दोहरा में सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर परेशान दोहरा गांव में सड़क पर गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। दोहरा में सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर परेशान दोहरा गांव में सड़क पर गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
दोहरा में सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर परेशान दोहरा गांव में सड़क पर गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। दोहरा में सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर परेशान दोहरा गांव में सड़क पर गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- *मुरैना जिले की अंबाह तहसील के पचासा मैदान में बिना अनुमति के मेले की तैयारी, प्रशासन मौन* *अंबाह/मुरैना।* मुरैना जिले की अंबाह तहसील के चर्चित पचासा मैदान में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार मेला संचालक ने न तो नगर पालिका से अनुमति ली है और न ही प्रशासन से कोई एनओसी प्राप्त की है। आप इन तस्वीरों में साफ देखा सकते है कि मैदान में बड़े-बड़े झूले, मौत का कुआं, ब्रेक डांस और अन्य खतरनाक झूलों को क्रेन की मदद से लगाया जा रहा है। पूरे मैदान में टेंट, तिरपाल, झूला गाड़ियां और सामान बिखरा पड़ा है। मौके पर 4 से 5 मजदूर काम करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों एवं व्यपारी वर्ग का कहना है कि पचासा मैदान अंबाह का एकमात्र सार्वजनिक खेल और आयोजन स्थल है। यहां हर साल मेले के लिए नगर पालिका से टेंडर और अनुबंध होता है, लेकिन इस बार बिना किसी प्रक्रिया के ही मैदान पर कब्जा कर लिया गया है। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा को लेकर है। मेले में लगने वाले झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट, अग्निशमन व्यवस्था, बिजली सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण का कोई इंतजाम नहीं दिख रहा। यदि बिना जांच के मेला शुरू होता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि अनुभागीय अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंबाह तत्काल मौके का निरीक्षण कर बिना अनुमति चल रही तैयारी को रोके और नियमानुसार कार्रवाई करें।3
- *वीरेंद्र की वेटी का आरोप पुलिस ने घर से उठा कर पुलिस मुठभेड़ सुन्ना नहर की झाड़ियों में कहानी बनाकर कर दी* एटा। वीरेंद्र सिंह की वेटी का आरोप है कि कोतवाली नगर धर्मेंद्र पंवार कोतवाल कोतवाली नगर ने घर से उठा कर सुन्ना नहर की झाड़ियों में सुयोजित तरीके से पुलिस मुठभेड़ कर दी है, वीरेन्द्र का परिवार कोर्ट जाने को तैयार अपहरण एवं हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो सकती है कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख *वीरेंद्र की वेटी का आरोप पुलिस ने घर से उठा कर पुलिस मुठभेड़ सुन्ना नहर की झाड़ियों में कहानी बनाकर कर दी* एटा। वीरेंद्र सिंह की वेटी का आरोप है कि कोतवाली नगर धर्मेंद्र पंवार कोतवाल कोतवाली नगर ने घर से उठा कर सुन्ना नहर की झाड़ियों में सुयोजित तरीके से पुलिस मुठभेड़ कर दी है, वीरेन्द्र का परिवार कोर्ट जाने को तैयार अपहरण एवं हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हो सकती है कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश वीरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में सिपाही सत्यपाल भी घायल हुआ है, जबकि बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र ने 22 अक्टूबर को अलीगंज में सर्राफा कारोबारी की दुकान से 10 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और एक लाख रुपये लूटे थे। मौके से पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एटा के अलीगंज लूट कांड में पुलिस के हाथ लगी दूसरी बड़ी सफलता लूट कांड में एसएसपी डा इलामारन जि का एक के बाद एक बड़ा एक्शन! एक फ़िर बदमाशों के लिए नजीर बनी एटा पुलिस की कारवाही सर्राफा लूटकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ करवाईयों से अपराधियों के हौसले पस्त 22 अक्टूबर को अलीगंज में सर्राफा कारोबारियों से हुई लूट का मामला। करीब चार दर्जनों से अधिक संगीन बरदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात सरगना वीरेंद्र बीते दिन पुलिस मुठभेड़ में हुआ था ढेर। अब लूट की साजिश और माल के बंटवारे में सामने आए दो आरोपी गिरफ्तार। सनसनी वारदात में शामिल सहगार्द बदमाश गौरव और मंगलम के कब्जे से कुछ आभूषण बरामद। दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अलीगंज पुलिस की कार्रवाई। एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दो गिरफ्तार… अब बाकी नेटवर्क पर पुलिस की नजर!1
