Shuru
Apke Nagar Ki App…
अशोकनगर से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सिस्टम की संवेदनहीनता ने एक पिता को मजबूर कर दिया।
नीलेश विश्वकर्मा
अशोकनगर से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सिस्टम की संवेदनहीनता ने एक पिता को मजबूर कर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी अंतर्गत खेजरा हनुमान मंदिर के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मडियादो थाना क्षेत्र के बछामा निवासी 30 वर्षीय रामेश्वर पिता बलराम आदिवासी अपने जीजा संतोष आदिवासी के साथ मजदूरी करने कोटा जा रहा था। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ट्रेन में सफर के दौरान संतोष के बाथरूम जाने पर अचानक गेट से रामेश्वर का पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद संतोष ने अगले स्टेशन पर उतरकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। देर रात तक शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा, जिसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। हादसे के बाद मृतक अपने पीछे पत्नी कविता रानी आदिवासी और तीन बच्चे दिनेश, दसोदा व देवेंद्र को छोड़ गया है। मजदूरी करने निकले युवक की मौत के बाद अब परिवार पर भी रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है। बहरहाल आज मंगलवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अब यह दुर्घटना है या फिर हादसा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Vikas Soni1
- बांदकपुर रोड आम जामुन के पास दो ट्रक आपस में टकरा जाने से ट्रक ड्राइवर फंसा ट्रक में1
- Post by Shailesh Shrivastava1
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- चार नवजात शावकों को देखा दमोह -वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज प्रातः गश्त के दौरान वनकर्मियों ने बाघिन N6 को चार नवजात शावकों के साथ देखा। चारों शावक मां के साथ स्वस्थ और सुरक्षित दिखाई दे रहे थे।1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- दमोह शहर में लोकायुक्त पुलिस ने शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई सोमवार शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जबलपुर रोड पर की गई। बता दें कि पटेरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ शिक्षक नवेंद्र कुमार आठिया ने शिकायत की थी कि निलंबन से बहाली और विभागीय जांच समाप्त कराने के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप बिछाकर अनिल कुमार साहू, मनोज श्रीवास्तव और नीरज सोनी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आवेदक ने बताया कि आठ माह से निलंबित होने के बाद भी बहाली के लिए दबाव बनाया जा रहा था। 15 दिन पहले 80 हजार रुपए देने पर सहमति बनी थी। लोकायुक्त टीम ने योजना के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं ट्रैप कार्यवाही में निरक्षक मंजू किरण तिर्की, निरक्षक रंजीत सिंह सहित अन्य कार्यवाही शामिल रहे।1
- Post by Vikas Soni1