रायबरेली के सरेनी विधानसभा क्षेत्र स्थित लालगंज में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का मंत्र दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है और अपनी लोकप्रिय योजनाओं के बदौलत उत्तर प्रदेश में 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल जनता को मुद्दों से भटकाना है, जबकि प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक ही दिन और एक ही समय पर बूथ सम्मेलन करना सिर्फ भाजपा के लिए ही संभव है। सम्मेलन में पूर्व भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां धनबल और गठबंधन के सहारे चुनाव जीतती हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के बाद से क्षेत्र में विकास थम गया है और नहरों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार जनता के बीच हैं, जबकि चुनाव लड़ने वाले अन्य नेता कहीं दिखाई नहीं पड़ते।
रायबरेली के सरेनी विधानसभा क्षेत्र स्थित लालगंज में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का मंत्र दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है और अपनी लोकप्रिय योजनाओं के बदौलत उत्तर प्रदेश में 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल जनता को मुद्दों से भटकाना है, जबकि प्रदेश की
सभी 403 विधानसभाओं में एक ही दिन और एक ही समय पर बूथ सम्मेलन करना सिर्फ भाजपा के लिए ही संभव है। सम्मेलन में पूर्व भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां धनबल और गठबंधन के सहारे चुनाव जीतती हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के बाद से क्षेत्र में विकास थम गया है और नहरों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार जनता के बीच हैं, जबकि चुनाव लड़ने वाले अन्य नेता कहीं दिखाई नहीं पड़ते।
- रायबरेली के सरेनी विधानसभा क्षेत्र स्थित लालगंज में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का मंत्र दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है और अपनी लोकप्रिय योजनाओं के बदौलत उत्तर प्रदेश में 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल जनता को मुद्दों से भटकाना है, जबकि प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक ही दिन और एक ही समय पर बूथ सम्मेलन करना सिर्फ भाजपा के लिए ही संभव है। सम्मेलन में पूर्व भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां धनबल और गठबंधन के सहारे चुनाव जीतती हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के बाद से क्षेत्र में विकास थम गया है और नहरों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार जनता के बीच हैं, जबकि चुनाव लड़ने वाले अन्य नेता कहीं दिखाई नहीं पड़ते।2
- अमेठी के कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसियों पर मासूम बच्चों के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद से बच्चे बेहद भयभीत हैं और विरोध करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाया गया। पीड़ित परिवार ने एसपी से मांग की है कि मासूम बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित संग्रामपुर में एक नाबालिग दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने, जबरन निकाह करने और दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार देर शाम पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर संग्रामपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव निवासी जाबिर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, जबरन निकाह किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर मां ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर आरोपी जाबिर के विरुद्ध एससी/एसटी अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।3
- उत्तर प्रदेश के संग्रामपुर में एक नाबालिग दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने, जबरन निकाह और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के युवक जाबिर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम यह कार्रवाई की, जिसमें एससी/एसटी अधिनियम सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव निवासी जाबिर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। वहां उसने बेटी को डरा-धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, जबरन निकाह रचाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। मामले में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- अमेठी के परसावा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के 'बूथ समिति सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सुल्तानपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगजीत सिंह जी, भाजपा जिला महामंत्री विशु मिश्रा जी तथा विधानसभा के चारों भाजपा मण्डल अध्यक्षों ने गरिमामयी सहभागिता की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारी संगठन व्यवस्था की वास्तविक रीढ़ और मुख्य स्तंभ हैं। उनकी निष्ठा, अनवरत परिश्रम और जन-जन से सीधे जुड़ाव के बल पर ही संगठन नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पूज्य प्रधानमंत्री जी व यशस्वी मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रेरित व संकल्पित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष देव प्रकाश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- प्रतापगढ़ जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन निर्धारित समय अनुसार शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विश्वनाथगंज विधानसभा में आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद विनोद सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा सदर विधानसभा में राम विलास पाल, रानीगंज में पूर्व महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा, बाबागंज में राजेंद्र मिश्रा, कुंडा में भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, पट्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी और रामपुर खास में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबक्श सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की गई। पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी का आधार स्तंभ बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। रणजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुँचाकर आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ को विजय का केंद्र बनाना है। वहीं जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से नियमित सक्रिय रहने, नए मतदाताओं से संपर्क साधने और लाभार्थियों से संवाद बढ़ाने का आह्वान किया, जबकि राजेंद्र मिश्रा ने मजबूत बूथ को ही भाजपा की जीत का सबसे बड़ा आधार बताया। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श के साथ बूथों को अधिक प्रभावी बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व मंत्री मोती सिंह, सिंधुजा मिश्रा, पवन गौतम, राजेश मिश्र राजन, राजेश सिंह, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह, प्रेमलता सिंह, उदय शंकर पाण्डे, अंशुमान सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी सहित सभी जिला पदाधिकारी और मंडल प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- अमेठी में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में यह कार्रवाई संचालित की गई। इस दौरान 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में पैदल गश्त की। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। अभियान के तहत मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी लेते हुए आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।1
- अमेठी के भादर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा सोनारी के विशवासा गांव में पहली ही तेज बारिश ने हाल ही में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। लगभग पांच माह पहले लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी सड़क का एक हिस्सा तेज जलप्रवाह में बहकर क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे इलाके में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुछ माह पहले ही पुल, डैम और आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन लगातार दो दिनों की बारिश के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे नई सड़क धंस गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि काम सही तरीके से हुआ होता तो सड़क पहली ही बारिश में इस तरह नहीं बहती। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पुल और डैम को भी बड़ा नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क टूटने का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।3
- रायबरेली के लालगंज में बकरी चराने निकली एक महिला का शव तालाब में उतराता हुआ मिला है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।1