- मुरैना: अम्बाह पुलिस ने 900 ग्राम गांजा सहित 1 तस्कर दबोचा, 10 हजार का माल जब्त मुरैना: अम्बाह पुलिस ने 900 ग्राम गांजा सहित 1 तस्कर दबोचा, 10 हजार का माल जब्त अम्बाह पुलिस ने 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 900 ग्राम गांजा कीमती करीबन ₹10,000/- जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज (भापुसे) द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह प्रशान्त भदौरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 29-10-2026 को थाना अम्बाह पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बेचने के उद्देश्य से न्यू बाईपास रोड पर खड़ा हुआ है। मुखबिर की उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाह पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 01 पैकेट मिला, जिसमें 900 ग्राम गांजा पाया गया। जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज आदि उपलब्ध न होने पर मौके से उक्त गांजा को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं थाना वापसी पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 508/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक वीरेश कुशवाह थाना प्रभारी अम्बाह हमराह फोर्स उनि. प्रज्ञाशील, प्रआर. 855 सत्यवीर, आर. 1093 नरेश जाट, आर.चा. मनीष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।1
- चंबल में फिर भूमि विवाद,, लाठी फरसे,सरिए बरसे,, महिलाएं भी घायल अंबाह। अम्बाह तहसील के अमिलेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही पूर्वज के परिवारों में हुआ झगड़ा एक परिवार पूरी तरह से घायल पांच सदस्यों के गंभीर चोट, महिलाएं भी घायल। पुलिस जांच में जुटी,,1
- दोहरा में सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर परेशान दोहरा गांव में सड़क पर गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। दोहरा में सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीर परेशान दोहरा गांव में सड़क पर गंदा पानी भरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क पर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- जौरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी से 60 किलो पनीर और पामोलिन ऑयल जब्त मिलावट की आशंका पर लिए दूध, पनीर और रिफाइंड पामोलिन ऑयल के नमूने, एक डेयरी का खाद्य पंजीयन निलंबित करने की अनुशंसा मुरैना। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल ने जौरा नगर की दो दूध डेयरियों पर निरीक्षण कर नमूना लेने की कार्रवाई की। इस दौरान एक डेयरी परिसर में बड़ी मात्रा में पनीर और रिफाइंड पामोलिन ऑयल मिलने पर उन्हें जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 18 हजार रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच दल ने सबसे पहले नहरैला रोड स्थित बजरंग डेयरी का निरीक्षण किया। डेयरी के संचालक रामलखन सिंह गुर्जर की मौजूदगी में मिश्रित दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके बाद जांच दल पगारा रोड स्थित श्री नाध्य डेयरी पहुंचा, जहां संचालक अनुराग जादौन के डेयरी परिसर में 4 किलो रिफाइंड पामोलिन ऑयल और करीब 60 किलो पनीर पाया गया। खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के चलते टीम ने पनीर एवं रिफाइंड पामोलिन ऑयल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। नमूना लेने के बाद शेष पनीर और पामोलिन ऑयल को जब्त कर लिया गया। