लिधौरा शासकीय महाविद्यालय में नई सौगात विधायक हरिशंकर खटीक के अथक प्रयासों से हुई पूरी *लिधौरा शासकीय महाविद्यालय में नई सौगात विधायक हरिशंकर खटीक के प्रयासों से पूरी हुई* लिधौरा के शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक के प्रयासों से फर्नीचर की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। नगर में महाविद्यालय की नई बिल्डिंग10 दिसंबर 2025 को बनकर तैयार हुई थी जिसकी लागत 6 करोड़ 17 से तैयार हुई थी एवं कॉलेज नगर की पुराने किले में लगाई जाती थी जिसकी मांग क्षेत्रीय महाविद्यालय की नई बिल्डिंग बनकर तैयार होने के बाद छात्रों द्वारा लगातार फर्नीचर की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए विधायक ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। अब महाविद्यालय में टेबल और कुर्सी सेट के रूप में पर्याप्त फर्नीचर पहुंच चुका है, जिसे देखकर अध्ययनरत विद्यार्थियों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि देश का भविष्य ये विद्यार्थी हैं और इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हम हमेशा पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने आगे भी महाविद्यालय की हर आवश्यकता को अपनी निधि से पूरा करने और किसी भी प्रकार की कमी न आने देने का आश्वासन दिया, जिससे यहां पढ़ने वाला कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कॉलेज प्रबंधन ने भी क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रबंधन ने कहा कि महाविद्यालय की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के समय विधायक जी द्वारा जो आश्वासन दिया गया था, वह आज पूरी तरह से पूरा हो गया है। बच्चों के लिए समय पर फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय परिवार ने उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
लिधौरा शासकीय महाविद्यालय में नई सौगात विधायक हरिशंकर खटीक के अथक प्रयासों से हुई पूरी *लिधौरा शासकीय महाविद्यालय में नई सौगात विधायक हरिशंकर खटीक के प्रयासों से पूरी हुई* लिधौरा के शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक के प्रयासों से फर्नीचर की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। नगर में महाविद्यालय की नई बिल्डिंग10 दिसंबर 2025 को बनकर तैयार हुई थी जिसकी लागत 6 करोड़ 17 से तैयार हुई थी एवं कॉलेज नगर की पुराने किले में लगाई जाती थी जिसकी मांग क्षेत्रीय महाविद्यालय की नई बिल्डिंग बनकर तैयार होने के बाद छात्रों द्वारा लगातार फर्नीचर की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए विधायक ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। अब महाविद्यालय में टेबल और कुर्सी सेट के रूप में पर्याप्त फर्नीचर
पहुंच चुका है, जिसे देखकर अध्ययनरत विद्यार्थियों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि देश का भविष्य ये विद्यार्थी हैं और इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हम हमेशा पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने आगे भी महाविद्यालय की हर आवश्यकता को अपनी निधि से पूरा करने और किसी भी प्रकार की कमी न आने देने का आश्वासन दिया, जिससे यहां पढ़ने वाला कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कॉलेज प्रबंधन ने भी क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रबंधन ने कहा कि महाविद्यालय की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के समय विधायक जी द्वारा जो आश्वासन दिया गया था, वह आज पूरी तरह से पूरा हो गया है। बच्चों के लिए समय पर फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय परिवार ने उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली को लेकर विद्युत वितरण केंद्र खरगापुर द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने खरगापुर की अलग-अलग कॉलोनियों सहित कच्छयात, सोनी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला एवं नायक कॉलोनी में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 28 बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत 22 पंचनामे तैयार किए गए। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान करने तथा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! शिक्षक हुआ निलंबित शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम ढड़कना (अहार)के मिडिल स्कूल में शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो अभिभावकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले में शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं जतारा। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता सताने लगी है कि पता नहीं कब किसके घर को चोर निशाना बना दें। क्षेत्र में अब तक करीब दो दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ताजा मामला जतारा के नजदीकी ग्राम बैरवार का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों के ताले चटका दिए। बदमाश घरों से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।4
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ शासकीय माध्यमिक शाला मातौली की जमीनी हक़ीक़त, जिला प्रशासन की ओर सादर सूचनार्थ। PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya Sagar Commissioner Dr Mohan Yadav #tikamgarh #TikamgarhNews1
- कुएं में गिरकर मोर घायल, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू दिगौड़ा 26 अगस्त टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बैदपुर गांव में आज बुधवार को एक कुएं में मोर गिर गया था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जतारा ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, जतारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैदपुर में खेत मे स्थित कुएं में एक मोर गिर गया था। कुएं में गिरने से मोर की हालत गंभीर हो गई थी। खेत मालिक दीपेश सिंह घोष ने इसकी जानकारी वन विभाग के जतारा ऑफिस में दी गई। वहां से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मोर को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम मोर को उपचार के लिए जतारा वन विभाग कार्यालय में अपने साथ ले गई है।1
- टीकमगढ़ में जश्ने ईद मीलादुन्नवी का जूलूस बड़ी शान शौकत के साथ निकाला जा रहा है2
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में सावन के महीने में कबडीया यात्रियों की भीड़ भाड़1