रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त को सभी मातृशक्ति को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त को सभी मातृशक्ति को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा* इटावा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। जनपद में इस कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर के माननीय अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग जी द्वारा की गई।कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। 27 अगस्त 2026 की प्रातः से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक सभी महिलाओं तथा उनके साथ एक सहयात्री को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को अपने मायके एवं परिवारजनों तक सुगम, सुरक्षित एवं निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी महिलाएं वोटर आईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महिला मोर्चा बिरला शाक्य, बीजेपी नेता विवेक शाक्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, आर0एम0 कपिल देव, ए0आर0एम मुकेश अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण व बड़ी संख्या में मातायें, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त को सभी मातृशक्ति को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27, 28 एवं 29 अगस्त को सभी मातृशक्ति को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा* इटावा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। जनपद में इस कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर के माननीय अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग जी द्वारा की गई।कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। 27 अगस्त 2026 की प्रातः से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक सभी महिलाओं तथा उनके साथ एक सहयात्री को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को अपने मायके एवं परिवारजनों तक सुगम, सुरक्षित एवं निःशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी महिलाएं वोटर आईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महिला मोर्चा बिरला शाक्य, बीजेपी नेता विवेक शाक्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, आर0एम0 कपिल देव, ए0आर0एम मुकेश अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण व बड़ी संख्या में मातायें, बहनें एवं बेटियां आदि उपस्थित रहीं।
- मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा1
- लगातार बारिश से दो भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिरे बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; राजस्व टीम से नुकसान का आकलन कराने की मांग अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते दो सगे भाइयों के कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे के समय एक मकान में बुजुर्ग महिला मौजूद थी, जबकि दूसरे मकान में परिवार के सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम फूलपुर निवासी राशिद खान पुत्र अब्दुल्ला खान के परिवार के सदस्य बारिश के दौरान घर में मौजूद थे। रात में परिवार के लोग बाहरी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि परिवार के लोग सुरक्षित बच गए। मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। सुबह ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। वहीं, कुछ दूरी पर राशिद के छोटे भाई जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल्ला खान का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया। मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान, आटा चक्की, दो बक्से समेत अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पीड़ित परिवार को अनुमन्य सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।1
- इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद, साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.74171970644
- RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 250 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय स्कूलों में पहुंचकर वितरित किए स्कूल बैग, पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री । भिंड। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कई जरूरतमंद बच्चे आज भी स्कूल बैग, पुस्तकें और जरूरी शैक्षणिक सामग्री से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड, जिला भिंड ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर करीब 250 निःशक्त एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कंपनी की टीम ने शहर की विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर उन बच्चों को चिन्हित किया, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों के लिए बैग व पुस्तकें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल ने न केवल बच्चों की जरूरत पूरी की, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने का हौसला भी दिया। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। RSI नर्मदा माइंस द्वारा समय-समय पर जिलेभर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय योगदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ कंपनी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा शहर में 500 से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए थे। इसके साथ ही जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी की इस पहल को शिक्षा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की सामग्री पहुंचाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं।3
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित जसवंतनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजसेवी संस्था वारसी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की ओर से मरीजों की सेवा कर उनके बताए हुए मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसर को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वारसी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। फल और बिस्कुट पाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था के सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी के साथ मोहम्मद जानिब, फराज वारसी, फईम चिश्ती और महबूब अशरफी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव, स्टाफ नर्स शालिनी यादव, अल्पना और सुशीला ने सहयोग किया। अस्पताल स्टाफ ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में बताए गए मानव सेवा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।1
- ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है1
- आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री1
- चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट इटावा एक्सप्रेस राजीव यादव इटावा जनपद में विभिन्न चिटफंड एवं निवेश कंपनियों में जमा धनराशि फंसने से परेशान पीड़ितों ने भुगतान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन पर बड्स एक्ट 2019 के तहत अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए जल्द भुगतान प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की ज्ञापन में पीड़ितों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में अनियमित जमा योजनाएं प्रतिबंध अधिनियम (BUDS Act-2019) पारित किया गया था। इसके तहत अनियमित जमा योजनाओं में फंसी धनराशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस दिलाने का प्रावधान है। पीड़ितों के अनुसार शासन के निर्देश पर मार्च 2023 में इटावा जनपद की सभी तहसीलों में बड्स एक्ट के तहत भुगतान के लिए आवेदन फार्म जमा कराए गए थे, लेकिन अब तक उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों का आरोप है कि नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन एवं तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों द्वारा भुगतान संबंधी डाटा सक्षम न्यायालय को अब तक प्रेषित नहीं किया गया, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2024 से लगातार शासन-प्रशासन, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं वित्त मंत्रालय को ज्ञापन और प्रार्थना पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बड्स एक्ट-2019 के तहत जमा आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए तथा जमा फार्म की रिसीविंग भी पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्षों से फंसी उनकी धनराशि वापस मिल सके। पीड़ितों ने बताया कि जनपद के निवेशकों की धनराशि सौगात इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज, सहारा इंडिया लिमिटेड, गोल्डन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कर्मभूमि कर्मयोग बीटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड, सहित लगभग 90 कंपनियों में अरबों रुपए की देश की जनता की खून पसीने की गाड़ी कमाई फसी हुई है।पीड़ितों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र कार्रवाई कर भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता आगामी चुनाव में सरकार को इसका जवाब देगी। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह ने मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।1