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 18 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच की गई। साथ ही दूध एवं दूध से बने उत्पादों में होने वाली मिलावट और उसकी पहचान के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया। जांच दल ने श्री नाध्य डेयरी परिसर में अपद्रव्य पाए जाने के आधार पर डेयरी का खाद्य पंजीयन निलंबित करने की अनुशंसा की है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह सिरोहिया, पटवारी जौरा विजय सिकरवार, आरक्षक जितेंद्र गुर्जर, विपिन जाट एवं केमिस्ट सत्येंद्र सिंह तोमर शामिल रहे। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से नगर के दूध एवं दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं में हलचल देखी गई।1
- *मुरैना: शहीद स्मारकों पर पेशाब, अतिक्रमण और गंदगी; प्रशासन मौन - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ ने उठाए सवाल* *अम्बाह/मुरैना।* शहीदों के सम्मान को लेकर प्रशासन की उदासीनता एक बार फिर उजागर हुई है। मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सेवकों द्वारा अनुभागीय अधिकारी (SDM) और नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CMO) को एक आवेदन सौंपा गया था। आवेदन में पुरानी तहसील के सामने, न्यायालय परिसर के पास स्थित *अमर शहीद कैप्टन वीर नारायण "सेना मैडल" शहीद स्मारक* की दुर्दशा का मुद्दा उठाया गया था। संघ ने बताया कि स्मारक की दीवारों पर आम जनता द्वारा खुले में पेशाब किया जा रहा है, जिससे बलिदानियों के बलिदान का घोर अपमान हो रहा है। संघ ने इस समस्या के समाधान के लिए *चार सूत्रीय मांग* रखी थी - 1. स्मारक के आसपास स्वच्छता और नियमित सफाई व्यवस्था, 2. दीवारों पर पेशाब करने से रोकने के लिए सूचना बोर्ड और बैरिकेडिंग, 3. अतिक्रमण कर लगाए गए फास्ट फूड के ठेलों और पार्किंग को हटाना, 4. स्मारक की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था। आपके द्वारा भेजी गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि स्मारक की बाउंड्री वॉल के बाहर *"INDIAN FAST FOOD"* के ठेले, कबाड़ के टपरे और गाड़ियां खड़ी हैं। जमीन पर कचरा, गुटखे के पाउच पड़े हैं और बोर्ड पर *"पार्किंग स्थल - अपने वाहन की सुरक्षा स्वयं करें"* लिखा है, जबकि यह कोई पार्किंग स्थल नहीं, शहीद स्मारक परिसर है। सेवकों का आरोप है कि आज शुक्रवार तक उस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी *साबिर कौशल* को मैसेज के माध्यम से अवगत भी कराया गया, लेकिन उन्होंने न तो कोई जवाब दिया और न ही कॉल अटेंड किया। संघ के सेवकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लगता है शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अध्यक्ष सब सोए हुए हैं। सबने कसम खा रखी है कि बलिदानियों का अपमान करना ही उनकी परंपरा है। अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की धारा से प्रेरणा लेकर चलने वाले इस संगठन का कहना है कि आए दिन कहीं न कहीं बलिदानियों के स्मारकों पर उल्टे-सीधे कार्य, अतिक्रमण और पेशाब करने जैसी शर्मनाक घटनाएं सामने आती रहती हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।4
- हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह का प्रदर्शन, किया पुतला दहन अम्बाह। मध्यप्रदेश में रिक्त राज्यसभा सीट पर भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा (छोटई) के नेतृत्व में नगर पालिका अम्बाह के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवादों में हरदीप सिंह पुरी का नाम चर्चा में आने को लेकर सवाल उठाए और उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ अध्यक्ष शेरा सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष सेवादल बृजकिशोर सखवार, ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस अजय ठेकुले, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस विवेक शर्मा, पूर्व पार्षद नाथू श्रीवास, घनेन्द्र सखवार, अजय शर्मा, वीरू कुशवाह, बीरेंद्र सखवार, राजेश शर्मा, दुर्गाप्रसाद सखवार एवं रवि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के फैसले के खिलाफ अपनी राजनीतिक नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जारी रखने की बात कही।1