
- खलीलाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जय भीम के नारे खलीलाबाद में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे वातावरण को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।1
- पैतृक जमीन के लिए दर-दर भटक रहा फौजी, रिश्तों में ही न्याय का संकट1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- मौर व वहराडाड़ी में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मोहन चौहान, अरविंद कुमार, जय नारायण, अनिल कुमार, संत दयाल, सीताराम, जय हिंद, विजयी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। मौर में जयंती समारोह के उपरांत भीमराव अंबेडकर पार्क वहराडाड़ी में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा।4