Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया में BJP का बड़ा वृक्षारोपण अभियान | “हर एक पेड़ भारत माता के नाम” | सेवा पखवाड़ा गया जी में भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत “हर एक पेड़ भारत माता के नाम” अभियान के अंतर्गत अनीश पंकज विधि महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्रों और महाविद्यालय परिवार ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लोगों से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।
RUBY JOURNALIST
गया में BJP का बड़ा वृक्षारोपण अभियान | “हर एक पेड़ भारत माता के नाम” | सेवा पखवाड़ा गया जी में भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत “हर एक पेड़ भारत माता के नाम” अभियान के अंतर्गत अनीश पंकज विधि महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, छात्रों और महाविद्यालय परिवार ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लोगों से अपील की कि केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।
More news from Nalanda and nearby areas
- भूमिहीन बंदोबस्ती में सूचना का अभाव, लाभुकों को नहीं मिली जानकारी — अधिकारी भी देर से पहुंचे1
- 24 घंटे बाद मिला आदित्य का शव, मोकामा की रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे सवाल 24 घंटे की तलाश के बाद मिला 12 वर्षीय आदित्य का शव, रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे सवाल मोकामा। तपस्वी गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे 12 वर्षीय आदित्य कुमार का शव करीब 24 घंटे की लगातार खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया। आदित्य सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने करीब 10 मिनट के अंदर गंगा में उतरकर उसकी तलाश शुरू कर दी। स्थानीय गोताखोरों के साथ मंगलवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम भी खोजबीन में जुटी रही। लगातार प्रयास के बाद आदित्य का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। आदित्य मोकामा के गौशाला रोड, गोला निवासी स्व. जुगनू दास का छोटा बेटा था। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना ने मोकामा में डूबने की घटनाओं के दौरान रेस्क्यू व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गंगा में डूबने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं, इसके बावजूद मोकामा में एसडीआरएफ की स्थायी तैनाती नहीं है। आपात स्थिति में टीम को बुलाने के लिए प्रशासन को वाहन की व्यवस्था कर टीम को लाना पड़ता है। वहीं स्थानीय गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, कई मामलों में उन्हें 500 रुपये से भी कम मानदेय मिलता है और भुगतान में कई-कई महीने लग जाते हैं। सवाल है कि जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य करने वाले गोताखोरों को समय पर मानदेय क्यों नहीं मिलता? क्या उनके लिए प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण, बीमा और उचित मानदेय की स्थायी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? आदित्य की घटना ने मोकामा में स्थायी रेस्क्यू व्यवस्था की जरूरत को फिर सामने ला दिया है.1
- 22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले1
- 22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले *एपवा (नालंदा)* *जमुई में बेटी की चीख -सत्ता में सन्नाटा* *मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस्तीफा कब दे रहे हैं ? -एपवा* बिहार के जमुई में छात्रा पर हुई यौन हिंसा को लेकर भाकपा माले की महिला संगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन द्वारा 22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले जिला कार्यालय कमरुद्दीन गंज से LIC मोड़ सरकारी बस स्टैंड देवी स्थान होते हुए अस्पताल चौराहा पहुंचा जहां मार्च सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए महिला नेत्री रेणु देवी ने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने बेटियों से वादा किया था और कहा था कि आधी रात में भी बेटियां घर बाहर अकेली जाएगी और सुरक्षित वापस लौट आएगी अगर कोई छू भी देगा तो मैं सुबह इस्तीफा दे देंगे,*महिलाओं ने पूछ सम्राट चौधरी इस्तीफा कब दे रहे हैं ?* आगे रेणु ने कहा जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से देश महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं भाजपा में प्रवृत्ति है बलात्कारियों को फूल मालाओं से स्वागत करने की है। वहीं मार्च में शामिल *रीकम देवी* ने कहा बिहार में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं, इसका ताजा उदाहरण 19 सितंबर को जमुई में हुई दिल दहला देने वाली घटना है। इस घटना ने एक बार फिर डबल इंजन की सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के खोखले नारे की पोल खोल दी है। मार्च में शामिल भाकपा माले जिला स्थाई कमेटी सदस्य व प्रभारी भाकपा माले हरनौत बिरेश कुमार ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। बिरेश कुमार ने कहा, "20 सालों से सत्ता जदयू और भाजपा के हाथ में है। 