Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज्ञात पिक-अप ने बाइक को करीब सौ मीटर घसीटा बाइक सवार की मौत, सादाबोड़ी से बोनकट्टा सड़क मार्ग के पास हुआ भीषण सड़क हादसा कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बोनकट्टा से सादाबोड़ी को जोड़ने वाले मार्ग के नजदीक एक अज्ञात पिक-अप वाहन ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास हुआ है। सड़क हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक युवक सड़क पर ही गिरा पड़ा रहा। एक जागरूक राहगीर ने इसकी सुध ली और पुलिस को सूचना दी। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर डॉयल 112 घटनास्थल पर पहुंची किंतु इससे पहले ही कुछ युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए बाइक चालक को कटंगी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Dev Anand
अज्ञात पिक-अप ने बाइक को करीब सौ मीटर घसीटा बाइक सवार की मौत, सादाबोड़ी से बोनकट्टा सड़क मार्ग के पास हुआ भीषण सड़क हादसा कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बोनकट्टा से सादाबोड़ी को जोड़ने वाले मार्ग के नजदीक एक अज्ञात पिक-अप वाहन ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास हुआ है। सड़क हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक युवक सड़क पर ही गिरा पड़ा रहा। एक जागरूक राहगीर ने इसकी सुध ली और पुलिस को सूचना दी। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर डॉयल 112 घटनास्थल पर पहुंची किंतु इससे पहले ही कुछ युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए बाइक चालक को कटंगी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बोनकट्टा से सादाबोड़ी को जोड़ने वाले मार्ग के नजदीक एक अज्ञात पिक-अप वाहन ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास हुआ है। सड़क हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक युवक सड़क पर ही गिरा पड़ा रहा। एक जागरूक राहगीर ने इसकी सुध ली और पुलिस को सूचना दी। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर डॉयल 112 घटनास्थल पर पहुंची किंतु इससे पहले ही कुछ युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए बाइक चालक को कटंगी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।1
- *स्वर्णकार सोनी समाज बरघाट ईकाई का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न* आज दिनांक 01 मार्च 2026, फाल्गुन मास, दिन रविवार को महादेव धाम जेवनारा में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय सोनी जी के प्रथम प्रवास पर "स्वर्णकार- झाड़े समाज बरघाट इकाई का स्वजातीय मिलन समारोह" आयोजित किया गया। आयोजन में जिला सिवनी स्वर्णकार सुनार समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सम्माननीय "श्री संजय सोनी जी" के नेतृत्व- कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य में साथ ही जिला कार्यकारिणी पदाधिकारीगण, उगली कार्यकारिणी पदाधिकारीगण, बरघाट इकाई अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगणों के साथ बरघाट इकाई से पधारे समस्त स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वप्रथम देवाधिदेव महादेव जी की आराधना कर संत श्री नरहरी महाराज की छाया प्रति पर दीप प्रज्वलित पूजन करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जी एवं जिला ईकाई कार्यकारिणी का एवं सभी स्वजातीय बंधुओं अतिथियों का पुष्प माला- वस्त्र भेंट से अभिवादन स्वागत सम्मान किया गया एवं अतिथियों द्वारा अनेकों सामाजिक मुद्दों पर, समाज उत्थान, विकास सहित शिक्षा, वृक्षारोपण, रक्तदान, नशा बंदी पर कड़े नियम पालन, समाज संगठन, युवा परिचय सम्मेलन, समाज के सभी नागरिकों को मातृशक्ति युवाओं को संगठित करना, एक दूसरे का सदैव सहायता करना, आपसी भाईचारे, जनसंपर्क सहयोग आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रेरणाएं मार्गदर्शन कर सहित महादेव धाम जेवनारा में संत नरहरी महाराज जी का मंदिर व भवन निर्माण प्रस्ताव की भी समीक्षा- जनचर्चा करते हुए उपस्थित अतिथियों द्वारा मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर भाग लेकर दान सहयोग राशि की घोषणाएं करते हुए शीघ्र मंदिर व सामाजिक भवन निर्माण कार्य आरंभ करने की कामना कर सभी के सहयोग से एक दूसरे को होली पर्व की मंगल शुभकामनाएं भेंट करते हुए शांतिपूर्ण हर्षोल्लास से "मिलन समारोह" सफल संपन्न किया गया।1
- जिले के बिरसा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार को जिला अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिरसा क्षेत्र के माटे अंतर्गत छोटी परसाही गांव निवासी संपतीन पति अशोक पंचतिलक को रविवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था।1
- Post by BRMG SEONI1
- थाना लांजी पर सूचना प्राप्त हुई की बाघ नदी ग्राम कुल्पा में एक व्यक्ति नदी में पानी में डूब गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गई जिसमें पाया गया की ग्राम कुल्पा निवासी सुरेन्द्र पिता सुंदर लाल लिलहारे उम्र 43 साल बाघ नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई है,मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल द्वारा मृतक के शव को नदी से निकाला जाकर शव पंचायतनामा सम्बन्धी कार्यवाही की जाकर मृतक के शव की सिविल हॉस्पिटल लांजी से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया है मर्ग जांच में अग्रिम जांच संबंधी कार्यवाही की जा रही है ।1
- सम्माननीय श्री केके तिवारी जी की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं श्री सम्माननीय विनय विश्वकर्मा जी की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भारत खबर लाइव परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं1
- छिंदवाड़ा: मौत की झपकी; अनियंत्रित होकर गैरेज में घुसी CNG कार, पिता-पुत्र की जलकर दर्दनाक मौत छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग पर देर रात करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। नींद की झपकी आने से अनियंत्रित CNG कार सड़क किनारे गैरेज में जा घुसी और आग का गोला बन गई। इस हृदयविदारक घटना में कार सवार पिता-पुत्र की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। #Chhindwara #RoadAccident #CNGCarFire #MadhyaPradesh News #Tragedy RoadSafety छिंदवाड़ा सड़क_हादसा एमपी_न्यूज़1
- तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के पठार अंचल में रविवार की देर शाम भीषण हादसा हुआ है। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें कटंगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर किया गया है।1