https://youtu.be/Ax0wIrSF14Q?si=93ldBJ0Oi8n0LCWu #Narsinghpur शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर: शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,उठाई मांग नरसिंहपुर। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला-नरसिंहपुर ने हुंकार भरी है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने नरसिहपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अन्य अस्थाई कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है T.E.T. परीक्षा पर रिव्यू पिटीशन शिक्षकों के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार से टी.ई.टी. परीक्षा के मामले में तत्काल रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) दायर करने की मांग की गई है। राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग के लोक सेवकों की पुरानी मांग को दोहराते हुए, उन्हें उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने का आग्रह किया गया है। विद्यालयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अतिथि शिक्षकों, वोकेशनल शिक्षकों, ITC इंस्ट्रक्टरों, करियर व मेंटल काउंसलरों, प्री-प्राइमरी सहायिकाओं और आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभाग में नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। अस्थाई कर्मचारियों में भारी रोष ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले ये कर्मचारी वर्षों से अल्प मानदेय और अनिश्चित भविष्य के बीच कार्य कर रहे हैं। नियमितीकरण न होने से इन कर्मचारियों में असुरक्षा का भाव है, जिसका असर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। आगामी रणनीति शिक्षक संयुक्त मोर्चा का कहना है कि यदि सरकार इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है, तो आने वाले समय में जिले के समस्त शिक्षक और अस्थाई कर्मी अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे।

- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"2
- सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।1
- Post by Pratap Singh2
- अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक व्यक्ति की छाती में हुआ दर्द 108 एंबुलेंस वाहन से पहुंचाया गया अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया जबलपुर1
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा1
- Post by Dharmendra sahu1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।1