20 साल से आप ही मुख्यमंत्री हैं, आप ही उपमुख्यमंत्री हैं, आप ही गृहमंत्री हैं। इसके बाद भी अगर अपराधी खुलेआम बेटियों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सम्राट चौधरी जी बताएं कि आप इस्तीफा कब दे रहे हैं?" उन्होंने कहा कि जब भी बिहार में कोई बड़ी आपराधिक घटना होती है, तो भाजपा और जदयू के नेता 2005 से पहले जंगलराज की कहानी सुनाने लगते हैं। "हम पूछना चाहते हैं कि बिहार की जनता ने आपको 2005 का इतिहास सुनने के लिए वोट दिया है क्या? बिहार और देश में क्या लालू जी की सरकार है? पिछले 20 साल से तो आप ही राज कर रहे हैं। आपकी पुलिस क्या कर रही थी? आपका इंटेलिजेंस क्या कर रहा था?" - भाकपा माले बिहार शरीफ के नेता रामप्रीत केवट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है और दूसरा इंजन बयानबाजी कर रहा है। बेटी बचाओ का नारा सिर्फ पोस्टर और भाषणों तक सीमित रह गया है। जमीन पर बेटियां न तो स्कूल में सुरक्षित हैं, न घर में, न सड़क पर। वहीं सभा में शामिल भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य अनिल पटेल ने कहा कि बिहार और देश में जल्लादों की राज कायम है यहां कोई सुरक्षित नहीं है हर तरफ चीख पुकार मची हुई है और सरकार गरीबों लाचार विवश लोगों के घर तो तोड़ने में जुटी हुई है। सभी वक्ताओं ने मांग किया है कि - 1. जमुई की घटना के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दी जाए। 2. बिहार के गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। 3. पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। प्रतिवाद मार्च में सोना देवी,प्रवीला देवी, जीरा देवी,कुसुम देवी,रीक म देवी,दारूना देवी, इंदु देवी,बसंती देवी, लालती देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, किरण देवी, कौशल्या देवी,महेन्द्र प्रसाद, राजेश रविदास,बढ़न पासवान आदि नेता शामिल थे। नवल किशोर जिला कार्यालय सचिव भाकपा माले नालंदा1
- *जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के विरोध में जन सुराज संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग* *जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के विरोध में जन सुराज संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग*1
- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी शुभकामनाएं1
- मोकामा में 4 दिन से दीपक का शव लापता, पाइपलाइन में फंसने का दावा मोकामा के कसहा दियारा में अस्थि विसर्जन के दौरान 23 वर्षीय युवक लापता, शव नहीं मिलने से आक्रोश मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा क्षेत्र में करीब चार दिन पहले दादी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे 23 वर्षीय दीपक कुमार अस्थि विसर्जन के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार दादी के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए निषाद घाट पहुंचे थे। इसी दौरान गंगा की तेज धारा में चले जाने के बाद वे लापता हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन की मदद से उनकी खोजबीन कराई गई, लेकिन अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बेगूसराय जल संसाधन आपूर्ति विभाग की पाइपलाइन के पास दीपक का शव फंसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग इस आशंका को गंभीरता से नहीं ले रहा है। हालांकि, शव के पाइपलाइन में फंसे होने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शव बरामद नहीं होने से मृतक के परिजन, समर्थक और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। लोगों की मांग है कि संभावित स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर जल्द से जल्द दीपक कुमार की तलाश पूरी की जाए। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।1
- *जन सुराज प्रेस नोट* *22 सितंबर 2026 | पटना* *PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं* *प्रशांत किशोर ने PM के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर कसा तंज, बोले- मोदी जी का ये नारा ठीक है लेकिन अब समय है उसमें एक शब्द जोड़ने का, "खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ", मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता*1
- ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही बंद करें करना नही तो होगा महा आंदोलन परशुराम सेना ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही मामले पर जिला प्रशासन एक्शन मोड में लगातार समस्तीपुर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह ओटो टोटो चालकों से अवैध उगाही को लेकर लङ रहे परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार ने आज बताया समस्तीपुर जिला प्रशासन इस मामले में सम्पूर्ण सहयोग करने का अश्वाषन दिए और दो तीन जगह पर प्रशासन द्वारा जांच अभियान भी चलाया गया वही राकेश कुमार द्वारा अनुमंडल अधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक को सोशलमीडिया के माध्यम से आवेदन दिया गया था जिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्वयं राकेश कुमार से सम्पूर्ण जानकारी और साक्ष्य मांग कर कारवाई शुरू कर दिया गया इधर राकेश कुमार द्वारा समस्तीपुर जिला के सम्पूर्ण ओटो टोटो चालकों से आवाह किया गया है कहीं भी अवैध पैसे का मांग किया जाए तो आप सम्पर्क करे हम आप सभी भाई के सेवा में हमेशा उपलब्ध है और उन्होंने दो नम्बर साक्षा की 9525624432/95256246371